icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, छत्तीसगढ़ में भविष्य पर सवाल

Begun, Rajasthan:रायपुर दिल्ली में कांग्रेस की आज बड़ी बैठक.. कांग्रेस की बैठक पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कसा तंज- कांग्रेस में अब कोई स्पंदन नहीं है.. कांग्रेस की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है.. दीपक बैज अपनी जान बचाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं.. डूबते हुए आदमी हैं दीपक बैज.. E20 फ्यूल पर भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा- पेपर पढ़कर जागृत हो जाते हैं भूपेश बघेल.. भूपेश बघेल जागृत होकर इश्यू को बताते हैं.. नितिन गडकरी को कोर्ट से अनुमति मिल चुकी है.. कांग्रेस को राष्ट्रीय महत्व के विषय से लेना देना नहीं है.. एक परिवार की ताजपोशी करने का काम कांग्रेस कर रही है.. भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना पर कांग्रेस के तंज पर किया पलटवार- तुष्टिकरण के चेहरे हैं कांग्रेसी.. सनातन विरोधी है कांग्रेसी.. 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के इस्तीफे पर कांग्रेस के तंज कसने पर कहा- एक मंडल के कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया उसमें दीपक बैज ने ट्वीट किया.. दीपक बैज के लिए यह बड़ा इश्यू है.. तिल का ताड़ बनाने का काम करती है कांग्रेस.. कांग्रेस के पास बात करने के लिए मुद्दे नहीं है.. कांग्रेस की वर्तमान स्थितियों पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस जनकल्याण के मुद्दों से दूर है.. कांग्रेस आत्ममुक्ध पार्टी है, अपना अपना ठिकाना खोज ले कांग्रेस.. कांग्रेस वाले कोई तेलंगाना जाए, कोई कर्नाटक जाए और रोजगार ढूँढे.. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है.. कांग्रेस में प्रदर्शनों और कार्यक्रमों को लेकर जारी पत्र कहा- बाकी लोगों के लिए कांग्रेस ने इमरजेंसी लगा दी गई है.. खुद के प्रोजेक्शन के लिए कांग्रेस के कुछ 3-4 नेता काम करते हैं.. कोई भी पार्टी ऐसा प्रतिबंध नहीं लगाती, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता.. बाइट- अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री और विधायक
0
0
Report

जहानाबाद की पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, 40-42 लाख के नुकसान

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के चमड़ा फैक्ट्री के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे फैक्ट्री में माल लदी खड़ी ऑटो समेत लगभग 40 से 42 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे में पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर देखा कि आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया और मौके पर दो गाड़ियों की टीम पहुंची, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Nevertheless, ऑफिस में रखे दस्तावेज और लगभग 40-42 लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
0
0
Report

12 फीट के अजगर ने सर्पमित्र की गर्दन पकड़ी, पुलिस ने समय रहते बचाया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर ... इटारसी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने कुछ देर के लिए हर किसी की धड़कनें बढ़ा दीं। तवानगर थाना परिसर में निकला करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर... और उसे पकड़ने पहुंचे सर्पमित्र की जान पर बन आई। रेस्क्यू के दौरान अजगर अचानक सर्पमित्र के गले से लिपट गया और अपनी मजबूत पकड़ से गर्दन कसने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अगर समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरे रेस्क्यू का हैरान कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इटारसी के तवानगर थाना परिसर के पास जैसे ही करीब 12 फीट लंबे अजगर के होने की सूचना मिली, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्पमित्र अरबाज मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते हालात बदल गए। रेस्क्यू के दौरान विशाल अजगर अचानक पलटा और सर्पमित्र अरबाज के गले से लिपट गया। अजगर की मजबूत पकड़ से उनकी सांसें अटकने लगीं। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें भी थम गईं। कुछ पल के लिए ऐसा लगा मानो रेस्क्यू करने वाला ही खुद मौत के शिकंजे में फंस गया हो। हालात की गंभीरता को समझते हुए तवानगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए अजगर को सर्पमित्र के गले से अलग किया, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। रेस्क्यू सफल होने के बाद सर्पमित्र अरबाज ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर तवानगर के जंगल में छोड़ दिया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कुछ सेकंड के भीतर एक सामान्य रेस्क्यू ऑपरेशन जानलेवा स्थिति में बदल गया और फिर पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबेलपुर (जबलपुर) में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात के नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है शहर के मालवीय चौक और आरके डिजिटल सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉक्टर आरके अग्रवाल अधारताल स्थित सरस सोनोग्राफी सेंटर के संचालक डॉक्टर सतीश अग्रवाल, एक नर्स खुशी के खिलाफ पीसीपीएनडी एक्ट एवं भारतीय न्याय सहायता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने करीब एक माह तक दोनों सोनोग्राफी सेंटर पर निगरानी रखी इसके बाद योजना बनाकर दो महिला पुलिस आरक्षक को गर्भवती महिला के रूप में केंद्र भेजा गया। जांच के दौरान स्टाफ और डॉक्टर ₹15000 लेकर भ्रूण का लिंग बताने के लिए तैयार हो गए। इतना ही नहीं यदि गर्भ में बेटी होने की पुष्टि होती तो अलग से मोटी रकम लेकर गर्भपात करने की व्यवस्था करने की बात सामने आई। ए एस पी अनु बेनीवाल और आयुष जाखड़ के नेतृत्व में दोनों सोनोग्राफी सेंटर पर कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज रजिस्टर वाले रिकॉर्ड भी जप्त किए गए प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि नेटवर्क केवल जबलपुर तक सीमित नहीं था बल्कि कटनी मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी सहित आसपास के कई जिलों तक फैला हुआ था इन जिलों से महिलाओं को लिंग परीक्षण के लिए यहां बुलाया जाता था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नवीन कोठारी ने बताया कि दोनों सोनोग्राफी सेंटर के लाइसेंस कर दिए गए हैं
0
0
Report

शिवहर में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों से जबरन काम, आरोपी गिरफ्तार

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग बच्चियों को अवैध रूप से रखकर उनसे जबरन काम कराने के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा संचालक सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों के कब्जे से दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर आवश्यक संरक्षण प्रदान किया गया है। बताया जा रहा है उन नाबालिक लड़कियों से जबरन कार्य कराया जा रहा था और उनका शरीरिक शोषण भी किया जा रहा था। शिवहर SP के निर्देश पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालक मनीष कुमार और उसकी सहयोगी रिंकी खातून को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
Advertisement

डोंगरगढ़ में मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से मौत

Rajnandgaon, Chhattisgarh:मामूली विवाद में युवक की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट ⁠डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक रात करीब 9 बजे मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। ⁠फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

रामगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 8, जैव विविधता मजबूत

Jaipur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बाघ संरक्षण की दिशा में नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। करीब 1501.89 वर्ग किलोमीटर में फैले रिजर्व में वर्तमान में 8 बाघ हैं, जिनमें 5 बाघिन और 3 नर बाघ शामिल हैं। बाघिनों की अधिक संख्या के कारण इसे ‘टाइगर का जनाना घर’ कहा जाने लगा है। वर्ष 2022 में इसे देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यहां तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, सांभर, चीतल, नीलगाय और चिंकारा सहित कई वन्यजीव पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाघों की बढ़ती संख्या से जंगल, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पीलीभीत: चौकी प्रभारी पर मारपीट और 13 हजार के शांति भंग चालान का आरोप

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अमखीड़ा निवासी मोहम्मद जफर ने चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर घर में घुसकर मारपीट करने, 3 दिन तक हिरासत में रखने और 13 हजार रुपये लेकर शांति भंग में चालान करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर एसपी से शिकायत की गई है। जफर ने अपनी शिकायत में बताया कि मामूली विवाद के बाद पुलिस उसे घर से घसीटते हुए ले गई और रास्ते भर मारपीट की। पीड़ित का दावा है कि घर और गांव के बाहर की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को थप्पड़ मारता दिख रहा है। जफर का आरोप है कि चौकी में 3 दिन तक बैठाकर पहले 15 हजार रुपये मांगे गए। बाद में 13 हजार रुपये लेने के बावजूद उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद 27 जुलाई को उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने बताया कि इस मामले में एसपी के निर्देश पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उत्तराखंड गवर्नर ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की सख्त चेकिंग, सुरक्षा-यात्रा पर बल

Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेला नियंत्रण भवन में राज्यपाल को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व तैयारी, संसाधनों का सही उपयोग और मानवबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पिछले वर्षों के अनुभवों से सीख लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने और स्थानीय संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने निगरानी, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग का सुझाव दिया। निरीक्षण के बाद राज्यपाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर ब्रह्मकुंड में गंगा आरती में भाग लिया और देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

जालौन में बदमाशों ने व्यापारी से लाखों का झोला छीनकर फरार

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना, दुकान बंद कर बुजुर्ग पिता को स्कूटी पर बैठाकर घर पहुंचे व्यापारी से लूट की वारदात, घर के दरवाजे पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाश स्कूटी पर टंगा लाखों रुपए से भरा झोला छीनकर फरार, बदमाशों के पीछे कुछ दूर तक दौड़ा व्यापारी, लेकिन भागने में रहे कामयाब, व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी लिखित तहरीर, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना किया शुरू, सीसीटीवी फुटेज में बाइक से भागते नजर आए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का पीछा करते भी दिखाई दे रहा व्यापारी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top