Back
नीतिश कुमार ने डॉ एपीजे कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण कर विज्ञान नवाचार को बढ़ावा
RZRajnish zee
Dec 30, 2025 08:15:41
Patna, Bihar
Anchor मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया और यहां के सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्र नगर स्थित 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर और गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श, ऑडिटोरियम, 4 डी थिएटर तथा छात्रों एवं शिक्षकों के लिये डोरमेट्री की सुविधा प्रमुख आकर्षण केन्द्र हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। इस साइंस सिटी को विशिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ Tyागarajan S.M. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 30, 2025 09:42:440
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 30, 2025 09:42:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowDec 30, 2025 09:40:33Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित 'मातृ-पितृ भक्ति दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
0
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 30, 2025 09:40:260
Report
0
Report
VBVAIBHAV BALKUNDE
FollowDec 30, 2025 09:39:560
Report
Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज थाना क्षेत्र के भिरगू पुरवा बिरजा पकड़िया के पास मारा गया फिर एक भेड़िया वन विभाग की टीम को मिली आठवीं सफलता इससे पूर्व सात भेड़ियों को वन विभाग की टीम द्वारा किया गया सूट। आदमखोर भेडिया की दहशत से अब लोगों को मिलेगी राहत
0
Report
JMJAVED MULANI
FollowDec 30, 2025 09:38:530
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 30, 2025 09:38:370
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 30, 2025 09:36:200
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowDec 30, 2025 09:35:540
Report