Back
भगवान बाजार की VIP गली में गोलीकांड, होटल मैनेजर घायल
RSRAKESH SINGH
Feb 01, 2026 15:50:51
Chapra, Bihar
भगवान बाजार थाना क्षेत्र की वीआईपी गली में आपसी विवाद को लेकर बुधवार देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में ललिता होटल के मैनेजर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात से शहर के सबसे व्यस्त इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान कोपा बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष पांडेय के पुत्र पंकज कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पंकज ने बताया कि वह अपने भाई अभिषेक कुमार पांडेय के साथ होटल में बैठे थे, तभी कोठेया निवासी रितिक सिंह और नैनी निवासी सोनू सिंह होटल पर पहुंचे और उनके भाई को जबरन खींचकर गली में ले जाने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान गोली चला दी। गोली अभिषेक कुमार पांडेय के बाएं जांघ में लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर दो गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र महतो ने बताया कि गोली लगने की बात सामने आई है और जख्म भी वैसा ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने घायलों का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। भीड़-भाड़ और वीआईपी इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 14:21:120
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 16, 2026 14:20:550
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 16, 2026 14:20:360
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 16, 2026 14:20:140
Report
ADAnup Das
FollowFeb 16, 2026 14:18:390
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 16, 2026 14:18:220
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 16, 2026 14:18:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 14:17:410
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 16, 2026 14:17:260
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 16, 2026 14:16:510
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 16, 2026 14:16:280
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 16, 2026 14:15:580
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 16, 2026 14:15:330
Report