खबर सासाराम से है। जहां बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम गया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमते ही प्रत्याशी अब डोर टू डोर संपर्क में लगे हैं। बता दे कि रोहतास जिला में 11 नवंबर मंगलवार को मतदान होना है। ऐसे में आज शाम प्रचार का शोर थम गया है। इसके बाद रोहतास जिला के सभी सात विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। जिसमें से एक सीट सुरक्षित है। करगहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस तथा जदयू की सीधी टक्कर है। चुनाव प्रचार थमते ही करगहर विधानसभा क्षेत्र के कोचस बाजार में लोगों से बातचीत की हमारे सासाराम संवाददाता अमरजीत कुमार ने... वाजहां दिनारा में एनडीए के प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के आलोक सिंह लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वह गांव-गांव घूम रहे हैं।
Sasaram, Bihar:जहां दिनारा में एनडीए के प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के आलोक सिंह लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वह गांव-गांव घूम रहे हैं। बता दे कि इस बार दिनारा सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के खाते में गई है। ऐसे में यहां आलोक सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। चुकी अब लगभग एक सप्ताह ही चुनाव प्रचार शेष बचा हुआ है। क्योंकि यहां दूसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। दिनारा के एनडीए प्रत्याशी आलोक सिंह का कहना है कि दिनारा की जीत शाहाबाद क्षेत्र के सभी 22 सीटों का भविष्य तय करेगी और इस बार रोहतास, भोजपुर, बक्सर, तथा कैमूर जिला की सभी सीटों पर एनडीए के घटक दलों की जीत सुनिश्चित होगी। इसी उद्देश्य के साथ वे दिनारा में लोगों के बीच पहुंचे हैं और अपार जन समर्थन मिल रहा है।जहां रोहतास जिला का करगहर विधानसभा क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। इस इलाके को धान का कटोरा कहा जाता है।
Sasaram, Bihar:जहां रोहतास जिला का करगहर विधानसभा क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। इस इलाके को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां मुख्य रूप से लोग खेती और किसानी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में यह इलाका कांग्रेस के हिस्से में है। कांग्रेस के संतोष मिश्रा यहां पिछली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए। इस बार दोबारा प्रति द्वारा उन्हें मौका दिया गया है। उनकी टक्कर एक बार फिर से जदयू के वशिष्ठ सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी से उदय प्रताप मैदान में है। करगहर बाजार में लोगों से बातचीत की है हमारे सासाराम संवाददाता अमरजीत कुमार ने..आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ सासाराम के समाहरणालय पर प्रदर्शन दिया
Sasaram, Bihar:आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सासाराम के समाहरणालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें केंद्र-बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। उनका आरोप है कि सरकार जबरन विद्युत उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रही है, जबकि कोर्ट निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के साथ जबरन व्यवहार नहीं होना चाहिए। पहले से कार्यरत रेगुलर मीटर बेहतर हैं व स्मार्ट मीटर के माध्यम से सरकार आर्थिक दोहन कर रही है जो अंततः सरकार के लिए हानिकारक हो सकता है।
बंगाली क्लब में सिंदूर खेला का आयोजन, उत्साह के साथ देवी दुर्गा की विदाई
Sasaram, Bihar:डालमिया नगर के बंगाली क्लब में दुर्गा विसर्जन के मौके पर बंगाली महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और देवी दुर्गा की प्रतिमा की विदाई की। हर साल दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सिंदूर खेला की परंपरा निभाई जाती है। महिलाओं का कहना है कि यह उनका पुराना रिवाज़ है। इस खास मौके पर सभी महिलाएं देवी को और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विदाई देती हैं। इस आयोजन के साथ दुर्गा पूजा की समाप्ति होती है। महिलाओं में इस परंपरा को लेकर काफी उत्साह दिखा।
