821311
रोहतास में किसान महासंघ की बैठक, 9 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी
Rohtas, Bihar:रोहतास जिले के कारगिल के केंद्रीय कार्यालय पर किसान महासंघ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राम आशीष सिंह ने की और संचालन रामेश्वर सिंह ने किया। बैठक में 9 अगस्त 2024 से परियोजना निर्माण और किसानों की फसल की एसपी की कानूनी गारंटी दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु जिला मुख्यालय सासाराम में किसान महासंघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में यमुना नदी में डूबे दो किशोर, तलाश जारी, परिजनों में उथल-पुथर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो बच्चे डूब कर लापता हुए; पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गोताखोर की मदद से खोजबीन में जुटे हैं; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नहाने के दौरान यमुना नदी में दो किशोर डूब गए; भीषण गर्मी के कारण कुल पाँच किशोर नदी पर गए थे; दो किशोर गहराई में चले गए और डूब गए। नहाने गए अन्य किशोर ने गांव और परिजनों को जानकारी दी; परिजन ने पुलिस को सूचना दी; गोताखोर भी तलाश कर रहे हैं; कुछ घंटे बीतने के बाद भी करन और अमित का पता नहीं चल पाया; परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
लगन और मेहनत से राहुल कुमार ने BPSC 70वीं में सफलता पाई
Madanpur, Bihar:सपने बड़े हों और मेहनत सच्ची हो तो परिस्थितियां रास्ता नहीं रोक पातीं। मधेपुरा के राहुल कुमार ने अपनी लगन, संघर्ष और वर्षों की अथक मेहनत के बल पर यह साबित कर दिया है। जिस परिवार की एक पीढ़ी चपरासी रही, दूसरी पीढ़ी किरानी (क्लर्क) बनी, उसी परिवार का बेटा आज बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व पदाधिकारी (RO)बनने जा रहा है। राहुल कुमार के दादा एक चपरासी थे। उनके पिता लाल शंकर राय समाहरणालय में सहायक प्रशासी पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया और उसी का परिणाम आज पूरे मधेपुरा के सामने है। राहुल की शुरुआती पढ़ाई मधेपुरा में ही हुई। उन्होंने वर्ष 2010 में शिव नंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय विद्यालय, मधेपुरा से मैट्रिक और वर्ष 2012 में पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। लेकिन सफलता का यह सफर आसान नहीं था। राहुल ने कई बार असफलताओं का सामना किया। 67वीं BPSC में इंटरव्यू तक पहुंचे, 68वीं और 69वीं BPSC में मेंस परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार 70वीं BPSC में 1192वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल कर ली। राहुल बताते हैं कि कोरोना काल के बाद उन्होंने घर पर रहकर लगातार सेल्फ स्टडी की। उन्होंने मुख्य रूप से स्वयं अध्ययन पर भरोसा किया और केवल विज्ञान विषय के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की मदद ली। उनका वैकल्पिक विषय इतिहास (History) था और उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। राहुल कहते हैं, चार साल तक लगातार मेहनत की। कई बार लगा कि मंजिल दूर है, लेकिन खुद को खुद ही प्रेरित करता रहा। हर असफलता ने मुझे और मजबूत बनाया। अगर लक्ष्य बड़ा है तो संघर्ष भी बड़ा होगा। उनका सपना यहीं रुकने वाला नहीं है। राहुल ने 71वीं BPSC की मुख्य परीक्षा भी लिखी है और भविष्य में IAS अधिकारी बनने का सपना संजोए हुए हैं। राहुल की सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग भी कम नहीं रहा। उनके पिता लाल शंकर राय भावुक होकर बताते हैं कि बेटा दिन-रात पढ़ाई में जुटा रहता था। राहुल रात में हमारे साथ एक बार खाना खाता था। फिर आधा खाना बचाकर रख देता था। देर रात जब पढ़ाई पूरी होती और भूख लगती तो वही खाना खाता था। कई वर्षों तक उसने अपने आराम और शौक त्याग दिए। उसकी मेहनत देखकर हमें विश्वास था कि एक दिन वह जरूर सफल होगा। आज राहुल की सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की प्रेरणादायक कहानी बन गई है। यह कहानी बताती है कि सफलता विरासत में नहीं मिलती, बल्कि मेहनत से अर्जित की जाती है। मधेपुरा के इस होनहार बेटे ने उन हजारों युवाओं को एक संदेश दिया है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। राहुल कहते हैं, असफलता से घबराइए मत। लगातार मेहनत करते रहिए। अगर आप रुकेंगे नहीं, तो सफलता भी एक दिन आपका रास्ता नहीं रोक पाएगी। आज पूरे मधेपुरा को राहुल कुमार पर गर्व है। चपरासी के पोते और किरानी के बेटे ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई जाति, वर्ग या पद नहीं होता, उन्हें केवल मेहनत और हौसले की जरूरत होती होती है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के 13 नीट केंद्र शांतिपूर्ण, SSP ने सख्त निगरानी की पुष्टि
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में 13 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है. जिले के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र स्वयं प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास के जितने भी साइबर कैफे हैं या फिर कोचिंग संस्थान सभी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और इसके लिए साइबर सेल की विशेष टीम भी लगाई गई है ताकि तकनीकी रूप से नज़र रखी जा रही है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है. सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है.0
0
Report
Advertisement
झारखंड में निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा बयान, बाहर होने का सुझाव
Deoghar, Jharkhand:देवघर झारखंड में राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की हार को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस को यदि हिम्मत है तो कांग्रेस को अपना समर्थन वापस लेकर बाहर हो जाना चाहिए यहां तो उनको पैसा चाहिए यहां तक कि विधायक लोग अलग बात कर रहे हैं कांग्रेस का जो प्रभारी के राजू है वही पैसा ले रहा है वहीं जेडीयू के द्वारा हेमंत सरकार को दिए गए बयान पर यह कहा गया है कि हेमंत सरकार यदि चाहे तो कांग्रेस को हटाकर जदयू का समर्थन ले सकते हैं उसे पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा की राय जी से उनकी अभी बात नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा उन्होंने कहा है अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी हुई है तो वह झारखंड से प्रेम करते हैं और जानते हैं कि कांग्रेस झारखंड से लूट कर ले जा रही है इसलिए इस लूट को रोकने के लिए उन्होंने ऐसा कहा होगा। बाइट निशिकांत दुबे सांसद गोड्डा लोकसभा0
0
Report
जीतन राम मांझी: एनकाउंटर पर सही ठहराते हुए बिहार राजनीति में भूचाल
Jehanabad, Bihar:भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की सियासी जमीन पूरी तरह सुलग उठी है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले पर ऐसा धारदार बयान दिया है जिसने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए मांझी ने न सिर्फ इस एनकाउंटर को सौ फीसदी सही ठहराया, बल्कि साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई पुलिस पर पिस्टल तानेगा, तो पुलिस आत्मरक्षा में गोली चलाएगी ही। एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए जीतन राम मांझी ने मृतक के परिवार की थ्योरी पर ही बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिवार वाले कह रहे हैं कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। अगर ऐसा था तो उसके हाथ में रिवॉल्वर किसने दी? घरवालों ने उससे हथियार छीना क्यों नहीं? इसका सीधा मतलब है कि परिवार के लोगों ने जानबूझकर उसे उकसाया था। हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आए दिन पुलिस पर हमले हो रहे हैं, उन्हें पीटा जा रहा है और कहीं-कहीं तो जान भी ली जा रही है। उन्होंने आक्रामक लहजे में पूछा कि अगर उस वक्त दो पुलिसवाले मारे जाते, तो क्या बहुत अच्छा होता? कानून तोड़ने वाले पुलिस को मारें तो ठीक, और पुलिस आत्मरक्षा में एनकाउंटर करे तो खराब? मैं इस एनकाउंटर को पूरी तरह जस्टिफाई मानता हूँ। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम पर या पुलिस पर कोई पिस्टल दिखाएगा, तो वह जरूर मारा जाएगा। वही बिहार में जंगलराज की वापसी का ढोल पीट रहे विपक्ष, खासकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए मांझी ने उनके शासनकाल के काले पन्नों को खोल दिया। मांझी ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी को जंगलराज इसलिए याद आ रहा है क्योंकि उन्होंने खुद अपने शासनकाल में बिहार में असली जंगलराज कायम किया था। वह ऐसा दौर था जब मुख्यमंत्री आवास के भीतर बैठकर फिरौती की रकम तय की जाती थी। डॉक्टरों और इंजीनियरों को डराकर कहा जाता था कि तुम बहुत कमाए हो, पैसा दे दो, लड़के भूखे हैं। आज बिहार में किसी की इतनी हैसियत नहीं है कि सीएम आवास में बैठकर ऐसी बात कर सके। जब मीडिया ने उनसे इस मामले पर अन्य नेताओं की बयानबाजी को लेकर सवाल किया, तो मांझी ने दोटूक कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसके लिए वे उन्हें धन्यवाद देते हैं। जब जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, तो जांच के फलाफल का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि जब मामला न्यायिक जांच के अधीन है, तो इस पर बार-बार सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। जीतन राम मांझी के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार बैकफुट पर आने वाली नहीं है। जो गलत करेगा, उसे पुलिस की गोली का सामना करना ही पड़ेगा.0
0
Report
कागन वैली, पाकिस्तान में दुर्लभ: माँ के साथ तीन भालू शावक दिखे
Noida, Uttar Pradesh:Very rare sight of "Triplet Black Bear Cubs" with their Mama from beautiful Kaghan Valley of Pakistan. Adorable baby cubs are learning to forage juicy green leaves of Chinar (Platanus orientalis). Video courtesy my dear jungle friends from Mansehra Wildlife Dept, Omar & Khanzeb.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक के सुरक्षा वाहन का हादसा; निरीक्षक की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रॉन्ग साइड से आए ट्रक से बचने के प्रयास में बुलेरो फेंसिंग से टकरा गई। हादसे के बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेवर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
री-नीट अलवर: सख्त इंतजाम के बावजूद अभिभावक चिंता में
Alwar, Rajasthan:री-नीट परीक्षा: अलवर में सख्त व्यवस्थाएं, लेकिन अभिभावकों की चिंता बरकरार अलवर अलवर में री-नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आईं और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए。 हालांकि, अपने बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक छोड़ने पहुंचे अभिभावकों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही थी। कई अभिभावकों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के बावजूद अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, लेकिन हाल ही में पेपर लीक की घटनाओं ने बच्चों का मनो बल काफी गिरा दिया है। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि कहीं मानसिक दबाव में बच्चे कोई गलत कदम न उठा लें। वहीं कुछ अभिभावकों ने प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ाई करने के बजाय अगर नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती, तो इसका ज्यादा सकारात्मक असर देखने को मिलता। (अभिभावकों से बातचीत)0
0
Report
मुख्यमंत्री की बैठक में आबूराज के लिए 100 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर निर्देश
Sirohi, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आबूपर्वत विकास समिति की बैठक में आबूराज के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों पर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पर्यटन, सड़क, पार्किंग, धार्मिक स्थलों के विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आबूराज की टोकन व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाई जाए, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। साथ ही निर्माण सामग्री के आवागमन पर प्रभावी निगरानी रखने और सभी विभागों के बेहतर समन्वय से विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'विकास भी, विरासत भी' के मूल मंत्र के साथ आबूराज के प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने पंजाब मार्का शराब जब्त कर चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत, एसटीएफ और थाना पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशों पर की गई इस कार्यवाही में पटेलनगर क्षेत्र से एक ट्रक (UK 012CA 0451) को पकड़ा गया。 ट्रक से मोहाली (पंजाब) से तस्करी कर लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद हुईं。 इसमें 25 पेटी रॉयल स्टैग (300 बोतल), 35 पेटी मैकडोवेल (1680 पव्वे) और 20 पेटी इंपीरियल ब्लू (960 पव्वे) शामिल हैं。 मौके से ट्रक चालक अभियुक्त जगजीत सिंह (निवासी: मोहाली, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। थाना पटेलनगर में अभियुक्त के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
हरिद्वार पहुंचे निहंग समर्थक, पंजाब में आह्वान आन्दोलन की चेतावनी
Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों के समर्थन में पंजाब से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे हैं। निहंग सिख संगठनों का आरोप है कि घटना में दोनों पक्ष शामिल थे, लेकिन कार्रवाई केवल उनके लोगों के खिलाफ की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तार निहंग सिख को बिना पगड़ी के अदालत में पेश किया गया और उसके साथ मारपीट की गई, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर पंजाब में आक्रोश बताया जा रहा है। निहंग सिख प्रतिनिधियों ने निष्पक्ष कार्रवाई और मामले की समीक्षा की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।0
0
Report
सीएम योगी का फिरोजाबाद दौरा: 568 लाभार्थियों को घर की चाबी मिलेगी
Firozabad, Uttar Pradesh:कल सीएम योगी फ़िरोज़ाबाद के दौरे पर यूपी के फ़िरोज़ाबाद में सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल टूंडला थाना क्षेत्र के ऊसाईनी गाँव आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे。 इस दौरे का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) है, जिसके तहत तीन साल से इंतजार कर रहे 568 लाभार्थियों को उनके अपने सपनों के घर की चाबी सीएम योगी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया हैं0
0
Report
Advertisement
क कांग्रेस कार्यालय पर फायरिंग से कानून-व्यवस्था चिंताजनक, हुड्डा सुरक्षा और सजा की मांग
Rohtak, Haryana:कांग्रेस कार्यालय पर फायरिंग बेहद चिंताजनक, कानून व्यवस्था काNel निकाल चुका है दिवाला महम (रोहतक), 21 जून । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज विधायक बलराम सिंह दांगी के कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण किया। हुड्डा ने काँग्रेस कार्यालय पर हुई फायरिंग को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि दांगी परिवार इलाके में संघर्ष का प्रतीक है। उनकी सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। सरकार को तुरंत उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए तथा जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें सजा सुनिश्चित करनी चाहिए。 इस मौके पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के महम कांग्रेस कार्यालय पर हुई फायरिंग प्रदेश की जर्जर हो चुकी कानून-व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। फायरिंग, फिरौती, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसी वारदातें इतनी आम हो गई हैं कि ये अब हरियाणा की जनता की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं। हरियाणा में संगठित अपराध इस कदर बढ़ गया है कि आज प्रदेश में 50 से 60 गैंग सक्रिय हैं, जो न सिर्फ वारदातों को अंजाम देते हैं बल्कि नाम लेकर उनकी जिम्मेदारी भी लेते हैं। यानी उनके दिल में कानून का कोई भय नहीं है। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। व्यापारी, कारोबारी, कर्मचारी, अधिकारी से लेकर राजनीतिज्ञ तक आज हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। मुख्यमंत्री तो पगड़ी बाँधकर रोज पंजाब में निकल जाते है। सरकार का हरियाणा पर अब कोई फोकस नही है। इसलिए कहता हूं यह सरकार नॉन परफोर्मिंग सरकार है। हमने विकास के पैमाने पर नंबर एक बनाया था। आज केंद्र सरकार की रिपोर्ट्स में 14 वे नंबर पर पहुंच चुका है। आज बेरोजगारी,स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल स्टेडियम और कानून व्यवस्था में हरियाणा का बुरा हाल है。 हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था का ये हाल है आज गैंगस्टर गुजरात की जेल या अन्य जेलों में बैठकर गैंग चला रहे हैं। 2005 में कांग्रेस सरकार बनने से पहले भी हरियाणा में इसी तरह का माहौल था, जब जेल में बैठकर अपराधी गैंग चलाते थे। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश से तमाम गैंग्स और संगठित अपराध की जड़ से सफाई की गई। कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा में एक भी गैंग सक्रिय नहीं था। क्योंकि अपराधियों के प्रति सरकार की साफ नीति थी कि या तो अपराध छोड़ दो या फिर हरियाणा छोड़ दो। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में अलग-अलग पार्टियों से सांसदों को तोड़ा जा रहा है, यह लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। दल-बदल कानून इसी तोड़-फोड़ और अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था। यह बेहद निंदनीय है कि कोई व्यक्ति एक पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते और फिर वह पार्टी छोड़कर दूसरे दल में चला जाए। अगर किसी को पार्टी बदलनी है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। SIR पर बोलेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके, उन्हें उचित दिशा-निर्देश दे रही है। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसपर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी सही वोट कटे नहीं और कोई भी फर्जी वोट जुड़े नहीं।0
0
Report
दमोह-छतरपुर हाइवे पर ट्राला पलटने से एक घंटे का जाम, कई वाहन फँसे
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे एक घंटे से जाम.. एंकर/ दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पिछले एक घंटे से जाम है और जाम की वजह से दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी हुई हैं। इस जाम की वजह बीच सड़क एक ट्राला पलटना है। स्टेट हाइवे पर दमोह जिले के बटियागढ़ के पास घाटी पर एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलटा है इसमें से सीमेंट की राखड भरी हुई है, ट्राला ऐसा पलटा कि उसने पूरी सड़क को कवर किया हुआ है और कोई भी वाहन निकल नहीं सकता। ट्राला ने सवार ड्राईवर के अलावा दो और लोग घायल हुए है जिन्हें राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया है और पुलिस को सूचना दी है ।0
0
Report
पिता की हत्या के आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार; 315 बोर तमंचा भी बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 15 जून को मंझनपुर थाना क्षेत्र के छतुपुर कैनी गांव निवासी राकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई सत्यदेव को उनके ही बेटे राहुल कुमार ने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान प्रयागराज में सत्यदेव की मौत हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें गठित की गई थीं और आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. रविवार को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को पतौना गाँव रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया.0
0
Report
Advertisement
