icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से जोधपुर में खरीदी चहलकदमी तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। धनतेरस के पर्व पर जोधपुर शहर सहित पूरे जिले में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही लोगों ने शुभ खरीदारी की। खास तौर पर सर्राफा बाजार में रॉनक देखने को मिली। लंबे समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद भाव में आई गिरावट से ग्राहकों के चेहरे खिल उठे और ज्वेलरी शोरूम व दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ भगवान की मूर्तियां खरीदने में भी रुचि दिखाई। बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों और मूर्तियों के अलावा मछली, कछुआ, हाथी, छिपकली सहित शुभ माने जाने वाले प्रतीकों की खरीदारी हुई। वहीं महिलाओं में सोने-चांदी की अंगूठियां, पायल, बिछिया और अन्य आभूषण खरीदने को लेकर खास उत्साह नजर आया। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सोने-चांदी के भाव में गिरावट के चलते ज्वेलर्स भी कारोबार को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद रही।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में जनसंख्या परिवर्तन पर हाई लेवल कमेटी के दौरे की रणनीति: जानिए क्या होगा अगला कदम

Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में जनसंख्या के बदलते स्वरूप और जनसांख्यिकीय बदलावों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए केंद्र की ‘हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ 25 नवंबर को प्रदेश के प्रस्तावित दौरे पर आएगी। समिति के दौरे से पहले राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें समिति को उपलब्ध कराए जाने वाले आंकड़ों, विभागीय सूचनाओं और दौरे की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी। बैठक की खास बात यह रही कि इसमें गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ पुलिस महानिदेशक और बीएसएफ के आईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। हालांकि, समिति के अध्ययन के लिए किन विशेष जनसांख्यिकीय विषयों और क्षेत्रों का चयन किया गया है, इसका विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। बैठक में समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर, सदस्य पूर्व आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव और डॉ. शमिका रवि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने भी बैठक में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने राजस्थान दौरे को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के संबंध में मुख्य सचिव से चर्चा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति की ओर से मांगे जाने वाले सभी आंकड़े और सूचनाएं समयबद्ध तरीके से संकलित की जाएं। उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी तथ्यात्मक और सुव्यवस्थित हो, ताकि समिति को अध्ययन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत और बीएसएफ आईजी डॉ. विकास पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के आवागमन, परिवहन, बैठक स्थलों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। समिति के प्रस्तावित दौरे को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं। मसलन, समिति राजस्थान के किन जिलों का दौरा करेगी, किन विभागों से किस प्रकार के जनसांख्यिकीय आंकड़े मांगे गए हैं और अध्ययन के लिए कौन-कौन से विषय प्राथमिकता में रखे गए हैं। इसके अलावा यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि समिति केवल जयपुर में विभागीय अधिकारियों से बैठक करेगी या प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में जाकर भी जानकारी जुटाएगी।
0
0
Report

धनतेरस पर हनुमानगढ़ के बाजारों में पुलिस का कड़ा पहरा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Hanumangarh, Rajasthan:धनतेरस पर बाजारों में पुलिस का पहरा, सादा वर्दी में भी जवान तैनात,महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सक्रिय, बिना नंबर और मॉडिफाइड बाइक के किए चालान खबर हनुमानगढ़ से हैं, धनतेरस के त्योहार को देखते हुए जंक्शन क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों के प्रमुख स्थानों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। महिलाओं, युवतियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्दजर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी सक्रिय किया गया है। यूनिट के जवान वर्दी और सादा वर्दी दोनों में बाजारों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य छेड़छाड़ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस ने यातायात नियमों की पालना को लेकर भी कार्रवाई की है। बिना नंबर प्लेट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव और मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने बाजारों में अनावश्यक घूमने और अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी है। इस संबंध में जी मीडिया ने जंक्शन थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार से विशेष बातचीत की। उन्होंने त्योहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर जानकारी दी。
0
0
Report

धनतेरस पर बूंदी बाजारों में धनवर्षा, सोना-चांदी और गाड़ियों की रिकॉर्ड खरीदारी

Jaipur, Rajasthan:बून्दी धनतेरस पर बूंदी के बाजारों में बरसी धनवर्षा, सोना-चांदी से लेकर वाहनों की जमकर खरीदारी बूंदी, 6 नवंबर। धनतेरस पर बूंदी के बाजारों में रौनक छाई रही। सर्राफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के दामों में गिरावट और धान की अच्छी पैदावार से बाजार में खरीदारी का उत्साह नजर आया। सर्राफा बाजार में 20 कैरेट हॉलमार्क ज्वेलरी और चांदी के सिक्कों की खूब मांग रही। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 300 चौपहिया वाहनों की प्री-बुकिंग हुई, जबकि 100 वाहनों की मौके पर बिक्री का अनुमान है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ी। किसानों ने अच्छी फसल के दाम मिलने से ट्रैक्टर खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। धनतेरस पर ट्रैक्टरों की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज हुई। कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही।
0
0
Report
Advertisement

Nisha Bhagat के पोस्टमार्टम पर सियासत तेज, CBI से जांच की मांग

Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित RIMS लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाना है। इस दौरान RIMS परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। निशा भगत के अंतिम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और रांची की मेयर रोशनी खलखो समेत कई नेता RIMS पहुंचे हैं। वहीं, बीजेपी नेताओं ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बाइट: आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बाइट: संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री बाइट: डॉ. डीके सिन्हा, निदेशक, RIMS
0
0
Report

देवबंद गैंगरेप: SHO-ASI को 20-20 साल, 1.2 लाख रुपये जुर्माना

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद में वर्ष 2015 में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने आज बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) ब्रजमोहन यादव और तत्कालीन उपनिरीक्षक (SI) वेदपाल सिंह को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजीव तोमर ने बताया कि गुरुवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह सजा के प्रश्न पर अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी-अपनी दलीलें पेश की गईं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोपहर में फैसला सुनाया। अधिवक्ता राजीव तोमर के मुताबिक, अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत दोनों दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं धारा 506 के तहत दोनों को पांच-पांच साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक दोषी पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने दोनों धाराओं में दी गई सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है।फैसले के बाद अधिवक्ता राजीव तोमर ने बताया कि पीड़िता ने न्याय पाने के लिए करीब सवा 11 साल तक लंबा संघर्ष किया है। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पीड़िता अदालत के फैसले से कुछ हद तक संतुष्ट है, लेकिन उसकी मांग थी कि दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिले। अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता और उनकी पूरी कानूनी टीम अदालत के फैसले और आदेश का अध्ययन कर रही है। इसके बाद सजा बढ़वाने और पीड़िता को अधिक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती देने पर विचार किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top