Back
ईद-उल-फितर पर अमन-चैन की दुआ के साथ जुलूस और नमाज़; डूंगरपुर में उत्साह
ASAkhilesh Sharma
Mar 21, 2026 05:01:25
Dungarpur, Rajasthan
ईद-उल-फितर पर्व, खुदा की इबादत के लिए सजदे में झुके सिर, अमन-चैन की मांगी दुआ
डूंगरपुर जिले में मुस्लिम समाज द्वारा पवित्र रमजान माह के समापन पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में पारंपरिक जुलूस निकाले गए और ईदगाह पर हजारों सिर खुदा की इबादत के लिए सजदे में झुके और एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में खासे उत्साहित नजर आए। दोनों स्थानों से जुलूस कौमी धुनों के साथ रवाना हुए, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नवाडेरा स्थित ईदगाह पहुंचे.
शहर काजी अतहर जमाली की सदारत में ईदगाह पर विशेष नमाज अदा करवाई गई। नमाज के दौरान हजारों लोगों ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह की इबादت की और देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैलता नजर आया।
ईद के मौके पर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। ईदी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कई अधिकारियों ओर जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी और जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर शहर काजी अतहर जमाली ने देशवासियों को ईद की मुबारक बाद दी। उन्होंने दुनियाभर में छिड़े युद्ध पर कहा कि दुनिया में युद्ध खत्म होकर शांति हो जाए। अल्लाह का पैगाम है कि खुद भी जियो ओर दूसरों को भी जीने दो। लोग एक दूसरे की मदद करे और सभी आपसी भाईचारे के साथ रहे।
बाइट - अतर जमाली शहर काजी
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 21, 2026 07:05:450
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 21, 2026 07:05:250
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 21, 2026 07:04:470
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 21, 2026 07:03:510
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 07:02:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 21, 2026 07:02:370
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 07:02:210
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 21, 2026 07:02:110
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 21, 2026 07:01:440
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 21, 2026 07:01:310
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 21, 2026 07:01:200
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 07:01:110
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 21, 2026 07:00:580
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 21, 2026 07:00:380
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 21, 2026 07:00:210
Report