Back
कोयलीबेड़ा में ई-केवाईसी की धीमी प्रक्रिया से 31,231 परिवार राशन से वंचित
KKKamal Kumar
Dec 13, 2025 07:18:54
Pakhanjur, Chhattisgarh
पखांजूर एंकर, कोयलीबेड़ा ब्लॉक में एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने हज़ारों परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। 31,231 लोगों का ई-केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है… और इसका सीधा असर राशन वितरण पर पड़ रहा है।ई-केवाईसी न होने से इन परिवारों को इस समय राशन वितरण पूरी तरह बंद है।कोयलीबेड़ा ब्लॉक का ये 31,231 का आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं… बल्कि उन परिवारों का दर्द है जिनके घरों में आज राशन नहीं पहुंच पा रहा है।प्रशासन के दावों के बावजूद ई-केवाईसी की प्रक्रिया बेहद धीमी है… और इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है। जबकि कोयलीबेड़ा ब्लॉक के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 31231 सदस्यों ई-केवाईसी नहीं किया है...जिससे.उनके राशन पर सीधा ताला लगा दिया गया है।ग्रामीणो के पास राशन कार्ड है… पात्रता है…लेकिन सिस्टम कहता है.....ई-केवाईसी नहीं… तो राशन भी नहीं।अधिकारी कहते हैँ।ई-केवाईसी जरूरी है… इसके बिना सिस्टम अनुमति नहीं देता।ई-केवाईसी सेंटर पर भीड़…नेटवर्क फेल…स्टाफ की कमी…और ग्रामीणों की रोज़ की दौड़...इन सबके बीच गरीब परिवारों की रसोई सूनी पड़ती जा रही है।सरकारी प्रक्रिया जितनी धीमी होगी,उतने ही घरों में चूल्हा ठंडा पड़ेगा।प्रशासन ने भले अभियान तेज करने की बात कही है...लेकिन हकीकत यही है—ई-केवाईसी पूरा न होने तक राशन नहीं मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report