Back
भिंड के भगवाधारी साधुओं पर आक्रोशित युवकों ने मारपीट, धार्मिक पहचान पर सवाल
PSPradeep Sharma
Feb 01, 2026 18:15:32
Bhind, Madhya Pradesh
एंकर- मध्य प्रदेश के भिंड जिले से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, भीख मांग रहे भगवाधारी साधुओं के साथ धर्म पूछ कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,हालांकि पुलिस के पास अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं पहुंची है, फिर भी देहात थाना पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार दो साधु भिक्षा मांगते हुए भिण्ड शहर के बायपास क्षेत्र से गुजर रहे थे, इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए,आरोप है कि युवकों ने साधुओं से पहले हिन्दू होने का प्रमाण मांगा, इसके बाद उसने महाभारत के पात्रों के नाम पूछे और रामायण की चौपाइयों के बारे में सवाल किए,साधुओं से भगवान शंकर की पत्नी और लक्ष्मण की पत्नी के नाम भी पूछे गए,कथित साधु युवकों के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए,इसी बात को लेकर युवक आक्रोशित हो गये और साधुओं को "हिंदू नहीं" होने के साथ आतंकवादी होने की आसंका जाहिर करते हुए मारपीट करते हुए उनके साथ गाली-गलौज करने लगे,जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में एक युवक ने तो बाल पकड़कर खींचता दिख रहा है, मौके पर मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया,वायरल वीडियो में आरोपी युवक यह दावा करता नजर आ रहा है कि साधुओं के पास मौजूद दस्तावेज उर्दू भाषा में लिखे हुए थे, युवक ने सवाल उठाया कि यदि साधु हिंदू हैं और भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं, तो उनके पास उर्दू में दस्तावेज क्यों हैं,वीडियो में युवक को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि साधुओं के बैग में कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री मिली है और भगवा पहनकर ढोंग किया जा रहा है, युवक ने इसे सनातन धर्म का मजाक बताते हुए तीखे बयान दिए, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो रहे हैं
घटना के बाद साधु काफी डरा हुआ दिखाई दिया,हालांकि, अभी तक कथित साधुओं साधुओं की और से थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नही कराई गई है,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, धार्मिक पहचान के आधार पर किसी से पूछताछ करना और मारपीट करना गंभीर अपराध है, पुलिस ने वीडियो फुटेज को जब्त कर लिया है,साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है,पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी, प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की, यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी एक गंभीर चेतावनी माना जा रहा है ।
-वायरल वीडियो,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:31:080
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 01, 2026 18:30:520
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 01, 2026 18:30:330
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:17:110
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 01, 2026 18:16:550
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 01, 2026 18:16:420
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 01, 2026 18:03:070
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 01, 2026 18:02:510
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 01, 2026 18:02:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 18:02:110
Report