Back
अमित शाह का बिहार दौरा: राज्यसभा चुनाव पर विपक्ष के आरोपों की गूँज
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 22, 2026 12:19:26
Patna, Bihar
RJD के प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा कि जानकारी मिली है कि अमित शाह सरकारी कार्यक्रमों में आ रहे हैं। लेकिन अमित शाह जी जब भी, जहां भी जाते हैं, वो राजनीतिक कारण को लेकर के जाते हैं। और राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से NDA के खेमे में कहीं ना कहीं इस बात की बेचैनी है कि हम पांचवां सीट कैसे लाएं। इसके लिए ये अपने लोगों के माध्यम से जो फीडबैक लिए हैं, उसमें इनको कहीं ना कहीं अपने पर ही खतरा नजर आ रहा है। उसको बचाने के लिए, और खरीद-फरोख्त की राजनीति में महारत हासिल किए हुए हैं अमित शाह जी। तो उस मामले को आगे बढ़ाने के लिए, ये खेल खेलने के लिए बिहार का दौरा कर रहे हैं। और वो भी राज्यसभा चुनाव के समय बिना राजनीतिक मकसद के उनका दौरा नहीं हो सकता है। सरकारी कार्यक्रम तो सिर्फ दिखावा है, दरअसल राजनीतिक कारणों से ये बिहार का दौरा कर रहे हैं।
कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि अमित शाह जी का सरकारी दौरा है। और सरकारी दौरा ही रहे तो ठीक है। अगर राज्यसभा की जो चुनाव होने वाले हैं, उसे इन्फ्लुएंस करने के विचार से अगर ये दौरा है, तो ये देश के लिए उचित नहीं है
जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा विपक्ष इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के ज़रिए अपनी राजनीतिक ज़मीन बचाने की वो कोशिश कर रहा है। कौन नहीं जानता कि बिहार में पारदर्शिता, सुशासन और विकास आधारित यहाँ पे राजनीति है। देश के माननीय गृह मंत्री जी का बिहार आना खुशी की बात है, क्योंकि उनका यह दौरा केंद्र और राज्य के बीच में कोऑर्डिनेशन को लेकर के है, ना कि किसी राजनीतिक लेन-देन को लेकर के जिस तरह का विपक्ष कह रहा है।
वही बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा अभी संभावित कार्यक्रम है। वो किशनगंज या अररिया आ सकते हैं और वहां सीमाओं से संबंधित जो है से मामलों को देखेंगे, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। और 25 तारीख को जो है से से सीमा चौकी का जिसका निर्माण किया गया है उसका उद्घाटन करेंगे। साथ-साथ जो है से पटना के अंदर में वो जो है से आईबी के अधिकारियों को, एसएसबी के अधिकारियों को के साथ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जो है से सीमा सुरक्षित से संबंधित और अन्य मामलों पर जो है से अहम बैठक उनके साथ कर सकते हैं और समीक्षा कर सकते हैं। जो सड़कों का निर्माण हो रहा है सीमाओं से सटे हुए इलाकों का, सीमा सुरक्षा को लेकर करके नेपाल और बांग्लादेश भारत सीमा के उन सभी की समीक्षा कर सकते हैं। उसके निर्माण की प्रक्रिया क्या है और कितना प्रोग्रेस है इन सब चीजों की जो है से देख-रेख करने के लिए जो है से आ सकते हैं।
इसका कोई सियासी मायने नहीं है। राज्यसभा का चुनाव की तिथि घोषणा हो गया है। वो अपने नियत समय के अनुसार और नियत तिथि के अनुसार जो है से वो अपना होता है। लेकिन अमित शाह जी का आना एक प्रशासनिक तरीके से और खासकर करके सीमाओं से संबंधित जो है से लेकर करके सुरक्षा को लेकर करके उनकी अधिकारियों के साथ और आईबी और इंटैलि-आईबी के साथ और एसएसबी के अधिकारियों के साथ एक बैठक हो सकती है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 22, 2026 13:48:13Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना इलाके में एक बंद मकान में कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है...
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report