Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
GRAP स्टेज-III लागू, दिल्ली-एनसीआर में AQI 401–450; प्रदूषण रोकथाम के कदम तेज
TCTanya chugh
Dec 13, 2025 06:46:24
Delhi, Delhi
The AQI of Delhi which was recorded as 349 on 12.12.2025 at 4 PM exhibited a sharp increasing trend during the night and has been recorded 401 at 10:00 AM on 13.12.2025 owing to slow wind speed, stable atmosphere, unfavourable weather parameters and meteorological conditions and lack of dispersal of pollutants. Keeping in view the prevailing trend of air quality and in an effort to prevent further deterioration of air quality in the region, the CAQM GRAP Sub-Committee today has taken the call to invoke all actions as envisaged under Stage-III of extant GRAP – ‘Severe’ Air Quality (DELHI AQI ranging between 401-450), with immediate effect, in the entire NCR. This is in addition to the actions under Stages I & II of extant GRAP already in-force in NCR. Further, NCR Pollution Control Boards and other agencies concerned have been asked to escalate the preventive measures to prevent further deterioration of air quality in the region.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Mar 03, 2026 03:33:43
Srinagar, :सबा शॉल श्रीनगर सेंट्रल जेल की हेड बनने वाली पहली कश्मीरी महिला बनीं। फारूक वानी श्रीनगर सबा शॉल, एक कश्मीरी महिला ऑफिसर, को 2 मार्च, 2026 के सरकारी ऑर्डर नंबर 145 होम ऑफ़ 2026 के तहत प्रिज़न डिपार्टमेंट में सुपरिंटेंडेंट अपॉइंट किया गया है। ऑर्डर के तहत, सबा शॉल को स्टाफ ऑफिसर के पद से डायरेक्टर जनरल प्रिज़न्स, जम्मू कश्मीर में ट्रांसफर कर दिया गया है, और तुरंत प्रभाव से एक हाई-सिक्योरिटी जेल की हेड नियुक्त किया गया है। श्रीनगर के पीरबाग की रहने वाली सबा शॉल ने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद 2012 में सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (प्रिज़न्स) के पद के लिए जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम पास किया था। ऐसे समय में जब इस इलाके में बहुत कम महिलाएं यूनिफॉर्म्ड सर्विस में आती थीं, उनके सिलेक्शन को एक बड़ा माइलस्टोन माना गया। उन्होंने अपना प्रोफेशनल करियर एक सीनियर कम्युनिटी डेवलपमेंट कंसल्टेंट के तौर पर शुरू किया और बाद में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी के साथ काम किया, जहाँ उन्होंने ज़मीनी स्तर पर सोशल वर्क और कैपेसिटी-बिल्डिंग इनिशिएटिव पर फोकस किया। उन्होंने PSC परीक्षा में SP प्रिज़न्स के लिए अकेली ओपन मेरिट पोजीशन हासिल की। अपने सिलेक्शन के बाद, शॉल ने छह महीने की ट्रेनिंग ली और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश की कई करेक्शनल फैसिलिटी में पोस्ट किया गया। उनके शुरुआती कामों में सेंट्रल जेल कोठबलवाल और कुपवाड़ा जेल में सर्विस शामिल थी, जहाँ उन्हें जेल एडमिनिस्ट्रेशन में ऑपरेशनल एक्सपीरियंस मिला। बाद में उन्होंने प्रिज़न्स हेडक्वार्टर में सर्विस दी, जहाँ उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव काम संभाले और पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर के तौर पर काम किया, जिसमें कोऑर्डिनेशन, ट्रेनिंग प्रोग्राम और डिपार्टमेंटल मैनेजमेंट जैसी ज़िम्मेदारियाँ शामिल थीं। केंद्र शासित प्रदेश की खास करेक्शनल फैसिलिटी में से एक, सेंट्रल जेल श्रीनगर के हेड के तौर पर उनकी नियुक्ति को अधिकारी डिपार्टमेंट में महिला अधिकारियों के लिए एक बड़ी बात मान रहे हैं, क्योंकि उन्हें फील्ड और एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस मिला हुआ है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 03, 2026 03:33:34
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा लोकेशन सागवाड़ा होली के धधकते अंगारों पर चले कोकापुरवासी, ढोल धमाकों के साथ होलिका की पूजा के बाद निभाई बरसो पुरानी परंपरा डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव के लोग होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह होली के धधकते अंगारों पर चले। होली माता की पहल पूजा अर्चना की। ढोल धमाकों के साथ होली दर्शन के बाद गांव के युवक और बुजुर्ग सभी होली के धधकते अंगारों पर नंगे पैर ही चहलकदमी करते रहे। लेकिन किसी के पैर तक नहीं जले। इस दौरान लोग होली माता के जयकारे लगाते रहे。 रंगों का त्योहार होली देशभर में अपने ही अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। इसी तरह की बरसों पुरानी परंपरा को प्रदेश के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले के कोकापुर गांव के लोग आज भी निभा रहे है। आज तड़के से ही कोकापुर गांव के लोग ढोल कुंडी के साथ गांव के होली चौक पर इकट्ठे हुए। गांव के हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में लोगो ने दर्शन ओर पूजा अर्चना की। इसके बाद लोग नजदीक ही होली चौक पर ढोल कुंडी की थाप पर गैर खेलते हुए पहुंचे। पहले होलिका के दर्शन किया। लोगो ने होली की धधकती आग में श्रीफल भेंट किया जो पलभर में जल गया। लोगो ने होलिका से धधकते अंगारों पर चलने के लिए प्रार्थना की। फिर ढोल कुंडी के साथ ही जयकारे लगाते हुए गांव के युवा और बुजुर्ग नंगे पैर ही गुजरने लगे। लेकिन किसी को कोई चोंट या पैर जलने की दिक्कत तक नहीं हुई। गांव की जलती होली के अंगारों पर नंगे पर चलकर पुरानी मान्यताओं को पूरा किया जाता है। गांववासियों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसी परंपरा को देखने आसपास के कई गांव के लोगों ने कोकापुर पहुंचे।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 03, 2026 03:33:01
Ajmer, Rajasthan:दरगाह बाजार में होलिका दहन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। अजमेर की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सद्भावना का जीता-जागता उदाहरण बनी, दरगाह बाजार व्यापार एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शाम के शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा-अर्चना के बाद दहन किया गया। व्यापारियों ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारी, मनौतियां मांगीं और फिर लकड़ियों, गोबर के उपलों व सूखी टहनियों से बनी होलिका को आग लगाई। आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कई लोगों ने फूल, गुड़ और अन्य सामग्री चढ़ाकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। दरगाह के मुख्य द्वार के समीप यह होलिका दहन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यहां की सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, जो सदियों से सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक रही है, उसके ठीक सामने इस तरह का उत्सव मनाया जाना अनोखा उदाहरण है। व्यापारियों का कहना है कि यह आयोजन बाजार की एकता और आपसी भाईचारे को दर्शाता है। होलिका दहन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. कार्यक्रम में शामिल एक स्थानीय व्यापारी ने बताया, "दरगाह बाजार सदियों से विभिन्न समुदायों का मिलन स्थल रहा है। यहां होली मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। गरीब नवाज की दरगाह सबके लिए आशीर्वाद का केंद्र है, और हम सब मिलकर त्योहार मनाते हैं." कई लोगों ने डीजे की धुन पर नाच-गाना भी किया
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 03, 2026 03:32:47
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर के पुराने शहर में पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बन लेपर्ड आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पैंथर के पिंजरे में कैद होने के बाद आम जन राहत की सांस ली है, वहीं वन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लेपर्ड का आतंक छाया हुआ था। यहां लेपर्ड पुराने शहर के 72 सीढ़ी, रामलीला मैदान, नीम चौकी, डूंगरपड़ा जैसे इलाकों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल था। सवाई माधोपुर शहर में आतंक का पदार्प बन चुके लेपर्ड को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ ही लिया। देर शाम वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में यह लेपर्ड कैद हो गया। इसके पहले रामलीला मैदान में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन पिंजरे में लेपर्ड कैद नहीं हो सका था। जिसके बाद नीम चौकी के फकीर मोहल्ले की पहाड़ी पर पिंजरा लगाया गया, जिसमें लेपर्ड कैद हो गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शहर में लेपर्ड पिंजरे में कैद होने की सूचना आग की तरह फैल गई। जिसके चलते यहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान भीड़ ज्यादा जमा होने पर वन विभाग की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फकीर मोहल्ले में ज्यादा भीड़ जमा होने से वन विभाग की टीम को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद भीड़ को लेपर्ड के पिंजरे से दूर भगाया गया। जिसके बाद लेपर्ड को नाका राजबाग लगाया गया, जहां से उसे जंगल में छोड़ दिया गया। लेपर्ड के पकड़े जाने के बाद आमजन अब राहत की सांस ले रहे हैं।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 03, 2026 03:32:28
Noida, Uttar Pradesh:शुभ मुहूर्त में जली मेवाड़ की सबसे बड़ी श्रीनाथजी की होली राजसमंद एंकर- नाथद्वारा में पुष्टิมार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से जुड़ी परंपरा के तहत मंगलवार सुबह 6 बजकर 05 मिनट पर श्रीनाथजी की होली प्रज्वलित की गई। शुभ मुहूर्त में हुए होलिका दहन के साथ ही पूरा नगर धार्मिक आस्था में सराबोर हो गया। सुबह 3 बजे मंदिर में शंखनाद हुआ। इसके बाद पांड्या, खर्च भंडारी, मशालची, श्रीनाथ गार्ड और कीर्तनकार सुबह 5:30 बजे मंदिर से होली मंगरा के लिए रवाना हुए। वहां विधि-विधान से पूजन के बाद तय मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। क्षेत्र की सबसे बड़ी मानी जाने वाली इस होली को करीब डेढ़ हजार कांटों की गठरियों से तैयार किया जाता है। इसकी ऊंचाई दो मंजिला भवन से भी अधिक होती है। प्रज्वलन के साथ ही 50 से 60 फीट ऊंची लपटें उठीं, जिससे पूरा नगर आलोकित हो उठा। श्रीनाथजी की होली के प्रज्वलन के बाद ही नगर व आसपास क्षेत्रों में होलिका दहन की परंपरा निभाई गई।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 03, 2026 03:31:24
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी... हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए... मौके पर चीख-पुकार मच गई... एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि कार दिल्ली से धौलपुर जा रही थी... टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार उछलकर 10 फीट दूर गिरी... उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया... बस के भी अगले को हिस्से को नुकसान हुआ... गनीमत रही कि बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए... हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ... मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं.. बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी.. वैन में कुल 13 लोग सवार थे...
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 03:31:13
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में रंगों का पर्व होली अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में बेगूसराय के तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के हर्ष गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सामाजिक और राजनीतिक ताने-बाने को एक ही रंग में रंगने की अनोखी मिसाल देखने को मिली।इस होली मिलन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृतिक आयोजन से हुई। जैसे ही फगुआ और पारंपरिक होली गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं, पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। लोग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विधायक राजनेश कुमार स्वयं आयोजन की कमान संभाले हुए दिखे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। होली के पारंपरिक पकवानों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।केवल रंग ही नहीं, बल्कि सुरों की भी महफिल सजी। विशेष रूप से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक और आधुनिक होली गीतों की ऐसी प्रस्तुति दी कि युवा भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक रजनीश कुमार भी आम लोगों के साथ अबीर-गुलाल खेलते और गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।कुल मिलाकर तेघड़ा में आयोजित यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, भाईचारे और उत्साह का जीवंत उदाहरण बन गया, जहां रंगों के साथ रिश्तों की मिठास भी घुलती नजर आई।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top