Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nawada805110

नवादा में BJP नेता की मां के घर चोरी: 30 लाख लूट, जांच शुरू

YSYeswent Sinha
Oct 13, 2025 05:31:43
Nawada, Bihar
नवादा में BJP नेता की बड़ी मां के घर चोरी 20 लाख के गहने और 10 लाख नकद चोरी, जांच में जुटी पुलिस बिहार के नवादा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत शंकर की बड़ी मां के घर चोरी की घटना सामने आई है। रात नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में हुई इस वारदात में चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के गहने और 10 लाख रुपये नकद चुरा लिए। 25 भर सोने की चोरी हुई है. चोरी की यह घटना नवादा सदर अस्पताल से सेवानिवृत्त एएनएम मांडवी कौशिक के घर में हुई। परिजनों ने बताया कि उनके हनुमान नगर स्थित पुराने घर में नकदी और गहने रखे हुए थे। चोरों ने अलमारी में रखे सामान पर हाथ साफ किया。 घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सबसे अहम बात यह है कि घर या अलमारी का कोई ताला नहीं टूटा था। इससे पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को किसी परिचित व्यक्ति ने अंजाम दिया है, जिसे घर और अलमारी की चाबियों के बारे में जानकारी थी。 परिजनों को चोरी का पता तब चला जब मांडवी कौशिक के पति खाना खाकर पुराने घर लौटे। तत्काल बाद उन्होंने नगर थाने को सूचना दी। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की。 पुलिस ने मामले में घर के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Oct 13, 2025 08:17:06
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ, नशे में बेटा रिश्ते की मर्यादा को भूल गया और पिता के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर और नाक में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना दिए जाने पर पुलिस हरकत में आई। कुछ समय में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भइयन मवासी उर्फ गुल्ली मवासी 45 वर्ष मूलत: बरौंधा थाना अंतर्गत कैमहा गांव का रहने वाला था। वह पिछले 15 साल से सतना-सेमरिया सड़क मार्ग में बदखर में स्थित लकड़ी के टाल में मजदूरी करता था। पिछले कुछ साल से उसका बेटा और परिवार के अन्य लोग भी टाल में मजदूरी करने आ गए। भइयन अपने बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टाल में ही रहता था। टाल में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रविवार की शाम भइयन और उसके बेटे रिंकू ने शराब पी, शराब पीने के बाद दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। सिर और नाक में आई गंभीर चोट , झगड़ा होने पर रिंकू ने टाल में पड़ा डंडा उठाकर पिता भइयन को पीटना शुरू कर दिया। भइयन की आवाज सुनकर टाल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी अपने-अपने कमरे से باہر आए, जिन्होंने भइयन को बीच बचाव कर बचाया। बेटे के द्वारा पीटे जाने से भइयन के सिर और नाक में गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बेटे के द्वारा पिता की पीट-पीट कर हत्या की सूचना मिलने पर टीआई कोलगवां सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ तत्काल बदखर स्थित घटना स्थल पहुंचे। टाल के अंदर घटित घटनाक्रम की जानकारी वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से ली। बताया गया कि पिता की हत्या करने वाले आरोपी रिंकू को टाल के कर्मचारियों ने नशे की हालत में एक कमरे में बंद कर दिया था। मौके पर पहुंची कोलगवां पुलिस ने आरोपी रिंकू को हिरासत में ले लिया है। जिससे Polizei के द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक का अपने बेटे के साथ रात 8 बजे के करीब विवाद हुआ। प्रकरण दर्ज कर घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 13, 2025 08:16:28
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है।लेकिन इस उत्सव के बीच छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।एसोसिएशन ने सोना खुद ही है ब्रांड किसी और नाम का मोहताज नहीं नाम से एक ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है।त्योहारी मौसम में धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इसी परंपरा का फायदा उठाकर कई कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और झूठे विज्ञापनों के जरिए गुमराह कर रही हैं।आजकल बड़े-बड़े ब्रांड सोने पर ऑफर, फ्री मेकिंग चार्ज और डिस्काउंट जैसे झूठे वादे कर रहे हैं।ऑफर जूते या कपड़ों पर चल सकते हैं, लेकिन सोना और चांदी में ऑफर का मतलब सिर्फ भ्रम फैलाना है।विज्ञापनों का असर छोटे पारंपरिक ज्वेलर्स पर पड़ रहा है,जो पीढ़ियों से ग्राहकों का विश्वास जीतते आ रहे हैं।छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं से अपील कि है कि किसी भी झूठे विज्ञापन या ऑफर पर ध्यान न दें। सोना आप कहीं से भी खरीदें, लेकिन अपने विश्वसनीय और पुराने दुकानदार से ही खरीदें।सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच जरूर करें यही सोने की शुद्धता और असली होने का प्रमाण है।त्योहारी सीजन में जब बाजारों में ऑफर और विज्ञापनों की बाढ़ आई हुई है,ऐसे में यह अभियान उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान से बचाने और जागरूक करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बाइट - कमल सोनी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Oct 13, 2025 08:16:07
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 13, 2025 08:15:42
Khordha, Odisha:30 ତମ ଜାତୀୟ ସବ-ଜୁନିଅର ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ପାଇଁ ଓଡିଶା ଦଳର ରାଜସ୍ତାନ ଗସ୍ତ କଟକ:- 30 ତମ ସବ-ଜୁନିଅର ଜାତୀୟ ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ପାଇଁ ଆସନ୍ତା ଅକ୍ଟୋବର 14 ତାରିଖରୁ 17 ତାରିଖ 2025 ପଯ୍ୟନ୍ତ ରାଜସ୍ଥାନ ର ଦୋଉସା ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ଜାତୀୟ 30 ତମ ସବ-ଜୁନିଅର ଜାତୀୟ ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ରେ ଓଡିଶା ସବ-ଜୁନିଅର ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ଦଳ ରାଜସ୍ଥାନ ଅଭିମୁଖେ ଯାତ୍ରା କରିଛନ୍ତି , ଏହି ଖେଳାଳି ମାନେ ଟି ଅମନ କୁମାର , ରିତେଶ ବାଛା , ଅରୋସିସ ବେହେରା , ରୁଦ୍ର ਚନ୍ଦନ ଦାସ , ଦିବାକର ପାତ୍ର , ଏସ କେ ଇମ୍ରାନ , ୟଥାର୍ଥ ମଲିକ , ପ୍ରତୀକ୍ଷା ପ୍ରଭୁକୃପା ପରିଡା , ଅରମାନ ମହାପାତ୍ର , ସଚ୍ଚିଦାନନ୍ଦ ମାଳି , ରାହୁଲ ସାହାਣୀ , ସୁଜିତ ବେହେରା , ସାଇ ଶ୍ରବଣ କୁମାର ଧଳ , ମହମ୍ମଦ ସାହିଲ ଖାଁ , ସୁନୀଲ କୁମାର ମହାରଣା ( କୋଚ ) ଏବଂ ଟି ଦିଲେଶ୍ଵର ରାଓ ( ମ୍ୟାନେଜର ) ଚଳିତ ଚମ୍ପିୟାନସିପ ରେ ଭାଗ ନେବା ପାଇଁ ଯାତ୍ରା କରିଛନ୍ତି . ସମସ୍ତ ଓଡିଶା ସବ-ଜୁନିଅର ଦଳକୁ ଓଡିଶା ଟେନିସ ବଲ କ୍ରିକେଟ ସଂଘର ଅଧକ୍ଷ୍ୟ ସୁରଜ ମିଶ୍ର, ସମ୍ପାଦକ ଶିଥିଳ ପଣ୍ଡା,ସହ ସମ୍ପାଦକ ସୋମନାଥ ପରିଡା, ମୁଖ୍ୟ କୋଚ ଚକ୍ରଧର ମାଝୀ ଓ ରଞ୍ଜନ କୁମାର ନାୟକ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜ୍ଞାପନ କରିଛନ୍ତି .
0
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Oct 13, 2025 08:15:28
Ambernath, Maharashtra:भाजप-राष्ट्रवादी युतीनंतर बदलापुरात राजकीय हालचालींना वेग विश्वासात न घेता भाजप आणि राष्ट्रवादीची युती- वामन म्हात्रे स्वबळावर लढण्याची तयारी, शिवसेनेचे संकेत बदलापुरात भाजप- राष्ट्रवादीचा एकनाथ शिंदेना धक्का भाजप-राष्ट्रवादीच्या युतीमुळे शिवसेना एकाकी पालिका निवडणूक शिवसेना शिंदे गट स्वबळावर लढणार? Vo 1 - राज्यात महायुतीचं सरकार असलं तरी बदलापुरात मात्र नगरपरिषद निवडणूक जाहीर होण्यापूर्वीच भाजप आणि राष्ट्रवादी अजित पवार पक्षाने युती करत शिंदेंच्या शिवसेनेला जोरदार धक्का दिलाय. या युतीमुळे शिंदे गट एकाकी पडल्याचं चित्र आहे. कार्यकर्त्यांच्या भावना लक्षात घेऊन ही युती केल्याची प्रतिक्रिया आमदार किसन कथोरे यांनी दिलीय. Byte - किसन कथोरे, आमदार ............. Vo 2 - तर राज्यात सत्तेत एकत्र असल्यामुळे बदलापुरातही शिवसेनेला सोबत घेण्यासाठी प्रयत्नशील आहोत असं सांगत परशुराम आर्थिक विकास महामंडळाचे अध्यक्ष कॅप्टन आशिष दामले यांनी सावध भूमिका घेतलीय. Byte - कॅ.आशिष दामले, अध्यक्ष, परशुराम आर्थिक विकास महामंडळ Vo 3 -  भाजप आणि राष्ट्रवादीच्या युतीमुळे एकाकी पडलेल्या शिवसेनेत संतापाची लाट उसळलीय. आम्हाला विश्वासात न घेता ही युती करण्यात आली आहे मात्र असं असलं तरी शिवसेना स्वबळावर निवडणूक लढवून सत्ता मिळवेल असा विश्वास शिवसेना शिंदे गटाचे शहरप्रमुख वामन म्हात्रे यांनी व्यक्त केलाय. Byte - वामन म्हात्रे, शहर प्रमुख, शिवसेना शिंदेगट  vo - बदलापूर नगरपालिकाेत 24 प्रभागातून 49 सदस्य निवडून दिले जाणार आहेत. पाच वर्षांपूर्वी बदलापूर नगरपालिकेत शिवसेनेची एकहाती सत्ता होती. शिवसेनेच्या 25, भाजपच्या 20 तर राष्ट्रवादीच्या 2 जागा होत्या. यावेळी शिवसेनेसोबत युती न झाल्यास भाजप- राष्ट्रवादी (AP)  आणि शिवसेना शिंदे गट अशी थेट लढत पाहायला मिळेल. पहिल्या टप्प्यात भाजप आणि राष्ट्रवादीने युती करत बाजी मारलीय. त्यामुळे आता शिवसेना शिंदे गटाची काय भूमिका असेल याकडे सगळ्यांचं लक्ष लागलय. चंद्रशेखर भुयार , बदलापूर
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 08:15:27
Khajani, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने खजनी कस्बे में पथ संचलन किया। संघ के पारंपरिक गणवेश में सजे स्वयं सेवकों ने संघ के खजनी के खण्ड कार्यवाह एडवोकेट महेश प्रसाद दूबे के मार्गदर्शन में संघ का पारंपरिक गणगीत गाते हुए खजनी कस्बे में स्थित भारत माता मंदिर परिसर से पथ संचलन की शुरुआत की, तथा कस्बे का पैदल भ्रमण करते हुए पुनः विराम स्थल पर पहुंच कर पथ संचलन के आयोजन का समापन किया। पथ संचलन के आयोजन के समापन पर सभी स्वयं सेवकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर स्वयं सेवकों का पथ संचलन देखने के लिए कस्बे के निवासी दर्जनों लोग सड़क पर इस आयोजन को देखने के लिए मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 13, 2025 08:04:41
Katihar, Bihar:कटिहार जिला में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बीच सात विधानसभा क्षेत्र में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के नामांकन परिसर को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया है। नामांकन क्षेत्र वाले पूरे परिसर समेत पूरे जिले में बीएनएसएस कानून के तहत धारा 163 भी लागू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के मतदान के लिए बीस नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। कटिहार समाहरणालय में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया के तहत सुरक्षा के दृष्टिकोण से घेराबंदी की गयी है। नामांकन को लेकर कटिहार जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी नामांकन केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। मनेश कुमार मीणा ने बताया कि सख्त प्रक्रिया और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कटिहार जिला मुख्यालय में विकास भवन स्थित डीडीसी कार्यालय में अपना नामांकन कराएंगे जबकि अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि उपसमाहर्ता के कक्ष में बरारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और कटिहार सदर के प्रत्याशी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि बारसोई अनुमंडल कार्यालय में कदवा और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जबकि मनिहारी अनुमंडल कार्यालय में मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन कराएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top