821113
सासाराम में भूमि बैठक, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति से बढ़ी सुरक्षा
Sasaram, Bihar:सासाराम में भूमि से संबंधित बैठक की गई, जिसमें रोहतास पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद. बैठक में सभी अंचलाधिकारी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के लोग रहे मौजूद।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा में दीक्षा लेने आया किशोर लापता, परिजनों ने कुंज आश्रम के बाहर धरना
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया किशोर लापता 3 महीने से लापता बताया गया है किशोर परिजनों ने राधा के लिए कुंज आश्रम के बाहर धरना मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी0
0
Report
Teenager missing in Mathura after taking initiation; family protests outside Kunj Ashram.
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा— प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया किशोर लापता 3 महीने से लापता बताया गया है किशोर परिजनों ने राधा के लिए कुंज आश्रम के बाहर शुरू किया धरना मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी संदीप सिंह सीओ0
0
Report
अम्बेडकारनगर में दिल्ली से दरभंगा आ रही बस हादसा: मौत, घायलों का इलाज जारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में दिल्ली से दरभंगा आ रही बस के दर्दनाक सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें。0
0
Report
Advertisement
मंडला में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाई और वृद्धाओं के सम्मान के साथ सेवा अभियान
Mandla, Madhya Pradesh:सेवा मेरा योगदान के तहत सफाई अभियान मंडला में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। नर्मदा तट के घाटों पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। तस्वीरें मण्डला के नर्मदा तट की हैं जहां गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत घाटों की सफाई की गई। अभियान में कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर घाटों पर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से नर्मदा तट और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि लोगों को सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना भी रहा। इसके बाद अभियान से जुड़े लोग वृद्धाश्रम भी पहुंचे। यहाँ बुजुर्गों का सम्मान किया गया और उन्हें वस्त्र एवं फल वितरित किए गए। बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना गया और सेवा भावना का संदेश दिया। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर आयोजित इस अभियान के जरिए स्वच्छता के साथ समाज के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया0
0
Report
नीरू यादव के बर्तन बैंक से राजस्थान में बजट लागू करवाने के पीछे की कहानी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं लांबी अहीर की पूर्व सरपंच नीरू यादव से सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संवाद नीरू यादव के बर्तन बैंक नवाचार का सीएम ने लिया संज्ञान 2022 में शुरू किया था बर्तन बैंक, प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाने की पहल नीरू यादव के नवाचार को 2025 के बजट में पूरे राजस्थान में लागू किया गया संवाद में शिक्षा, खेल, जल संरक्षण और महिला रोजगार के कार्यों पर भी चर्चा कार्यक्रम में प्रशासकों का दुपट्टा पहनाकर किया गया सम्मान झुंझुनूं जिले की लांबी अहीर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक नीरू यादव के बर्तन बैंक नवाचार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवाद किया। जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीसी से जुडी नीरू यादव से बर्तन बैंक की शुरुआत और इसके पीछे की सोच के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि बर्तन बैंक की शुरुआत का विचार उनके मन में कैसे आया। नीरू यादव ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य आयोजनों में प्लास्टिक के बर्तनों के इस्तेमाल को कम करना, प्लास्टिक कचरे पर अंकुश लगाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना था। उन्होंने बताया कि उनके इस नवाचार को वर्ष 2025 के बजट में पूरे राजस्थान की ग्राम पंचायतों में लागू किया गया, जिसे उन्होंने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। नीरू यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2020 में लांबी अहीर की सरपंच निर्वाचित होने के बाद उन्होंने शिक्षा, खेल, जल संरक्षण, किसानों और महिला रोजगार के क्षेत्र में कार्य किया। गांव की बालिकाओं को हॉकी के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्होंने अपने सरपंच पद के मानदेय की राशि भी बालिकाओं के लिए दान की।उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के लिए सरकारी स्कूल में प्री-प्राइमरी स्कूल तैयार करवाया गया और आसपास के करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल तक आने-जाने की व्यवस्था की गई। किसानों को जोड़ने के लिए एफपीओ और सहकारी समिति का गठन किया गया, वहीं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए गए।जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए नीरू यादव ने बताया कि ''गांव का पानी गांव में ही रहे'' की सोच के साथ घरों के बाथरूम और रसोई से निकलने वाले पानी को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सूखे बोरवेल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जिससे जल पुनर्भरण में मदद मिल सके।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र पर आयोजित जिलास्तरीय समारोह के इस दौरान प्रशासकों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान भी किया गया। संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन तक उनके लाभ पहुंचाने को लेकर अनुभव साझा करना रहा。0
0
Report
महिला कांग्रेस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया
Kota, Rajasthan:महिला कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत: शालिनी गौतम कोटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी, कोटा द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कोटड़ी रोड (गुमानपुरा) में श्रद्धांजलि सभा तथा विचार संगोष्ठी का आयोजन महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में हुआ। संगोष्ठी में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर देश को नई राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के पहले मडुआ आटे से दर्जनों महिलाएं अस्पताल पहुंचीं
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में जीवित्पुत्रिका व्रत के पहले मडुआ के आटे से बनी रोटी खाने के कारण दर्जनों महिलाएं बीमार पड़ीं। गांव के छाता में 30 से 40 महिलाएं अचानक बीमार हो गईं, जिन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी महिलाएं पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतों से ग्रस्त थीं और अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। महिलाओं के परिवारजन का कहना है कि गांव में तीन से चार दुकानों से मडुआ का आटा खरीदा गया था, जिसे खाए जाने पर यह घटना हुई।0
0
Report
मथुरा में 6 लाख की लूट फर्जी, पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6 लाख रुपये की लूट निकली फर्जी, एजेंट ने साथी के साथ मिलकर रची थी साजिश मथुरा के राया में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा। थाना राया पुलिस, SOG, स्वॉट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई। पुलिस ने अलीगढ़ निवासी कुलदीप सिंह और अजीत को किया गिरफ्तार। आरोप है कि दोनों ने आपस में मिलकर 6 लाख रुपये हड़पने की बनाई थी योजना। बैंक से 3-3 लाख रुपये निकालकर रकम साथी को सौंप दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा तोड़कर हाईवे पर लूट की झूठी कहानी बनाई और डायल 112 पर दी सूचना। पुलिस ने ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूरी 6 लाख रुपये की रकम की बरामद। संयुक्त पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5)/317(2) के तहत कार्रवाई शुरू की। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने दी जानकारी0
0
Report
AMU प्रदर्शन के बीच युवक का भाषण: पुलिस के खिलाफ बोल्ड संकेत
Noida, Uttar Pradesh:प्रॉक्टर नवेद खान एएमयू में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच एएमयू में Duck Point पर चल रहे प्रदर्शन में एक लड़के ने दिया भाषण। भाषण में कहा कि पुलिस की कोई औकात नहीं। लड़के ने कहा कि पुलिस एएमयू कैंपस में आयेगी अपनी मर्ज़ी से और जाएगी हमारी मर्ज़ी से। यह भी कहा कि जंगो का दौर नज़दीक आ रहा है। लड़के द्वारा दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
देहरादून BJP प्रदेश कार्यालय पर राम माधव के आगमन से माहौल अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव पहुंचे प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज भी पहुंचे प्रदेश कार्यालय गर्म जोशी से भाजपा प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों का किया गया स्वागत कैबिनेट के सभी मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद0
0
Report
दिल्ली में सीएम विष्णुदेव साय की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात
Begun, Rajasthan:दिल्ली ब्रेकिंग सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात नई दिल्ली स्थित नितिन नवीन के आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट सीएम साय ने नितिन नवीन को दी शुभकामनाएं संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प पर हुई चर्चा नितिन नवीन के नेतृत्व में BJP के संगठनात्मक विस्तार की सराहना दिल्ली दौरे के दौरान सीएम साय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकातें जारी0
0
Report
ICCR छात्रों ने हिंदी से भारत से दिल जोड़ा: 30 देशों की आवाज़
Lucknow, Uttar Pradesh:30 देशों के ICCR छात्रों ने कहा—“भारत हमारे दिल में बसता है।” नई दिल्ली में हिंदी पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह में भारत में पढ़ रहे करीब 30 देशों के ICCR छात्रों ने हिंदी के जरिए भारत से अपने जुड़ाव की कहानी साझा की। विदेशी छात्रों ने कहा कि भारत उनके लिए सिर्फ शिक्षा का देश नहीं, बल्कि संस्कृति, संगीत, योग, कला और मानवीय रिश्तों का अनुभव है। पहली बार ICCR छात्रवृत्ति के तहत पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों को हिंदी पखवाड़े की विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया। छात्रों ने हिंदी निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। ICCR की महानिदेशक नंदिनी सिंगला ने कहा कि हिंदी भारत की संस्कृति और संवेदना को दुनिया से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं, अपर महानिदेशक डॉ. राजेश रंजन ने विदेशी छात्रों की भागीदारी को भारत और विश्व के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण बताया। कार्यक्रम में सात पद्मश्री विभूतियों ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। हिंदी के मंच पर दुनिया के 30 देशों की आवाज—एक संदेश, भारत से दिल का रिश्ता।0
0
Report
Advertisement
INDIA गठबंधन में राज्यों के अनुसार उम्मीदवार तय, शकील अहमद खान का बयान
Patna, Bihar:बिहार में राजद और कांग्रेस के अलग-अलग उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन की मूल संरचना और साझा मुद्दों को लेकर सभी दल साथ हैं लेकिन अलग-अलग राज्यों में राज्य इकाइयां अपनी राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करती हैं। उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां राज्य स्तर पर अलग राजनीति होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर सभी INDIA गठबंधन के साथ हैं। राजद और कांग्रेस के बीच पहले बातचीत नहीं होने के सवाल पर शकील अहम खान ने कहा कि राजद ने पहले उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था जिसके बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर पहले बातचीत करके एक साथ काम किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता वहीं कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम नहीं करती और पार्टी का इतिहास RSS-भाजपा के खिलाफ लड़ने का रहा है। महागठबंधन के एकजुट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य इकाई ने अपना फैसला लिया है।0
0
Report
झुंझुनूं में वामपंथी प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया. कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके इस्तीफे की मांग की गई. कॉमरेड महिपाल पूनिया ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन की ओर से ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव देने का आरोप लगाया गया है. महिपाल पूनिया ने कहा कि ऐसे आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पद की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कॉमरेड राजेश बिजारणिया ने बताया कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी आह्वान के तहत वामपंथी संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. झुंझुनूं में भी इसी क्रम में मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।0
0
Report
बस्तर बाढ़ पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना, दीपक बैज बोले राहत राशि बढ़ाओ
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब और बाढ़ के बाद अब सियासी तूफान खड़ा हो गया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ राहत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा, राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को संवेदनहीन बताया, उन्होंने मुख्यमंत्री के बाढ़ के बाद बस्तर दौरे को लेकर कहा सीएम जरूर बस्तर आए लेकिन बाढ़ प्रभावितों के लिए कोई घोषणा नहीं की दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा सीएम साय पहले बस्तर के टूर में आए अब सिंगापुर के टूर में जा रहे, वहीं दीपक बैज ने जगदलपुर में बाढ़ राहत शिविरों को खाली कराए जाने का आरोप भी लगाया उन्होंने कहा अब तक बाढ़ प्रभावितों के रहने खाने की व्यवस्था नहीं हुई है और अब भी घरों में बाढ़ का मलबा भरा हुआ है, बावजूद प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर खाले करवाए जा रहे है, इसके अलावा दीपक बैज ने उड़ीसा से इंद्रावती नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाया, उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि को लेकर भी अपर्याप्त बताया उन्होंने कहा RBC 6 (4) के तहत दी जाने वाली राशि अपर्याप्त है फसल और मवेशियों के नुकसान की राहत राशि को लेकर भी सवाल उठाया और सरकार से बाढ़ राहत राशि बढ़ाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
