Delhi - सदर बाजार में तारों के जाल से लोगों में दहशत
New Delhi, Delhi:बारूद के ढेर पर बैठा सदर बाजार तारों के जाल से दहशत में, सदर बाजार के लोग देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है, पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में तारों के जाल की वजह से व्यापारियों का कहना है कि कभी भी यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है. व्यापारियों का कहना है कि हम लगातार इस मामले को लेकर कंसर्ट डिपार्टमेंट और सरकार से शिकायत करते रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. यहां हालत इतनी बद्तर है कि इन तारों की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. हम लगातार कंसर्ट डिपार्टमेंट और सरकार से कई बार शिकायत कर चुके हैं और अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में हमें दुकान बंद कर कर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
