Back
मजदूरी मांगने पर युवक पर पेट्रोल डालकर आग, गांव में सनसनी
CRCHANDAN RAI
Dec 13, 2025 05:09:28
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत रूपस मरूआही पंचायत में शुक्रवार को कुछ लोगों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। मजदूरी मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया, जिससे युवक के शरीर का एक भाग बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद युवक रोता बिलखता अपने मां के पास पहुंचा। रास्ते में एक ग्रामीण डाॅक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे तुरंत सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां से युवक को बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक के जलने के बाद का एक विडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी मां के आगे घायल अवस्था में रोता बिलकता दिख रहा है। वीडियो में उसकी मां भी फूट फूटकर रो रही है। घायल युवक रूपस महाजी निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र चिंकू कुमार है। घायल चिंकू कुमार ने बताया कि वह अजय सिंह के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मजदूरी का रूपया मांगने गया जिसपर कुछ लोग भड़क गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला बता रही है। बाइट पीड़ित युवक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 13, 2025 06:48:070
Report
ASArvind Singh
FollowDec 13, 2025 06:47:560
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 13, 2025 06:47:380
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 13, 2025 06:47:210
Report
TCTanya chugh
FollowDec 13, 2025 06:46:240
Report
VCVikash Choudhary
FollowDec 13, 2025 06:45:560
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 13, 2025 06:45:460
Report
VCVikash Choudhary
FollowDec 13, 2025 06:45:300
Report
0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowDec 13, 2025 06:33:010
Report
RMRam Mehta
FollowDec 13, 2025 06:32:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 13, 2025 06:32:240
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 13, 2025 06:32:120
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 13, 2025 06:31:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 13, 2025 06:31:370
Report