Back
बजट से देश के हर वर्ग को फायदा, मंत्री गौतम ने कहा—आत्मनिर्भरता बढ़ेगी
HSHarish Sharma2
Feb 01, 2026 18:02:51
Palwal, Haryana
एंकर :- पलवल, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक और जंहा बीजेपी नेता इस बजट को हर वर्ग के लिए बेहतर बता रहे है। वही आमजन इस बजट से हरियाणा को ज्यादा फायदा न होने की बात भी कहता नज़र आ रहा है। पलवल में आज जिला भाजपा कार्यालय पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बजट का लाइव प्रसारण देखा और मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी।
वीओ :- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 53 लाख करोड़ के आसपास का एक ऐतिहासिक बजट देश के लिए प्रस्तुत किया है। बजट में देश के हर वर्ग युवा, महिला,किसान गरीब और दिव्यांगजन सहित हर वर्ग को केंद्र बिंदु रखकर यह बजट आज पेश किया गया है। उन्होंने कहा देश की यशस्वी वित्त मंत्री ने 125 करोड लोगों को बजट रूपी सौगात दी है। कांग्रेस के तात्कालिक प्रधानमंत्री कहते थे, एक रूपए का 15 पैसा पहुंचता है। लेकिन इस देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर एक सामान्य जीवन में लाया गया है और इस बजट में 12 लाख करोड़ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा। जो पहले भी देश की कनेक्टिविटी थी। वह इस बजट के बाद और बेहतर होगी। रोड की कनेक्टिविटी एवं विदेशों में विकसित देशों की तर्ज पर रेलवे कॉरिडोर बनेंगे। युवाओं के लिए स्टार्टअप, एमएसएमई को ध्यान में रखकर बजट इस देश की वित्त मंत्री ने पेश किया है। भारत का हर युवा खेलेगा वन जिला वन प्रोडक्ट की तर्ज पर मंत्री गौतम ने कहा कि अब खेलों के सामान भी भारत में ही बनेगा। आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए आज भारत जो कभी हम दूसरों पर डिपेंड करते थे और कल्पना करफ़्ते थे कि दूसरे देशों में शिप कैसे होगा कार्गो प्लेन कैसे होंगे। लेकिन अब उन्हें भारत कैसे बनाएगा उसके लिए प्लान तैयार हो गया है। उसका बजट एक अलग से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि मै मानता हूं कि देश की जो आयुर्वेद की परंपरा थी। आज नए विश्वविद्यालय नए खुले जाएंगे, मेडिकल के लिए सस्ती दवाइयां,कैंसर जैसे भयंकर रोग के लिए सस्ती दवाइयां देने का प्रावधान इस बजट में किया है। यह बजट सर्वप्रथम समावेशी बजट है। यह बजट इस देश के हर वर्ग को प्रभावित करेगा। हर वर्ग के फायदे के लिए होगा हर वर्ग हर व्यक्ति के लिए बजट है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:31:080
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 01, 2026 18:30:520
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 01, 2026 18:30:330
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:17:110
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 01, 2026 18:16:550
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 01, 2026 18:16:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:15:320
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 01, 2026 18:03:070
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 01, 2026 18:02:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 18:02:110
Report