Back
पटना बाढ़ थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम की मौत, फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी
CRCHANDAN RAI
Feb 22, 2026 12:22:01
Barh, Bihar
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बहरावां गांव के पास फोरलेन पर रविवार को सड़क हादसे में 5 साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक दिलराज बहरावां गांव का रहनेवाला है। इस घटना के बाद मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित हो गई और चालक मौके से भाग नहीं सका। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को उसी कार में बैठाकर तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दिलराज को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार लोग फतुहा के रहनेवाले हैं। वे लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस फतुहा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 22, 2026 13:33:200
Report