Back
SIMS अस्पताल में त्योहार के समय आपात सेवाओं की तैयारी समीक्षा
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 20, 2025 15:45:13
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। दीपावली के अवसर सिम्स में आपात स्वास्थ्य सेवाओं के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों में चिकित्सा सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान डॉ. मूर्ति और डॉ. सिंह ने इमरजेंसी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर समेत सभी महत्वपूर्ण विभागों में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी तय किए जाने की विभागाध्यक्षों और यूनिट प्रभारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कंसल्टेंट, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स तथा इंटर्स की शिफ्ट ड्यूटी सुनिश्चित करें। त्योहार में आकस्मिक स्थिति से निपटने सिम्स प्रशासन ने कम से कम एक एम्बुलेंस को स्टाफ सहित 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी में तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मरीज को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही सभी चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से वाडों का निरीक्षण करें और भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर रखें। निरीक्षण के दौरान डॉ. मूर्ति और डॉ. सिंह ने जीवन रक्षक उपकरणों, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईवी फ्लूड्स, आवश्यक दवाइयों और रक्त की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा कि इन संसाधनों की किसी भी समय कमी न हो। डीन ने बताया कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरी है और त्योहार के दौरान भी सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पहले की तरह रहेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
केन्या में कीचड़ से हाथियों का साहसिक बचाव, छत्तीसगढ़ में करंट जाल से दर्दनाक मौत: वन्यजीव सुरक्षा क
0
Report
2
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की औद्योगिक नगरी गजरौला में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चे और बड़े जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। घरों और प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया है।
0
Report
7
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 20, 2025 17:49:214
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:49:081
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:351
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:203
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 20, 2025 17:47:460
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 20, 2025 17:47:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 20, 2025 17:47:200
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 20, 2025 17:47:080
Report
0
Report
2
Report