Back
पखांजूर पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया
KKKamal Kumar
Feb 03, 2026 12:18:45
Pakhanjur, Chhattisgarh
Place - पखांजूर
एंकर,
पखांजूर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल टैबलेट और नगद राशि जब्त की गई है।यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प के तहत की गई है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर जिले भर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन और एसडीओपी रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में पखांजूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उजाला पीव्ही-02 निवासी प्रकाश बैरागी हाई स्कूल खेल मैदान छोटेकापसी में संचालित माही मेडिकल मे नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ULTRACINE कंपनी की प्रतिबंधित Tramadol Hydrochloride और Paracetamol Tablets की कुल 19 स्ट्रिप, यानी 282 टैबलेट, साथ ही नशीली दवा बिक्री की रकम 1000 रुपये नकद बरामद की गई।पखांजूर पुलिस ने आरोपी प्रकाश बैरागी के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/2026 दर्ज कर धारा 21 (B) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बाईट 01 राकेश कुर्रे, ASP पखांजूर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 03, 2026 13:34:390
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 03, 2026 13:34:190
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 03, 2026 13:33:460
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowFeb 03, 2026 13:32:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 03, 2026 13:31:460
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 13:31:310
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 13:30:540
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 03, 2026 13:30:350
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report