Back
NH-30 के 4-लेन को केंद्र से मंजूरी, कवर्धा बायपास भी स्वीकृत
STSATISH TAMBOLI
Mar 01, 2026 12:32:27
Kawardha, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के प्रमुख हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और जनसुरक्षा का मुद्दा उठाया था. अपने पत्र में विजय शर्मा ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य NH-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय स्थित है और यह मार्ग व्यावसायिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है. उन्होंने बताया कि हाल ही में जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को 4-लेन किए जाने की घोषणा की गई है. ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति आवश्यक है, ताकि जबलपुर से रायपुर तक सीधी और सुगम 4-लेन कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही लोकहित एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण की भी मांग की गई थी, जिससे शहर के भीतर भारी यातायात का दबाव कम हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है. माना जा रहा है कि 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को भी सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:01:160
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 01, 2026 14:01:060
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 01, 2026 14:00:560
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 01, 2026 14:00:490
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 01, 2026 14:00:390
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:00:280
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 01, 2026 14:00:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 01, 2026 14:00:06Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक के निर्देश दिए।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
