Back
नीतीश के राज्यसभा फैसले से NDA और विपक्ष के बीच राजनीति गरम
VKVishal Kumar
Mar 28, 2026 14:03:55
Saharsa, Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर राजनीति सियासत जारी है, उनके इस फैसले को लेकर सहरसा में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ योजनाकारों व चाण्क्यों की योजना से जेडीयू को नुकसान हुआ ही है कालांतर में बीजेपी को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह जो फैसला आया है इससे सम्पूर्ण राजनीति महकमा हतप्रभ है सभी भौचक हैं कि बिहार में यह क्या हो रहा है, यह फैसला चाहे किसी का थोपा हुआ फैसला हो या फिर मुख्यमंत्री जी का हो फैसला हो मेरे जैसे लाखों लोग इस फैसले से आहत हैं. उनके इस फैसले से शंसय की स्थिति बनी हुई है कि आखिर यह उनका फैसला है या फिर यह प्रायोजित है. आम लोगों में बहुत ही गंदा मैसेज है, यह सैन्य तानाशाही में होता है जब सबकुछ ठीक जा रहा हो तो फिर अचानक से जब अपोजिशन यह सवाल खड़ा कर रहा है कि जब यह नारा था 2025 से 30 फिर से नीतीश तो फिर अचानक ऐसा क्या हो गया, अपोजिशन के इन बातों में दम है, इसको लेकर जो व्याप्त आक्रोश है वो सभी जानते हैं कि जिस दिन यह फैसला हुआ और राज्यसभा का नामांकन हुआ उस दिन जेडीयू समर्थकों में प्रदेश के दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों में भयानक आक्रोश था और इसकी भरपाई के लिए निशांत कुमार को जेडीयू ज्वाइन करवाया गया उस दिन कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया कि कुछ लोगों के खिलाफ कितना आक्रोश था. अब नीतीश जी राज्यसभा जाएंगे तो विपक्ष को बैठे बिठाए फायदा मिलेगा. इस फैसले से दलितों पिछड़ा अतिपिछड़ा में आक्रोश है तो वहीं अल्पसंख्यकों में भय मिश्रित असंतोष है, अगर समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर नही निकलते और निशांत को पार्टी में नही लाया जाता तो जेडीयू की मिट्टी पलीद तय थी. जो भी योजनाकार हैं और जो इन फैसले से प्रफुल्लित हैं उसने तो NDA की कब्र खोद दी है अगर आज चुनाव हो जाए तो अपोजिशन बम्पर सीट से जीतेगा इसलिए जिसने भी यह षड्यंत्र किया है कि इससे बीजेपी को लाभ मिल जाएगा तो आज भी जो पिछले, अति पिछड़े और दलित वोटर बीजेपी को अपनी सर्वमान्य पार्टी नही मानती है, ऐसे में नीतीश जी का जब फेस सामने था तब इसका लाभ बीजेपी को था. लेकिन आज जिस तरह से बीजेपी को इन वर्गों में विलन बनाया गया है योजनाकारों व कथित चाणक्यो द्वारा इससे तो जेडीयू को तो नुकसान हुआ ही है कालांतर में बीजेपी को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अभी अगर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना है तो जो आक्रोशित वर्ग है उस लव कुश समाज से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के लिए विकल्प हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 28, 2026 15:17:380
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 28, 2026 15:17:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 15:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 15:16:220
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 28, 2026 15:16:030
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 28, 2026 15:15:440
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 28, 2026 15:15:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 15:15:140
Report
805
Report
हिन्दू एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति, हनुमंत नगरी आँवला में श्री राम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई
825
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 28, 2026 15:05:55958
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 15:05:32843
Report