Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharsa852201

सहरसा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकाने ध्वस्त

VKVishal Kumar
Feb 19, 2026 12:47:52
Saharsa, Bihar
इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले अवैध अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 19, 2026 14:22:47
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। जनपद में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा का दर्द न सहन कर पाने पर महिला ने अपना पेट चाकू से फाड़ डाला। इसके बाद नवजात बेटी को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में महिला व नवजात को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया मगर हालत में सुधार न होता देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वही नवजात को भी अस्पताल के वार्ड के रखा गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल ग्राम की रहने वाली 34 वर्षीय ननकई के पति बड़कऊ की करीब 6 माह मृत्यु हो चुकी है। आज अचानक ननकई को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द बर्दाश्त ना हो पाने पर उसने पास में मौजूद चाकू से अपना पेट फाड़ दिया और नवजात बेटी को बाहर निकाल लिया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ननकई को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला व बच्चों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर व डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला ने किसी धारदार सामान से पेट को फाड़ लिया था। जिसे फखरपुर सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही नवजात स्वस्थ है जिसे महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। वही महिला द्वारा किए गए इस कार्य के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 19, 2026 14:21:32
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 19, 2026 14:21:15
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के गोलमुरी गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने गोलमुरी क्षेत्र के सबिना कॉलोनी में एक कमरे में बैठकर अपराध की योजना बना रहे सात आरोपियों को देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने किया, उन्होंने एक प्रेसवार्ता कर कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में कपाली, डांगुडीह, धतकीडीह, गोलमुरी मुस्लिम बस्ती, हिंदू लाइन और सबिना कॉलोनी के युवक शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से एक देशी पिस्टल, कुल 7 जिंदा गोलियां, एक स्कॉर्पियो, चापड़, भुजाली, चाकू और 22,500 रुपये नकद बरामद किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 14:18:31
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद एटा चौराहे से दिनांक 17.02.26 को वादी अजय कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी रामनगर थाना रिजोर जनपद एटा की पत्नी नीरज को शिकोहाबाद एटा चौराहा से सवारी के रूप में ऑटो में बैठाकर ले जाने तथा ऑटो में रखे वादी की पत्नी के बैग से ज्वैलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा दर्ज कराया अज्ञात ऑटो चालक व ऑटो चालक के अन्य 02 साथी नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु० में थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद एवं सर्विलांस सहित 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । आज थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मे चोरी/टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले गिरोह के सदस्य एक बिना नम्बर प्लेट की इको गाडी में किसी घटना को कारित करने की फिराक मे घूम रहे है जो कुछ ही देर मे मैनपुरी की तरफ से आने वाले हैं । मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मैनपुरी रोड पर संतजनू चौकी थाना क्षेत्र शिकोहाबाद के पास सघन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की ईको गाड़ी में सवार 07 अभियुक्तों 1-अजय पुत्र सत्यपाल निवासी पमास थाना कोतवाली देहात जिला एटा, 2-धर्मेन्द्र पुत्र सिपाहीराम निवासी 4/5 गली, महादेव नगर, थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद, 3- विकाश पुत्र कृष्ण मुरारी हाल निवासी मानसरोवर पार्क, आनन्द हास्पीटल के पीछे लालकुआँ जिला गाजियाबाद, 4-सन्तोष पुत्र रामस्नेही निवासी हाल मकान नं0 ए/13, गली नं0 02, वीरबल चौकी, मंगल बाजार, खोडा कालोनी जिला गाजियाबाद, 5-वासुदेव पुत्र मातादीन निवासी संतपुर थाना मैनपुरी कोतवाली जिला मैनपुरी, 6-कृष्णा उर्फ किशन पुत्र सुरेश निवासी नगला पान सहाय, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद, 7-सिन्टू पुत्र पप्पू निवासी मौहल्ला आनन्द नगर, कोटला रोड, पुलिस चौकी के पीछे, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को एक गले का हार (पीली धातु), दो अंगूठी (पीली धातु), एक जंजीर (पीली धातू), दो जोडी कुण्डल (पीली धातु), चोरी/टप्पेबाजी किये गये 4,000/- रुपए व चोरी/टप्पेबाजी की घटना करने में प्रयुक्त ईको गाड़ी बरामदगी सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 19, 2026 14:18:20
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना से महज़ कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी सेतु के पास पाया नंबर एक से करीब 100 मीटर आगे पश्चिमी लेन में एक लावारिस कार खड़ी मिली। स्थानीय लोगों को जब गाड़ी संदिग्ध हालत में दिखी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक को गोली मारी गई थी, जो उसके कंधे में लगी पाई गई। शव के पास से एक गोली भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और गाड़ी से अहम साक्ष्य जुटाए गए।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गाड़ी मृतक की है या किसी और की। शुरुआती आशंका है कि कार पटना से हाजीपुर की ओर आई थी और हत्या के बाद अपराधी वाहन छोड़कर फरार हो गए।इस पूरे मामले पर वैशाली के एएसपी प्रेम सागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 19, 2026 14:18:00
Munger, Bihar:मध्य विद्यालय मानढ़ में लापरवाही: पंखा लगाने के नाम पर 7वीं-8वीं के बच्चों को लंच के बाद भेजा घर, वीडियो आया सामने। धरहरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मानगढ़ में गुरुवार को सामने आई लापरवाही ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने क्लासरूम में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को लंच के तुरंत बाद घर भेज दिया, हैरानी की बात यह रही कि पंखा लगाने जैसे छोटे कार्य के लिए दो पूरी कक्षाओं की पढ़ाई बंद कर दी गई, जबकि विद्यालय की अन्य कक्षाओं में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रही।वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलदेव शर्मा ने इस मामले में स्वीकार किया कि पंखा लगवाने के कारण बच्चों को छुट्टी दी गई थी। बाइट : शिक्षक  इस संबंध  पूछे जाने पर प्रखंड बीईओ राकेश कुमार ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि स्कूल समय में छुट्टी देकर निजी या अन्य कार्य कराना नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा और आगे विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 19, 2026 14:16:07
Jaipur, Rajasthan:जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सुशासन और ई-गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरक्षण पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया को एंड-टू-एंड ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब आरक्षण पत्र से संबंधित सभी कार्य—दस्तावेज़ अपलोड, ऑनलाइन परीक्षण, अनुमोदन और निर्गमन—पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा समयबद्ध हो सकेगी। यह पहल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुशासन और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की मंशा के अनुरूप की जा रही है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशानुसार विकसित की जा रही इस डिजिटल प्रणाली में ई-साइन की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे अधिकृत अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेज़ सीधे ऑनलाइन प्रमाणिक रूप में उपलब्ध रहेंगे। इससे रिकॉर्ड प्रबंधन सुव्यवस्थित होगा और मानवीय त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। नई व्यवस्था के तहत आवेदक घर बैठे अपने प्रकरण की वर्तमान स्थिति, विभागीय टिप्पणियाँ और संबंधित अभिलेख ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही प्राधिकरण ने तीन वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों और लिगेसी डेटा के परीक्षण तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं, ताकि पुराने मामलों का समाधान कर प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत किया जा सके। जेडीए द्वारा पूर्व में जारी मैनुअल आरक्षण पत्रों का भी चरणबद्ध डिजिटलीकरण किया जा रहा है। हस्तलिखित और मुद्रित अभिलेखों को डेटा एंट्री के माध्यम से कंप्यूटरीकृत कर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे हितधारक बिना कार्यालय आए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। आयुक्त का मानना है कि यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने, सेवाओं को नागरिक-केंद्रित बनाने और शहर के सुव्यवस्थित विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 19, 2026 14:15:47
Jaipur, Rajasthan:जेडीए में आरक्षण पत्र प्रक्रिया होगी पूरी तरह ऑनलाइन, ई-साइन के साथ पोर्टल से सीधे मिलेगा दस्तावेज़ जयपुर, 19 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सुशासन और ई-गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बड़ा फैसला लिया है। अब जेडीए में आरक्षण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह एंड-टू-एंड ऑनलाइन होगी। नई डिजिटल प्रणाली के तहत दस्तावेज़ अपलोड से लेकर परीक्षण, अनुमोदन और निर्गमन तक की पूरी कार्यवाही पोर्टल आधारित होगी। जेडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन के निर्देशानुसार विकसित की जा रही इस प्रणाली में ई-साइन और रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी शामिल होगी। इससे आवेदक घर बैठे अपने प्रकरण की स्थिति देख सकेंगे, आवश्यक टिप्पणियाँ पढ़ सकेंगे और संबंधित दस्तावेज़ डाउनलोड कर सकेंगे। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि समय की बचत होगी और कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। हितधारकों से संवाद, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश गुरुवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में जेडीए आयुक्त श्री महाजन ने विभिन्न हितधारकों से शहरी नियोजन, प्रक्रियागत सरलीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार और जयपुर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आमजन के लंबित प्रकरणों का मौके पर अवलोकन कर संबंधित उपायुक्तों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को सुझावों का परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश भी दिए। तीन वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों का होगा त्वरित निपटारा आयुक्त श्री महाजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों एवं लिगेसी डेटा का गहन परीक्षण कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे रिकॉर्ड प्रबंधन सुदृढ़ होगा और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी। पुराने आरक्षण पत्रों का डिजिटलीकरण भी तेज़ जेडीए द्वारा पूर्व में मैनुअल रूप से जारी आरक्षण पत्रों का चरणबद्ध डिजिटलीकरण भी शुरू कर दिया गया है। पुराने हस्तलिखित और मुद्रित अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण कर उन्हें जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे हितधारक बिना कार्यालय आए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। ई-प्रणाली से मिलेगा प्रमाणिक, सुरक्षित और पारदर्शी दस्तावेज़ आगामी समय में जारी होने वाले सभी आरक्षण पत्र अधिकृत अधिकारियों द्वारा ई-साइन कर सीधे पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम होगी。
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 19, 2026 14:15:26
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं तहसीलदार डॉ विजयपाल बुलडोजर लेकर फिर पहुंचे सामोद मंदिर माफी पर बसाई कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर करीब 7 बीघा मन्दिर भूमि पर बसाई गई थी अवैध कॉलोनी लगभग 15 मकाननुमा सरंचनाओं को किया ध्वस्त मंदिर माफी की भूमि पर एक साथ चलाई एक साथ 4 जेसीबी इस कार्रवाई के बाद मचा भू माफियाओं में हड़कंप बन्दोल में sिवाय चक भूमि को भी करवाया अतिक्रमण मुक्त इस भूमि पर पहले भी हटाया गया था अतिक्रमण लेकिन अतिकर्मियों ने फिर से भूमि पर कर लिया था कब्जा चौमूं क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। चौमूं तहसीलदार डॉ विजयपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर सामोद पहुंची, जहां मंदिर माफी की भूमि पर बसाई गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। करीब 7 बीघा मंदिर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक साथ चार जेसीबी मशीनें लगाई गईं। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 मकाननुमा संरचनाओं को तोड़ दिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसीलदार डॉ विजयपाल ने बताया कि यह भूमि मंदिर माफी की है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर कॉलोनी विकसित की गई थी। इसके अलावा बन्दोल क्षेत्र में सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उल्लेखनीय है कि इस भूमि से पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अतिक्रमियों ने दोबारा कब्जा कर लिया था। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट डॉ विजयपाल ,तहसीलदार ,चौमूं
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 19, 2026 14:07:15
Satna, Madhya Pradesh:रीवा जिले के सेमरिया से सतना आ रही एक यात्री बस एमपी 09 एफए 5707 में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस की बैटरी के ऊपर रखा कपड़ों से भरा बैग अचानक धुआं देने लगा। धुआं उठते ही बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सेमरिया से सतना की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर केविन में पीछे की ओर बैठे यात्रियों ने बैग से धुआं निकलता देखा और तुरंत इसकी सूचना बस स्टाफ को दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे रोका। परिचालक और अन्य स्टाफ ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बैग को नीचे फेंका और बस में उपलब्ध फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई । बताया जाता है कि बैग दो महिलाओं का था, जो बिहरा कोटर से सतना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। आग लगने से उनकी कई साड़ियां और अन्य कपड़े जल गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि किसी यात्री को शारीरिक क्षति नहीं पहुंची। घटना के बाद कुछ समय के लिए बस को रोका गया और स्थिति सामान्य होने पर पुनः सतना के लिए रवाना किया गया।
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Feb 19, 2026 14:07:01
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top