Back
जांजगीर चांपा में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
JKJitendra Kanwar
Mar 21, 2026 03:50:16
Chhattisgarh
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान चलाया गया है। जांजगीर चांपा जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुकिंग गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण तथा व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु अभियान चलाया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत अमरताल के आनंद रिसोर्ट स्थित मिस्तर वेज रेस्टोरेंट की जांच की गई। उक्त प्रतिष्ठान में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 के उल्लंघन पाए जाने पर 28 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 01 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इसके साथ ही तिलई स्थित रोड़ा ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 3 नग घरेलू गैस सिलेंडर, तीन बर्नर वाला चूल्हा 2 नग, एक बर्नर वाला चूल्हा 1 नग, एक गैस पाइप और एक रेगुलेटर जब्त किया गया। साथ ही जांजगीर मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौक स्थित कृष्णा डेयरी एंड डेली नीड्स में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर और एक बर्नर वाला चूल्हा जब्त किया गया। जिले में कुकिंग गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक उपयोग रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMrinal Sinha
FollowMar 21, 2026 05:03:280
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 21, 2026 05:03:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 21, 2026 05:03:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 21, 2026 05:02:480
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 21, 2026 05:02:320
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 05:02:130
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 05:02:010
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 05:01:480
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 21, 2026 05:01:250
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 21, 2026 05:01:050
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 21, 2026 05:00:490
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 21, 2026 05:00:380
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 21, 2026 05:00:270
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 21, 2026 05:00:120
Report