Back
अज्ञात टोटो के चकमे से चार युवक घायल: हालत गंभीर
YSYeswent Sinha
Jan 05, 2026 05:30:49
Nawada, Bihar
अज्ञात टोटो के चकमे से बाइक हादसा, एक ही बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, एक की हालत नाजुक
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 20 पर तरवाना के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात टोटो के अचानक सामने आ जाने से एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल रजौली थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घायलों की पहचान मन्नू कुमार (पिता चंदेश्वर यादव, निवासी मोहनरियातरी), कृष्णा कुमार (पिता बिनोद प्रसाद, निवासी जोगियामारण), सौरभ कुमार (पिता कुलेश्वर प्रसाद यादव, निवासी रजौली) तथा सुदामा कुमार (पिता अजय दास, निवासी घसियाडीह) के रूप में की गई है। बताया गया कि चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तरवाना के पास अज्ञात टोटो के चकमे से बाइक दुर्घटनाğग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक श्याम नंदन प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान सुदामा कुमार की स्थिति चिंताजनक पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां घायल युवक की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है, वहीं अज्ञात टोटो की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
EGE GOPI
FollowJan 06, 2026 14:25:200
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 06, 2026 14:24:440
Report
0
Report
KSKapil sharma
FollowJan 06, 2026 14:24:310
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 06, 2026 14:23:55Jhansi, Uttar Pradesh:- घायल महिला को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया... जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 06, 2026 14:23:430
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 06, 2026 14:23:260
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 06, 2026 14:22:440
Report
PSPrashant Sharma
FollowJan 06, 2026 14:22:130
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 06, 2026 14:21:550
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 06, 2026 14:21:280
Report