Back
सेमरिया से सतना जा रही बस में बैग से धुआं, आग बुझाकर हादसा टला
SLSanjay Lohani
Feb 19, 2026 14:07:15
Satna, Madhya Pradesh
रीवा जिले के सेमरिया से सतना आ रही एक यात्री बस एमपी 09 एफए 5707 में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस की बैटरी के ऊपर रखा कपड़ों से भरा बैग अचानक धुआं देने लगा। धुआं उठते ही बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सेमरिया से सतना की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर केविन में पीछे की ओर बैठे यात्रियों ने बैग से धुआं निकलता देखा और तुरंत इसकी सूचना बस स्टाफ को दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे रोका। परिचालक और अन्य स्टाफ ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बैग को नीचे फेंका और बस में उपलब्ध फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई । बताया जाता है कि बैग दो महिलाओं का था, जो बिहरा कोटर से सतना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। आग लगने से उनकी कई साड़ियां और अन्य कपड़े जल गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि किसी यात्री को शारीरिक क्षति नहीं पहुंची। घटना के बाद कुछ समय के लिए बस को रोका गया और स्थिति सामान्य होने पर पुनः सतना के लिए रवाना किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 19, 2026 15:48:380
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 19, 2026 15:48:280
Report
ADAjay Dubey
FollowFeb 19, 2026 15:48:130
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:47:560
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 19, 2026 15:47:330
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 19, 2026 15:47:170
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 15:47:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:46:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 15:46:270
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 19, 2026 15:46:130
Report