Back
ईद पर जौनपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नमाज के बाद गले मिले समुदाय
ASAJEET SINGH
Mar 21, 2026 05:02:01
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में गूंजा ईद का पैगाम, नमाज के बाद गले मिलकर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
जौनपुर। पूरे देश की तरह जौनपुर में भी ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर के शाही ईदगाह लाल दरवाजा और बड़ी मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी।
नमाज के बाद ईदगाह और आसपास का माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई दी, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
वहीं जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और सभी से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
ईद के इस मौके पर जौनपुर में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowMar 21, 2026 06:00:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 21, 2026 06:00:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:00:30Noida, Uttar Pradesh:मथुरा पथराव के विजुअल घायल पुलिस कर्मी
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 21, 2026 05:50:56222
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 05:50:44213
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 21, 2026 05:50:28197
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 21, 2026 05:50:1589
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 21, 2026 05:50:03115
Report
SKSudarshan Khillare
FollowMar 21, 2026 05:49:55252
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 21, 2026 05:49:42229
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 05:49:28239
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 21, 2026 05:49:17224
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 05:49:06110
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 21, 2026 05:48:58188
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 21, 2026 05:48:44258
Report