Back
CGPSC राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा बिलासपुर में शांतिपूर्ण, 23 हजार से अधिक उपस्थित
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 12:16:02
Masanganj, Chhattisgarh
बिलासपुर में आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी सीजीपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 66 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना लेकर पहुंचे युवाओं के चेहरे पर इस बार मिला-जुला उत्साह देखने को मिला।रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में इस बार प्रश्नों का मिजाज बदला हुआ नजर आया। परीक्षार्थियों का कहना है कि आयोग ने पारंपरिक पैटर्न से हटकर नए तरह के सवाल पूछे। खास तौर पर नए इंडस्ट्रीज कानून और हालिया प्रावधानों से जुड़े प्रश्नों की भरमार रही। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों को चौंकाया।हालांकि कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन अधिकांश छात्रों ने माना कि पिछली बार की तुलना में इस बार का पेपर ज्यादा संतुलित और अपेक्षाकृत सरल था। छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और समसामयिकी के प्रश्न सीधे और स्पष्ट थे, जिससे समय प्रबंधन में आसानी हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने मुस्कुराते हुए कहा कि पेपर अच्छा गया है और इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद है। परीक्षा प्रभारी शिव कुमार पैकरा के अनुसार 22 हजार 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था, जिनमें से 20 हजार 583 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3013 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी नकल या किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।इस बार बदले हुए पैटर्न ने अभ्यर्थियों को नया संकेत दिया है।अब तैयारी का दायरा बढ़ाना होगा। सीजीपीएससी की यह परीक्षा आने वाले समय की नई दिशा का संकेत मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 22, 2026 13:48:13Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना इलाके में एक बंद मकान में कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है...
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report