491226
बालोद के जलाशय की खराब स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की सुधार की मांग
Balod, Chhattisgarh:बालोद जिले के ग्राम जगतरा के सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पखवाड़े भर से बारिश नहीं हुई है और तांदुला जलाशय के किनारे रहने के बावजूद उन्हें सिंचाई के लिए एक छोटे छुईहा जलाशय पर निर्भर रहना पड़ता है। इस जलाशय से निकलने वाली नाली की स्थिति दयनीय है और कुछ जगहों पर खोद दी गई है जिससे फसलों के लिए सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर नाली के पक्कीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद में नक्सल डंप बड़ा खुलासा: IED और UBGL बरामद
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग नक्सलियों का विस्फोटक डंप जखीरा बरामद. CRPF और जिला पुलिस बल की बड़ी कार्यवाही. मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट, कठवा, गंवरमुड़ के जंगल में अभियान चलाया गया था. ढाई किलो टिफिन IED, 4 किलो UBGL राउंड, 15 खाली खोखे, दैनिक सामग्री बरामद. गरियाबंद जिला नक्सल मुक्त होने के बाद लगातार नक्सलियों के डंप सामग्री बरामद हो रहा है.0
0
Report
प्याज स्टोरेज में बड़ा घोटाला; 80% खराब, किसानों ने सीबीआई जांच की मांग
Niphad, Maharashtra:केंद्र सरकारच्या किंमत स्थिरीकरण निधीअंतर्गत नाफेड आणि एनसीसीएफमार्फत खरेदी करण्यात आलेल्या कांद्याच्या साठवणुकीवर आता गंभीर प्रश्नचिन्ह उपस्थित होत आहे एकूण 12 लाख 11 हजार क्विंटल कांद्यापैकी तब्बल 9 लाख 60 हजार क्विंटल, म्हणजेच जवळपास 80 टक्के कांदा खराब झाल्याची माहिती समोर आली. या प्रकरणी नाशिकचे जिल्हाधिकारी आयुष प्रसाद यांच्या दालनात शेतकरी व संघटनाची झालेल्या बैठकीनंतर चौकशी समिती गठित करण्यात आली आहे मात्र ही समितीने अद्याप सरकारी गोदामांमध्ये जाऊन प्रत्यक्ष पाहणी केली नसल्याची तक्रारदार शेतकरी निवृत्तीनामहारकर करत संपूर्ण प्रकरणाची सीबीआयमार्फत चौकशी करावी अशी मागणी शेतकरी न्याहारकर केली तर शेतकरी आणि ग्राहक या दोघांचीही फसवणूक झाल्याचे सांगत, संपूर्ण प्रकरणाची केंद्रीय अन्वेषण विभाग अर्थात सीबीआयमार्फत सखोल चौकशी करून दोषींवर कठोर कारवाई करण्याची मागण शेतकऱ्यानंतर दिंडोरी लोकसभेचे खासदार भास्कर भगरे यांनी केली आहे0
0
Report
शादी में डीजे पर प्रतिबंध से रोजगार संकट, महापंचायत में डीजे मालिकों ने विरोध जताया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। शादी-विवाह में फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए हो रही महापंचायतों के बीच अब डीजे संचालक भी विरोध में उतर आए हैं। डीजे संचालकों का कहना है कि शादी-विवाह में डीजे बजाने पर रोक लगाने के फैसले से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में डीजे संचालक पिंगाँव में आयोजित महापंचायत में पहुंचे और अपना पक्ष रखा。 डीजे संचालकों का कहना है कि समाज में कई दूसरी कुरीटियां भी हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है, लेकिन केवल डीजे पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि एक डीजे के काम से करीब पांच लोग जुड़े होते हैं और उनके परिवारों की आजीविका इसी काम पर निर्भर करती है। ऐसे में डीजे बंद होने से कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है。 डीजे संचालकों ने पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर साउंड सिस्टम पर रोक लगाने का फैसला लिया जाता है, तो यह नियम सभी तरह के साउंड सिस्टम पर समान रूप से लागू होना चाहिए। केवल डीजे संचालकों को निशाना बनाने से उनके साथ जुड़े लोगों का रोजगार प्रभावित होगा。 डीजे संचालकों का कहना है कि वे भी उसी समाज का हिस्सा हैं, जिसके लोग महापंचायतों में शामिल होकर सामाजिक सुधार की बात कर रहे हैं। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले उन परिवारों की रोजी-रोटी के बारे में भी विचार किया जाना चाहिए, जिनका गुजारा डीजे के कारोबार से चलता है。 अब देखना होगा कि डीजे संचालकों की इस मांग पर महापंचायतें क्या रुख अपनाती हैं और सामाजिक सुधार के साथ-साथ रोजगार बचाने के मुद्दे पर क्या सहमति बनती है।0
0
Report
Advertisement
टायगर श्रॉफ पर गोलीबारी: मंत्री उदय सामंत बोले, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी
Pandharpur, Maharashtra:अभिनेता टायगर श्रॉफ वर जो गोळीबार झाला. त्यातून ते वाचले यातही परमेश्वराचे आभार मानले पाहिजेत, पोलिस त्यांच्या धमक्यांची दखल घेतील योग्य ती कारवाई होईल, असे वक्तव्य उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी केले आहे. टीव्ही चॅनल वाल्यांना टीआरपी मिळतो. असा समजू राऊत यांचा समज आहे. म्हणून ते रोज सकाळी बोलतात. असा टोला उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी लगावला आहे. रोज सकाळी देवेंद्र फडणवीस यांच्या वर टीका करून उपयोग नाही. या घटनेच्या मुळाशी आपण गेले पाहिजे. अशा घटनांची पुनरावृत्ती होणार नाही याची काळजी घेतली पाहिजे. अशा घटनांचे राजकीय भांडवल करु नये.0
0
Report
खून का बदला खून: दमोह पथरिया में पुरानी रंजिश चलते हत्या का मामला
Damoh, Madhya Pradesh:खून का बदला खून, दमोह के पथरिया इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात.. एंकर/ अक्सर हिंदी फिल्मों में क़त्ल के बाद बदला लेने की कसम खाने के सीन होते है और फिर कसम खाने वाला भी हत्या की वारदात को अंजाम देता है। ये रील लाइफ है लेकिन दमोह में रियल लाइफ में ऐसा ही देखने को मिला है जब हत्या के पुराने मामले के पीड़ित पक्ष ने जमानत पर आए एक शख्स को बेरहमी से मारा है लेकिन इस वारदात में कसम खाने वाला व्यक्ति अकेला शामिल नहीं बल्कि आधा दर्जन लोगो के नाम इस क़त्ल में आ रहे है। मामले के मुताबिक रविवार की देर शाम पथरिया से दमोह आने वाले रोड पर सेमरा के पास लोगों ने एक पुरुष और एक महिला को गम्भीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी और लोगों को लगा कि एक सड़क हादसा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुष जान गवा चुका था और महिला गंभीर थी। शव और घायल महिला को पथरिया के सिविल अस्पताल लाया गया और होश में आने के बाद महिला ने जो बताया वो झकझोर देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि वो उसका पति एक बाइक से और उनका देवर दूसरी बाइक से सागर जिले से दमोह अपने घर जा रहे थे कि सेमरा के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मारी और जैसे ही पति पत्नी गिरे कार सवार लोगों ने उतरकर धारदार हथियारों से मारना शुरू किया और पुरुष के अलावा उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जब मारने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने कार चालू करके बेरहमी से उसे कुचला भी। इस घटना ने साथ चल रहा मृतक का भाई ये सब देखकर मौके से भाग खड़ा हुआ और देर रात वो भी पथरिया पुलिस थाने पहुंचा और उसने भी घटना की वही कहानी बताई जी मृतक की पत्नी ने बताई। दरअसल ये बीभत्स हत्या की वजह पुरानी रंजिश और हत्या ही है और हत्या का बदला लेने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया गया है। मामला कुछ सालों पुराना है जिसमें सागर जिले के गढ़ाकोटा के रहने वाले एक शख्स की हत्या मौजूदा मृतक पदम उर्फ चीकू यादव और उसके भाई ने की थी, हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई थीं और पदम और उसका भाई जेल चला गया था। एक साल पहले ही दोनों जमानत पर रिहा हुए है और दोनों परिवारों मतलब गढ़ाकोटा और दमोह के यादव परिवारों के बीच रंजिश चल रही है और रविवार की देर शाम जब पदम उसकी पत्नी और भाई अनिल यादव बाइक से दमोह जा रहे थे तब ये ख़ौफनाक वारदात सामने आई। मृतक पदम के भाई और वारदात के गवाह अनिल के मुताबिक पुराने हत्या के मामले के बाद पहले वाले मृतक के भाई के एक हत्या के बदले दो क़त्ल करने की कसम खाई थी और जब तक हत्या न कर दें तब तक बाल भी न कटवाने की शपथ ली थी। अनिल के मुताबिक ये लोग कई दिनों से हमले की तलाश में थे और अब घटना हो ही गई। मामले की कहानी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और देर रात तक खुद जिले के एसपी पथरिया थाने में रहे और उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज किया है और जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। बाइट/ अनिल यादव ( मृतक का भाई) बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)0
0
Report
मेला देखने गए दंपति पर बदमाशों का हमला, पत्नी के साथ गैंगरेप जैसी घटना
Motihari, Bihar:मोतिहारी के मधुबन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां मेला देखने जा रहे एक दंपति को बदमाशों ने मारपीट की फिर आम के बगीचे में ले गए और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौना घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले महिला के पति की पिटाई की उसके बाद पत्नी को बगीचे में ले जाकर पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाने की पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिला के रहने वाले दंपति अपने गाड़ी से मधुबन मेला देखने जा रहे थे इस दौरान श्यामपुर भट्ठहा इलाके में आरोपियों ने पहले अगवा किया मारपीट की उनके साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया और फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी परेशान है पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहा के लालगढ़ स्थित जिम सिंह टोला के बताया जा रहे हैं वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गया है पुलिस को यह जानकारी मिली है कि आठ आरोपी ने पहले महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया उसके बाद उसका वीडियो बनाया और उससे पैसे के लूटपाट की थी पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी के शीतला माता मंदिर में अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़, गौरी दर्शन
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में अष्टमी के अवसर पर मां गौरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की।0
0
Report
पौड़ी गढ़वाल में नवरात्रि के अंतिम दिन ज्वाल्पा-धारी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां ज्वाल्पा देवी मंदिर और मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।0
0
Report
वडेट्टीवार–मुंगंटीवार की मुलाकात वायरल, 'एक वार मुख्यमंत्री' बनने पर दोनों हंसे
Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर शहर के रयतवारी कॉलरी क्षेत्र में तेलगू भाषिक बतकम्मा महोत्सव के दौरान कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार की मुलाकात हुई। दोनों ने हाथ मिलाया और अपनी-अपनी ‘मन की बात’ साझा की, जिसे कैमरे में कैद कर वायरल किया गया।0
0
Report
Advertisement
10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग- गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय,10 नवंबर को होंगे कपाट बंद कथन: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर, मंगलवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ठीक दिन 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मां गंगा की उत्सव डोली 10 नवंबर को हजारों श्रद्धालुओं, सेना के बैंड और जयकारों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी और 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके शीतकालीन प्रवास मुखबा पहुंचेगी, जहां अगले 6 माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन दर्शन कर सकेंगे। बतातें चलें कि इस वर्ष गंगोत्री धाम में 942168 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: मुंबई क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संदिग्ध की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। क्राइम ब्रांच की टीम फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
कोलकाता में हुए दुर्गा पंडाल में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महराजगंज पुलिस अलर्ट
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर -कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में दुर्गा पूजा पंडालों और दशहरा आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में महराजगंज में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस बल के साथ अधिकारी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वॉक थ्रू सुरक्षा व्यवस्था ऑन दुर्गा पंडाल वी/ओ- पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महराजगंज जनपद में करीब 1,712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं,30 से अधिक स्थानों पर रामलीला और दशहरा के अवसर पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि कहीं भी भीड़ अनियंत्रित न हो और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। महराजगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक खबरें प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी के कन्या पूजन का दृश्य सामने, ID में कैप्चर हुआ दिलचस्प पल
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सीएम योगी के कन्या पूजन करने का विजुअल है0
0
Report
भावनगर महुवा में एसएमसी टीम ने देशी शराब के अड्डों पर रेड मारी
Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા પોલીસ ઊંઘ હતી ને S. M. C ના દેશી દારૂ પર દરોડા પાડી દીધાbusters? સંબંધિત આડાં ધમધતા હતા ધણા લાબા સમય થી દારૂ ના અડ્ડા ધમધમી રહ્યા હતા મહુવા પોલીસ નોંધો આ બાબતે અજાણ હોય ત્યારે smc ને ચોક્કસ બાતમી મળતાની સાથે દાયિત્વવાહકો દવારા વિસ્તારોમાં દારૂ ના અડ્ડા ધમધતા હતા ત્યાં વહેલી સવાર થી એસએમસી દ્વારા રેડ કરી તપાસ હાથ ધરવા આવી છે એસએમસી ની બે ટીમ દ્વારા બે સ્થળ તપાસ કરી મુદ્દા માલ સાથે બે કેસ ની ધરપકડ થઈ છે હજુ સુધી એસએમસી દ્વારા જાણી શકાયું નથી કે મહુવા ની અંદર કેટલી ટીમ દ્વારા આ સર્ચ ઓપરેશન કરવામાં આવ્યું છે0
0
Report
Advertisement
