Back
सीकर के पچار गांव में एक रात चार चोरी, मंदिर दानपात्र सहित जेवर चोरी
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 21, 2026 05:02:48
Sikar, Rajasthan
सीकर
पچار गांव में चोरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया
सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के पचर गांव में चोरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया है। घटना की सूचना मिलते ही दांतारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, चोरों ने गांव के प्रमुख खेड़ापति बालाजी मंदिर सहित पास स्थित रोहिताश मीणा के घर और किर की ढाणी में दो अन्य मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर का दान पात्र तोड़कर उसमें से नगदी ले गए, हालांकि मंदिर के गर्भ ग्रह में मौजूद चांदी के छत्र को उन्होंने हाथ नहीं लगाया. वहीं, रोहिताश मीणा और मोहनलाल किर के घर से मंगलसूत्र, नथ, बोरला, पायल सहित सोने-चांदी के लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए गए। इसके अलावा लालचंद हलवाई के घर से नकदी भी पार कर ली गई। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले घरों में सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और कुंडी को रस्सी से बांध दिया, ताकि कोई जागकर बाहर न आ सके। सुबह जब लोगों ने उठकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वे बाहर नहीं निकल सके और पड़ोसियों की मदद से दरवाजे खुलवाए गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 21, 2026 06:03:230
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 21, 2026 06:03:130
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 21, 2026 06:02:550
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:02:38Noida, Uttar Pradesh:मथुरा बवाल और पथराव के कुछ और विजुअल
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 21, 2026 06:02:260
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 21, 2026 06:02:130
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 21, 2026 06:02:030
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 21, 2026 06:01:530
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 21, 2026 06:01:410
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 21, 2026 06:01:270
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 21, 2026 06:01:160
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 21, 2026 06:00:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 21, 2026 06:00:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 06:00:30Noida, Uttar Pradesh:मथुरा पथराव के विजुअल घायल पुलिस कर्मी
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 21, 2026 05:50:56574
Report