Back
धमतरी: एनडीपीएस के तहत दो मामलों में कुल 1,045 ग्राम गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
SSsubhash saheb
Feb 21, 2026 16:01:57
Dhamtari, Chhattisgarh
धमतरी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना कुरूद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1,045 ग्राम गांजा, नगदी और मोबाइल सहित 30,440 रुपये का सामान जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दरअसल कुरूद थाना पुलिस को भरदा चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्तियों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली; पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 660 ग्राम गांजा, 3,290 रुपये नगदी जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई कन्हारपुरी रोड पुलिया के पास की गई पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, और उसके कब्जे से 385 ग्राम गांजा, नगदी सहित कुल कीमत करीब 30 हजार से अधिक का होना बताया जा रहा है। बहरहाल सभी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 17:03:150
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 21, 2026 17:03:010
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 17:02:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:02:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 17:01:520
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:01:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 17:01:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 17:00:410
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 17:00:160
Report
0
Report
1
Report