212302
घूरपुर गौहनिया चौकी के सामने बाजार में भीषण जाम, आमजन का जीना हुआ मुहाल
Bara, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया चौकी के सामने स्थित बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रोज़ाना लगने वाले इस जाम से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिन के साथ-साथ शाम होते ही बाजार क्षेत्र पूरी तरह वाहनों से भर जाता है और आवागमन लगभग ठप हो जाता है।0
0
Report
212302
विधायक डॉ. वाचस्पति की अगुवाई में एमवी कॉन्वेंट स्कूल में बैठक, बड़े कार्यक्रम की तैयारी को मिली गति
Bara, Uttar Pradesh:प्रयागराज यमुनानगर क्षेत्र के विधानसभा बारा अंतर्गत एमवी कॉन्वेंट स्कूल, गौहनिया में आगामी प्रस्तावित बड़े कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने की। इस बैठक में भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी, एमवी ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।0
0
Report
212107
नेगुड़ा सड़क हादसे में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच
Bundwan, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेगुड़ा गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह हादसा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बना हुआ है। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट से संबंधित विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
212302
ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जूनियर इंजीनियर मांग रहे पैसे
Bara, Uttar Pradesh:प्रयागराज जनपद के खीरी क्षेत्र अंतर्गत पिपरांव गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर पर ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पिपरांव गांव निवासी हजारी लाल ने बताया कि गांव की बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए खंभे और तार लगाने का कार्य एलएनटी कंपनी द्वारा करीब दो महीने पहले पूरा कर दिया गया था। कंपनी के ठेकेदारों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि बहुत जल्द ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया जाएगा।0
0
Report
212301
एलटी तार जमीन से एक मीटर ऊपर कभी भी हो सकती है जनहानि
Karchana, Uttar Pradesh:प्रयागराज कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला उजागर हो गया है मझगवां गांव में भीषण समस्या है घरों में जाने वाला विद्युत खंभे से दूसरे खंबे के बीच की दूरी 200 मीटर है जबकि बीच में खंबा नहीं लगा है नीचे जमीन से 1 मीटर की ऊंचाई पर है जहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है विद्युत विभाग के कोई भी संबंधित अधिकारी आज तक मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे हैं0
0
Report
