Back
मोहला-मानपुर में 11 क्लेमोर माइन बरामद, नक्सली साजिश नाकाम
PSPrashant Sharma
Jan 06, 2026 14:22:13
जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा जिले को नक्सल-मुक्त करने के उद्देश्य से निरंतर एवं प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। थाना मोहला क्षेत्रांतर्गत स्थित परवींडीह की पहाड़ी, जो कि घने जंगलों एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त है, पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख गढ़ रही है। इसी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की मंशा से क्लेमोर माइन (पाइप बम) तैयार करने हेतु विस्फोटक सामग्री का डम्प छुपाकर रखा गया था। डीआरजी टीम जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं आईटीबीपी 40 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा परवींडीह पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता एवं सूझ-बूझ के साथ कार्यवाही करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया कुल 11 नग क्लेमोर माइन (पाइप बम) निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक डम्प बरामद किया गया। समय रहते इस डम्प की बरामदगी से नक्सलियों की किसी भी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
80
Report
0
Report
0
Report