icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852218
Amresh PiNewzAmresh PiNewzFollow16 Jun 2024, 10:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में DP चोरी: तांबा कीमतों के बीच ग्रामीण फीडर पर हलचल

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की वारदातें बढ़ीं सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में मिला डीपी का खाली खोल डीपी से तांबा निकालकर खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हुए चोर बिजली विभाग जुटा जांच में, किस फीडर से चोरी हुई डीपी जेईएन अरुण बड़सीवाल बोले- ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी की सूचना नहीं आई तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक बार फिर बिजली की डीपी से तांबा चोरी करने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर डीपी चोरी कर उनमें से तांबा निकाल रहे हैं और खाली खोल सुनसान जगहों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में सामने आया है, जहां बिजली की डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जोहड़ में डीपी का खाली खोल पड़ा है। आशंका है कि चोर डीपी को किसी अन्य स्थान से चोरी कर यहां लाए और उसमें से तांबा निकालने के बाद खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि डीपी किस फीडर से चोरी हुई है। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी होने की सूचना नहीं मिली है। विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है, ताकि चोरी की घटना का पता लगाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

श्याकंभरी मंदिर में ब्रह्मचारिणी पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना सकराय स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही हैं। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के निकट सकराय गांव स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही हैं। सुबह से ही मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा हुआ । श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पंडित राजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा और महंत दयनाथ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां की आरती हुई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, वैराग्य और सदाचार की देवी माना जाता है। उनकी आराधना से साधक को धैर्य, संयम और आत्मबल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना की।
0
0
Report

झुंझुनूं RR अस्पताल समेत कई शहरों में आयकर विभाग की रेड

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के आरआर अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने कार्रवाई की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार करीब 15 सदस्यों की टीम पांच गाड़ियों में सुबह लगभग 5 बजे जिला मुख्यालय की चूरू रोड पर स्थित अस्पताल परिसर पहुंची। बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई के लिए टीमें रात लगभग 11 बजे रवाना हुई थीं और सुबह 5 बजे एक साथ रेड शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के कंप्यूटर और मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में लिए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ के मोबाइल फोन भी टीम ने चेक किए। साथ ही टीम ने स्टाफ के फोन अपने कब्जे में लेकर उनमें मौजूद डेटा की जांच की। करीब दो घंटे बाद मोबाइल फोन वापस लौटा दिए गए। आपको बता दें कि झुंझुनूं के आरआर अस्पताल में चल रही इस कार्रवाई का कनेक्शन हरियाणा के पानीपत में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों कार्रवाइयों के बीच संबंध को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पानीपत के मॉडल टाउन स्थित भाटिया कार्यालय पर भी सोमवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब की टीमें शामिल हैं। संबंधित फर्मों का काम अस्पतालों को दवाओं की सप्लाई करना बताया जा रहा है। अनिल भाटिया और अश्वनी भाटिया से जुड़ी प्लस डिस्ट्रीब्यूशन तथा प्लस डिस्टिब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो फर्म संचालित हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई किन दस्तावेजों, लेन-देन या अन्य पहलुओं की जांच के लिए की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कार्रवाई के क्रम में जयपुर के मानसरोवर स्थित अमर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर पर भी इनकम टैक्स विभाग की रेड की जानकारी सामने आई है। हालांकि, झुंझुनूं, पानीपत और जयपुर में चल रही कार्रवाइयों के बीच आधिकारिक संबंध तथा जांच के उद्देश्य को लेकर विभाग की ओर से पुष्टि का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत के खेकड़ा में नवरात्रि पर मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में नवरात्रों के अवसर पर महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं और स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेकड़ा थाना क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। नवरात्रों के दौरान आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल नवरात्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी मां की आराधना पूरे वर्ष करनी चाहिए और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देना चाहिए। कार्यक्रम के जरिए महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।
0
0
Report

चंद्रपूर के मिंथूर में धान नुकसान से परेशान किसान ने तालाब में आत्महत्या

Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:---धान पिकाच्या नुकसानीच्या चिंतेत शेतकऱ्याची तलावात आत्महत्या, चंद्रपूर जिल्ह्यातील नागभीड तालुक्यातील मिंथूर येथील घटना ( एकल फाइल 2C ) चंद्रपूर जिल्ह्यात शेतकरी आत्महत्येची घटना समोर आली आहे. नागभीड तालुक्यातील मिंथूर येथे धान पिकाचे पावसाअभावी नुकसान झाल्याने चिंतेत असलेल्या शेतकऱ्याने गावातील तलावात उडी मारून आत्महत्या केली. मुखरू लक्ष्मण दडमल (६०) असे या शेतकऱ्याचे नाव असून त्यांच्याकडे दीड एकर धानाची शेती होती. पावसाअभावी शेतातील पिकाचे नुकसान झाल्याने ते गेल्या काही दिवसांपासून चिंतेत असल्याची माहिती समोर आली आहे. घटनेची माहिती गावात पसरताच नागरिकांनी तलाव परिसरात गर्दी केली. पिकाच्या नुकसानीमुळे शेतकरी आर्थिक आणि मानसिक संकटात सापडत असल्याचे चित्र आहे. मिंथूर येथील या घटनेने पुन्हा एकदा शेतकऱ्यांच्या प्रश्नांकडे लक्ष वेधले आहे.
0
0
Report
Advertisement

बरवाडीह में दवाओं के खुले में फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

Latehar, Jharkhand:लातेहार सरकारी दवाओं का खुले में फेंका जाना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है बरवाडीह में एक बार फिर पुराने अस्पताल परिसर के ठीक सामने डाइएथिलकार्बामेज़िन की फाइलेरिया रोधी गोलियां खुले में फेंकी हुई मिली हैं । जिस जगह दवाएं पड़ी हैं, वहां से स्कूली बच्चों का लगातार आना-जाना होता है आसपास मवेशी भी चरते हैं । मौके पर बिखरी दवाओं की तस्वीरें सरकारी दवाओं के सुरक्षित भंडारण और निस्तारण की व्यवस्था पर भीर सवाल खड़े कर रही हैं । सरकार लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए दवाएं उपलब्ध कराती है, लेकिन यदि वही दवाएं अस्पताल परिसर के सामने खुले में फेंकी मिलें तो जवाबदेही किसकी होगी । इसके बावजूद संबंधित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई नहीं होने और उनके करीब 18 वर्षों से बरवाडीह में कार्यरत रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं । हालांकि, पूर्व के निर्देश और उस पर हुई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है । पुराने अस्पताल के सामने खुले में पड़ी गोलियां बच्चों और मवेशियों के संपर्क में आ सकती हैं । ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि दवाओं को तत्काल वहां से हटाया जाए और यह पता लगाया जाए कि वे कहां से आईं, किसकी अभिरक्षा में थीं तथा उन्हें खुले में किसने फेंका ।सबसे बड़ा सवाल यही है-बरवाडीह में सरकारी दवाएं खुले में फेंके जाने की घटनाओं पर रोक कब लगेगी और जिम्मेदारों की जवाबदेही आखिर कब तय होगी ।
0
0
Report
Advertisement

सुपौल में ठेकेदार के घर डकैती: नकाबपोश अपराधी 60–65 लाख की लूट

Bihar:सुपौल में ठेकेदार के घर भीषण डकैती हुई है। करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर घर वालों को बंधक बनाकर करीब 60 से 65 लाख के जेवरात और नकदी की लूटपाट की है। घटना करजाइन थाना क्षेत्र के करजाइन बाजार की बताई जा रही है, जहां ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य से जुड़े एक ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह के घर देर रात डकैती की घटना घटी है। बताया गया है कि नकाबपोश अपराधियों ने चार दीवारी फांद कर घर में प्रवेश कर घरवालों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बनाया और करीब एक घंटे तक लूटपाट की। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित कीमती सामान की लूटपाट हुई है, जिसकी राशि करीब 60 से 65 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। विरपुर SDPO पवन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम पहुंच रही है; घटनास्थल से फिंगरप्रिंट आदि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संलिप्त अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने स्थल के कमरे को सील कर पड़ताल जारी रखी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top