Back
jdu ke do guton mein manch par dhakka-mukki, samarthakon ke beech gali-galauj
RKRishikesh Kumar
Dec 27, 2025 10:34:54
CHANDI, Harnaut, Bihar
विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहार शरीफ के सोरगा स्कूल मैदान में कार्यकर्ता आभार समारोह एवं सदस्यता अभियान समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव में निष्ठा और समर्पण से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन इसी दौरान जदयू के दो गुटों के बीच मंच के सामने ही कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जदयू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा सम्मान समारोह में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर मंच पर सम्मानित किया गया। इसी बात का कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद जदयू के दो गुट आमने-सामने आ गए। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का उद्देश्य नेक है, लेकिन आस्थावां विधानसभा क्षेत्र में जदयू विधायक द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है। उनका आरोप है कि जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को बुलाने के बावजूद कार्यक्रम में केवल एक खास गुट के कार्यकर्ताओं को ही सम्मानित किया गया।कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं की जगह साइबर माफिया और शराब माफिया से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। वहीं पूरे मामले पर सफाई देते हुए सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को पहले ही चिन्हित किया गया था। ऐसे लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने हंगामा किया, वही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर विधायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowDec 27, 2025 12:17:240
Report
VRVikash Raut
FollowDec 27, 2025 12:17:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 27, 2025 12:16:550
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowDec 27, 2025 12:16:290
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 27, 2025 12:15:340
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 27, 2025 12:15:190
Report
0
Report
0
Report
मऊआइमा थाना क्षेत्र के नवाबपुर उर्फ खानपुर ग्राम सभा मूल्हापुर में चोरों ने एक ट्यूबवेल में सेंधमारी
0
Report
0
Report
लालगोपालगंज मे कपड़े की दुकान से लूट की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा दी गई बाईट
0
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 27, 2025 12:03:470
Report