Back
धमधा के घोटवानी में लगातार अजगर दिखे, गांव में दहशत फैल गई
HSHITESH SHARMA
Dec 05, 2025 06:03:42
Durg, Chhattisgarh
दुर्ग ज़िले के धमधा क्षेत्र के ग्राम घोटवानी में इन दिनों लगातार अजगर दिखाई दे रहे हैं पिछले कुछ हफ्तों से गांव व आसपास के खेतों में बार-बार अजगर मिलने की घटनाओं ने ग्रामीणों में डर और जिज्ञासा दोनों बढ़ा दी है सुबह गांव में तब हड़कंप मच गया जब राजकुमार वर्मा के खेत में एक विशाल अजगर दिखाई दिया तुरंत सूचना मिलते ही 112 की टीम और वन विभाग मौके पर पहुंच गया और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.
वी/ओ-वन विभाग की टीम अजगर को धमधा ले जा ही रही थी कि तभी गांव के ही बुधारू साहू के खलिहान में एक और बड़ा अजगर दिख गया इस बार स्थानीय निवासी वेदराज संतु वर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया और वन विभाग को सौंप दिया एक ही दिन में दो अजगर मिलने के बाद पूरे गांव में खौफ फैल गया घोटवानी में अब तक लगभग 8 अजगर रेस्क्यू किए जा चुके हैं जिससे यह गांव पूरे दुर्ग जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है ग्रामीण मानते हैं कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण जंगल के निचले हिस्सों से बड़े सांप बहकर गांव के खेतों,मेड़ों, खलिहानों और झाड़ियों की ओर आ गए हैं बाढ़ उतरने के बाद सुरक्षित स्थान तलाशते हुए ये अजगर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं लगातार सांप मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है लोग रात में खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं और बच्चों को भी अकेले बाहर न जाने की सलाह दी जा रही है। पशुपालक भी सतर्क हो गए हैं क्योंकि अजगर छोटे पालतू जानवरों का शिकार कर लेते हैं वन विभाग के जवान ओयंबक साहू का कहना है कि अजगर सामान्य प्रजाति है इसलिए डरने की जरूरत नहीं है दिखाई देने पर 112 या वन विभाग को सूचना देकर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाना चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowJan 23, 2026 10:22:230
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 23, 2026 10:21:520
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 10:21:330
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 23, 2026 10:21:170
Report
0
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJan 23, 2026 10:20:570
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 23, 2026 10:20:400
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 23, 2026 10:20:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 23, 2026 10:20:130
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 23, 2026 10:19:570
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 10:19:390
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 23, 2026 10:18:440
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 23, 2026 10:16:430
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 23, 2026 10:16:230
Report