Back
शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी / टप्पेबाजी करने वाले 07 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद एटा चौराहे से दिनांक 17.02.26 को वादी अजय कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी रामनगर थाना रिजोर जनपद एटा की पत्नी नीरज को शिकोहाबाद एटा चौराहा से सवारी के रूप में ऑटो में बैठाकर ले जाने तथा ऑटो में रखे वादी की पत्नी के बैग से ज्वैलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा दर्ज कराया अज्ञात ऑटो चालक व ऑटो चालक के अन्य 02 साथी नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु० में थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद एवं सर्विलांस सहित 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।
आज थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मे चोरी/टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले गिरोह के सदस्य एक बिना नम्बर प्लेट की इको गाडी में किसी घटना को कारित करने की फिराक मे घूम रहे है जो कुछ ही देर मे मैनपुरी की तरफ से आने वाले हैं । मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मैनपुरी रोड पर संतजनू चौकी थाना क्षेत्र शिकोहाबाद के पास सघन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की ईको गाड़ी में सवार 07 अभियुक्तों 1-अजय पुत्र सत्यपाल निवासी पमास थाना कोतवाली देहात जिला एटा, 2-धर्मेन्द्र पुत्र सिपाहीराम निवासी 4/5 गली, महादेव नगर, थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद, 3- विकाश पुत्र कृष्ण मुरारी हाल निवासी मानसरोवर पार्क, आनन्द हास्पीटल के पीछे लालकुआँ जिला गाजियाबाद, 4-सन्तोष पुत्र रामस्नेही निवासी हाल मकान नं0 ए/13, गली नं0 02, वीरबल चौकी, मंगल बाजार, खोडा कालोनी जिला गाजियाबाद, 5-वासुदेव पुत्र मातादीन निवासी संतपुर थाना मैनपुरी कोतवाली जिला मैनपुरी, 6-कृष्णा उर्फ किशन पुत्र सुरेश निवासी नगला पान सहाय, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद, 7-सिन्टू पुत्र पप्पू निवासी मौहल्ला आनन्द नगर, कोटला रोड, पुलिस चौकी के पीछे, थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को एक गले का हार (पीली धातु), दो अंगूठी (पीली धातु), एक जंजीर (पीली धातू), दो जोडी कुण्डल (पीली धातु), चोरी/टप्पेबाजी किये गये 4,000/- रुपए व चोरी/टप्पेबाजी की घटना करने में प्रयुक्त ईको गाड़ी बरामदगी सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 19, 2026 15:48:380
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 19, 2026 15:48:280
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 19, 2026 15:48:130
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:47:560
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 19, 2026 15:47:330
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 19, 2026 15:47:170
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 15:47:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 15:46:270
Report