icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803213
CRCHANDAN RAI1 Oct 2025, 01:33 pm

मोकामा विजयादशमी समारोह: रावण पुतला गिरते ही हड़कंप, बारिश में भींगे पुतले

Barh, Bihar:हर वर्ष की भांति इस बार भी मोकामा में विजयादशमी के दिन रावण वध समारोह की तैयारियों के बीच आज रावण ने वध होने से पूर्व ही गिरकर अपनी जान दे दी, वहीं बगल में खड़े कुंभकर्ण और मेघनाद देखते रह गये। नगर के मारवाड़ी हाई स्कूल मैदान में रावण के पुतले को खड़ा करने के बाद अचानक धरती पर धड़ाम से गिर गया। मौके पर मौजूद आयोजन समिति के सदस्यों में भगदड़ मच गयी। संयोग से रावण के पुतले के गिरते ही जोरदार बारिश भी होने लगी। अचानक हुई बारिश से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पूरी तरह भींग गये। गुरुवार को आयोजित रावण वध समारोह को लेकर अब संशय की स्थिति पैदा हो गई है। मोकामा में पिछले पचास साल से इस समारोह का आयोजन होता रहा है। रावण के पुतले को गिरते देख भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद भी बारिश में भींगकर देखते रह गये। इस समारोह की सफलता को लेकर सोमवार को पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया था। लेकिन रावण वध से पहले गिर जाने के बाद मोकामा में अनहोनी की आशंका से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोगों का मानना है कि आधुनिक रावण के हाथों असली रावण ने अब वध होने से इनकार कर दिया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top