Back
कवर्धा में सरकारी धान घोटाला: 70 लाख के नुकसान पर एफआईआर
STSATISH TAMBOLI
Jan 31, 2026 10:35:20
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा जिले में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में जांच के दौरान 2272 क्विंटल धान की भारी कमी पाए जाने का मामला सामने आया है। इस कमी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है。
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेंड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में खरीदे गए धान के भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड मिलान के दौरान बड़ी अनियमितता उजागर हुई। जांच में स्पष्ट हुआ कि दस्तावेजों में दर्ज धान की मात्रा और गोदाम में उपलब्ध धान में बड़ा अंतर है। प्रारंभिक जांच के बाद खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर को इस गड़बड़ी का जिम्मेदार ठहराया गया है।
प्रशासन की ओर से कुंडा थाना में खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत, कूट रचना आदि भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है।
इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन की शिकायत पर पेंड्रीकला सोसायटी के प्रभारी के खिलाफ विधिवत अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, जिसमें सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हुआ है। पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
धान खरीदी में हुई इस बड़ी हेराफेरी ने जिले की खरीदी व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी कबीरधाम जिले में धान उपार्जन से जुड़े मामलों में अनियमितताएं सामने आ चुकी थीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
बाइट 01 धर्मेन्द्र सिंह, एसपी कवर्धा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowJan 31, 2026 12:03:210
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 31, 2026 12:02:530
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 31, 2026 12:01:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 31, 2026 12:01:450
Report
VKVasim Khan
FollowJan 31, 2026 12:00:490
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 31, 2026 11:54:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 31, 2026 11:54:060
Report
RSRanajoy Singha
FollowJan 31, 2026 11:51:340
Report