Back
गिरिडीह में ईद शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाई गई; नमाज के बाद सुरक्षा कड़ी
MSMrinal Sinha
Mar 21, 2026 05:03:28
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : जिले भर में आज ईद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. ईद की नमाज अदा करने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने खूब अक़ीदतो एहतराम के साथ तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की. सभी मस्जिदों और दरगाहों में नमाजियों की ज्यादा हुजूम देखी गई. ईद को लेकर शहर के स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद, भण्डारीडीह, मोहनपुर, बरवाडीह आदि मस्जिदों में खूब एहतमाम के साथ नमाज पढ़ी गई. नमाज के बाद तमाम लोगों ने मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिले वासियों को ईद की शुभकामनाएँ दी. वंही शहर में ईद के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सदलबल अपने - अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे. वंही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी पूरे राज्य वासियों को ईद की शुभकामनाएँ दी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 21, 2026 06:03:230
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 21, 2026 06:03:130
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 21, 2026 06:02:550
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:02:38Noida, Uttar Pradesh:मथुरा बवाल और पथराव के कुछ और विजुअल
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 21, 2026 06:02:260
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 21, 2026 06:02:130
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 21, 2026 06:02:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 21, 2026 06:01:530
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 21, 2026 06:01:410
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 21, 2026 06:01:270
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 21, 2026 06:01:160
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 21, 2026 06:00:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 21, 2026 06:00:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:00:30Noida, Uttar Pradesh:मथुरा पथराव के विजुअल घायल पुलिस कर्मी
0
Report