बिहार के डीजीपी आलोक राज ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के नए डीजीपी आलोक राज ने मुजफ्फरपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस को संवेदनशील और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। एसएसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आयोजित इस बैठक का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के तरीकों पर चर्चा करना था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजाद समाज पार्टी-AIMIM गठबंधन पर मुजफ्फरनगर में जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में आजाद समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच हुए गठबंधन को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लखनऊ में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन और सामाजिक न्याय मोर्चा के गठन की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान AIMIM और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ने और जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर गठबंधन की जीत का दावा किया। इस दौरान AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी, जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी, महानगर अध्यक्ष खालिद मलिक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं आजाद समाज पार्टी के नेता सलीम चौधरी अपनी टीम के साथ जश्न में शामिल हुए।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को लखनऊ के होटल दयाल पैराडाइज में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया था। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की है। इस मौके पर AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी ने कहा कि दोनों पार्टियों का एक साथ आना ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज को एक मंच पर लाने तथा उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने की दिशा में यह गठबंधन महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की लंबे समय से चली आ रही कोशिश अब साकार हुई है। हाजी दीन मोहम्मद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दल पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और मुजफ्फरनगर की सभी छह विधानसभा सीटों पर गठबंधन का प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने दलितों और मुसलमानों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया, उनके खिलाफ यह गठबंधन राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगा। और सभी जगह पर अपना परचम लहराएगा।
