खोंगापानी में जंगली भालुओं का आतंक, घरों में घुसकर सामान किया बर्बाद
Chhattisgarh:एमसीबी जिले के नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड क्रमांक 1 में जंगली भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात घुटरीटोला के एक घर में दो भालू घुस आए और सामान को नुकसान पहुंचाया। लोगों ने किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर अपनी जान बचाई और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वार्ड के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार मनेंद्रगढ़ वन विभाग को इसकी शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पहले भालू रात में गलियों में दिखते थे, लेकिन अब वे घरों में घुसने लगे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बटरस्कॉथ केक डिज़ाइन ने डेसर्ट प्रेमियों में मचा दिया तहलका
Noida, Uttar Pradesh:BUTTERSCOTH CAKE DESIGNभोपाल में McDonald's पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापा मार कार्रवाई: सड़ा आलू खिलाने की शिकायत
Bhopal, Madhya Pradesh:McDonald’s पर फूड सेफ्टी विभाग की छापामार कार्रवाई, सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद कार्रवाई: Live Raid - राजधानी भोपाल में McDonald’s पर सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई... McDonald’s के आउटलेट पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम की छापा मार कार्रवाई जारी .... जगह-जगह चेक करने के बाद तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा सैंपल लिए फूड सेफ्टी विभाग ने लिए... McDonald’s की शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी कि सड़ा आलू खिलाया गया है... इसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आलू, पनीर समेत फ्रेंच फ्राइज़ के तकरीबन सात सैंपल लिए हैं... फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अफसर शिवराज सिंह ने कहा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... सैंपल की जांच के बाद तय होगा क्या गड़बड़ी थी पर सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है शिकायत कर्ता ने शिकायत सड़ा हुआ आलू ऑर्डर में परोसने की शिकायत की थी... (शॉट्स - LIVE RAID) (वॉक थ्रू - )हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
