821115
सासाराम में बस-ऑटो टक्कर में तीन जख्मी, एक को वाराणसी रेफर
Sasaram, Bihar:सासाराम के बद्दी थाना क्षेत्र के चौर गांव में एक अनियंत्रित बस और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सैफुल्लागंज के रहने वाले एक व्यक्ति को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उजियारपुर के सरायरंजन में 101 फलदार वृक्षों का रोपण, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया
Patna, Bihar:सेवा संकल्प अभियान के तहत उजियारपुर लोकसभा अंतर्गत सरायरंजन विधानसभा के राम-जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 101 फलदार वृक्षों का पौधारोपण केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया प्रधानमंत्री के सेवा हीं संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जन तक पहुंचाते व हरित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में जुटे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। गृह राज्य मंत्री भारत सरकार0
0
Report
बारां में कोहरे की चादर, हाईवे पर वाहन धीमे, किसानों को ओस से उम्मीद
Baran, Rajasthan:बारां जिले में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा, हाईवे पर धीमी हुई रफ्तार बारां जिले में बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव का असर साफ दिखाई देने लगा है। आज सुबह से ही जिले के कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह तड़के खेतों से लेकर नेशनल हाईवे तक हर तरफ कोहरे का असर देखा गया। हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर यह कोहरा और ओस किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में खड़ी फसलों पर सुबह ओस की बूंदें देखी गईं। कृषि जानकारों के अनुसार ओस गिरने से फसलों को प्राकृतिक नमी मिलती है, जिससे फसलों में बढ़त होती है और उत्पादन पर अच्छा असर पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक उमस और बारिश का दौर था, लेकिन अब सुबह-शाम हल्की ठंडक और कोहरे से सर्दी के मौसम की दस्तक महसूस होने लगी है। फिलहाल कोहरे के चलते वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
दिल्ली इंडिया गेट पर सुबह के खुशनुमा मौसम में लोग कसरत करते नजर आये
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट से सुबह की तस्वीरों में लोग सुहावने मौसम में कसरत और सैर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
इटावा के बाजरे के खेत में युवक का शव; हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बाजरा के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, युवक की मौत हत्या या आत्महत्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है. इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर इलाके के नगला धोबी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव की रहने वाली महिला बाजरा के खेत में गई तभी खेत में युवक का शव देखते ही चिल्ला पड़ी, बताया जा रहा है कि मृतक संदीप उर्फ छोटे जो कि मैनपुरी जनपद के मीठेपुर का रहने वाला है और वह शराब पीने का आदि बताया जा रहा है हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है हत्या या आत्महत्या पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है मौत की असली वजह पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पायेगी।0
0
Report
भोपालगढ़ में 25 भेड़ों के वाहन हादसे से पशुपालक की मौत, ग्रामीण विरोध प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ क्षेत्र के साथीन ग्राम में पशुपालक गोपाराम देवासी की लगभग 25 भेड़ों की अनियंत्रित एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई दर्दनाक मृत्यु, मौके पर स्थानीय ग्रामीण व परिवार के सदस्य दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग को लेकर आंदोलन करने लगे, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई0
0
Report
ललितपुर में पांच हत्यारोपियों ने बीफार्मा छात्र की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में एक शराब की दुकान के सामने एक 25 वर्षीय बीफार्मा के छात्र की 5 हत्यारोपियों ने मिलकर पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी । छात्र की सरेआम निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई । हत्यारोपियों घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये । हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और टीम शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है । बताया जा रहा है कि पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय में बीफार्मा में पढ़ने वाले 25 वर्षीय भूपेंद्र अहिरवार पर 5 हत्यारोपियों द्वारा हमला कर दिया । जिनसे बचने के लिये घायल भूपेंद्र भागता हुआ सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में स्थित एक शराब की दुकान के अंदर घुस गया लेकिन बेखौफ हत्यारोपियों ने छात्र को दुकान के अंदर से बाहर घसीटकर उसको पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। सरेआम हत्या की घटना से इलाके में दहशत फैल गई , वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम और अधिकारी घटना स्थल की जांच करते हुये हत्यारोपियों की तलाश में जुट गये हैं ।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के तटबंध में आई दरार, बढ़ सकता है संकट...
Mainpura, Bihar:बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है। पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।0
0
Report
सांगोद के मंडीता गांव में बिज्जू मकान में घुसा, वनकर्मी को काट लिया; रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Kota, Rajasthan:सांगोद के मंडीता गांव में मकान में घुसा बिज्जू, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी को काटा, मची अफरा-तफरी गांव में दहशत, सांगोद (कोटा) उपखंड के मंडीता गांव में बीते 4-5 दिनों से घूम रहा बिज्जू सोमवार देर रात को रिहायशी मकान में घुसा, जिससे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, भाजपा नेता दीपक नागर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी हितेश शर्मा और प्रताप सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान बिज्जू ने एक वनकर्मी के हाथ पर काट लिया। कर्मचारी ने बमुश्किल हाथ छुड़ाया, जिसके बाद टीम ने बिज्जू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।0
0
Report
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट फ्रॉड: SP ने गिरफ्तारी और फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: SP निहारिका तोमर ने कहा, श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में विगत वर्षों में देखने को मिला कि लोगों के साथ हेली टिकट फ्रॉड किया जा रहा है। हमारे द्वारा इस यात्रा से पहले ही एक सेल का गठन किया गया था जो लगातार हेली टिकट फ्रॉड के विरुद्ध काम कर रहे हैं और अभी तक इस टीम द्वारा लगभग 650-700 फर्जी प्लेटफॉर्म्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कई अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। अगस्त में CM हेल्पलाइन 1905 पर महाराष्ट्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता करण गुजवाल ने बताया था कि उनके साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है... इसमें त्वरित संज्ञान लिया गया... हमने राहुल थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और बैंक संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी इसमें प्रकाश में आए हैं। उनकी भूमिका पर हमारे द्वारा अभी विवेचना की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम सदन आज दोपहर 2 बजे बैठक करेगी; बहस की उम्मीद
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी MCD मुख्यालय में आयोजित होगी सदन की बैठक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान हंगामे के आसार बैठक में विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पर चर्चा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस की संभावना0
0
Report
शूटर सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली शूटर सुरुचि फोगाट को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर बधाई दी。0
0
Report
दानापुर में भ्रष्ट एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर और पत्नी स्वीटी कुमारी की संपत्ति जब्त
Danapur, Bihar:पटना में भ्रष्ट एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और दानापुर सब रजिस्टार पत्नी स्वीटी कुमारी के घर से निगरानी विभाग ने 12 घंटे चली सर्च अभियान के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को जप्त जप्त प्रॉपर्टी में कैश सोने के गहने, जमीन के कागजात और कीमती 48 घड़ी है शामिल, पति-पत्नी की बढ़ सकती है मुश्किल.0
0
Report
Advertisement
पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे आप नेता, प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग
New Delhi, Delhi:दोपहर 1 बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर जाएँगे आप नेता. कमिश्नर से मुलाकात कर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की करेंगे मांग. आपकी माँग मंत्री प्रवेश वर्मा की गिरफ़्तारी हो. दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पर पहुंचकर, मंत्री परवेश वर्मा पर FIR की माँग करेंगे.0
0
Report
SDRF की देवदूत टीम: बाढ़ में फंसे ढाई सौ लोग सुरक्षित बच निकले
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां SDRF की टीम बाढ़ पीड़ितों के बीच देवदूत बनकर उतरी है। जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 में SDRF की टीम फ़रिश्ता बनकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची। करीब एक बोट से ढाई सौ लोगों का SDRF ने सफल रेस्क्यू किया। बाढ़ में फंसे एक मरीज और शिशु का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जरलपुर खुटवानिया में दो दिन से फंसे ट्रैक्टर पर दर्जनों लोगों का टीम ने सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। एक दर्जन महिलाएं बच्चों सहित दो दिन से बिना खाना खाये बाढ़ के बीच एक ट्रैक्टर पर फंस शरण ली थी; आज SDRF की टीम ने उनका सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। महिलाओं ने टीम को धन्यवाद दिया। महिलाओं ने बताया कि दो दिन से बिना खाना खाये फंसी थीं; पानी अचानक बढ़ गया और निकलना मुश्किल हो गया था। जिंदगी जैसी उम्मीद छोड़ दी थी; ऐसे में फरिश्ता बनकर SDRF टीम पहुंच कर बचा लिया। SDRF के जवानों ने बताया कि सिर्फ एक बोट से लगभग ढाई सौ लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया जिसमें दो मरीज थे जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। महिलाओं सहित बुजुर्ग बच्चे जानवर सभी का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया। ग्राउंड जीरो जायजा लिया।0
0
Report
FBI ने गोल्डी बराड़ को 10 वांटेड में दर्ज किया, 1 मिलियन डॉलर इनाम
Noida, Uttar Pradesh:एक अहम घटनाक्रम में, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मंगलवार को भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, को अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की लिस्ट में शामिल किया। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की। FBI के नोटिस के अनुसार, सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के नॉर्थ अमेरिकन लीडर के तौर पर उसकी भूमिका के लिए वांटेड घोषित किया गया है। इस ग्रुप का संबंध अमेरिका और कनाडा में हुए कई हिंसक अपराधों से बताया जाता है.0
0
Report
Advertisement
