Back
वैशाली: दियारा में 20 हजार लीटर शराब नष्ट, शराब माफिया और पुलिस पर सवाल
RSRajkumar Singh
Feb 01, 2026 18:01:56
Hajipur, Bihar
खबर वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र से है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आज रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में शराब माफिया को पकड़ने गई थी. लेकिन दूर से ही पुलिस की गाड़ी को देखकर शराब माफिया फरार हो गया. लेकिन जब दियारा इलाके में पुलिस पहुंचे तो देखकर दंग रह गई. पुलिस की नजर जहां तक गई वहां सिर्फ शराब की भट्टी नजर आई. जिसके बाद पुलिस ने सघन जांच करते हुए एक दर्जन से अधिक शराब की भट्टी को तोड़ दिया. 20000 लीटर से अधिक देसी शराब पुलिस नष्ट कर दिया. शराबबंदी वाले बिहार के दियारा इलाके की स्थिति देखकर पुलिस भी दंग रह गई. इस दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को आग लगाकर जला दिया. पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया. हालांकि, इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता देख शराब तस्कर फरार हो गया. शराब भट्टी की हाल देखकर तो अब पुलिस पर भी सवाल खड़ा होने लगा की दियारा इलाके में इतना बड़ा शराब का अवैध निर्माण कराया जा रहा है पुलिस को भनक क्यों नहीं लगती है. वैशाली में देसी शराब पीने से पूर्व में कई लोगों की मौत हो चुकी है इसके बाद भी पुलिस की लापरवाही के कारण शराब माफिया लगातार अपने मिशन में सक्रिय है. शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की लगातार सरकार की ओर से एक से बढ़कर एक उपकरण पुलिस को दी गई लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस या उत्पाद विभाग सभी वैशाली में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के बदले कुर्सी पर बैठकर पेपर पर शराबबंदी जैसे बड़ी मिशन को कामयाब करने का प्रयास करते है. जिले के नए एसपी विक्रम से सिहाग ने जब पदभार ग्रहण किया था. तो उन्होंने कहा था कि शराब माफिया कि खैर नहीं है. लेकिन दियारा इलाके से जो तस्वीर सामने आई है उसे तो यही पता चलता है कि शराब माफिया में खाकी का डर खत्म हो चूका है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:31:080
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 01, 2026 18:30:520
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 01, 2026 18:30:330
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:17:110
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 01, 2026 18:16:550
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 01, 2026 18:16:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 01, 2026 18:15:320
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 01, 2026 18:03:070
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 01, 2026 18:02:510
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 01, 2026 18:02:300
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 18:02:110
Report