icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow24 Sept 2024, 10:17 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow18m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी मुसलमान दाढ़ी का अपमान नहीं सहेगा। आजम खान के अब्दुल नाम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान खुद पहले अब्दुल को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए बयान पर शादाब चौहान ने कहा कि यह जनता को तय करना है, आप ठेकेदार क्यों बन रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए आजम खान से सवाल किया कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे, उस समय आप प्रभारी मंत्री थे, लेकिन वहां क्यों नहीं गए? इसके साथ ही उन्होंने आजम खान को इलाज की जरूरत बताते हुए भी टिप्पणी की। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि यह मोर्चा प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। 26 नवंबर को लखनऊ में बड़े पैमाने पर रैली होगी और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दलित बेटा बनने जा रहा है।
0
0
Report

नोएडा ब्रेकिंग:- सेक्टर-6 स्थित प्लास्टिक के फूल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आ

PBParveen BehlFollow1h ago
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:- सेक्टर-6 स्थित प्लास्टिक के फूल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, चार मंजिला फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी आग। रात करीब एक बजे फैक्ट्री में लगी थी आग, करीब 12 घंटे का समय लगे आग बुझाने में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लिया, कंपनी जलकर पूरी तरह खाक। दमकल विभाग की 25 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं थी शुरुआत में दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, आग पर अब तक पूरी तरह काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार कर रही हैं मशक्कत। बाइट:- प्रदीप चौबे, सीएफओ गौतमबुद्ध नगर।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने फहराया पुलिस ध्वज, जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2h ago
Unnao, Uttar Pradesh:**पुलिस की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को बनाए रखने का किया आह्वान** **उन्नाव।** पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को उपस्थित पुलिसकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल के शौर्य, साहस, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह अपने आचरण और कार्यशैली से विभाग की प्रतिष्ठा को बनाए रखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और न्यायपूर्ण पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा और गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदार व्यवहार आवश्यक है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन व बीघापुर प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह
0
0
Report
Advertisement

चुनावी आहट के बीचसियासत में हलचल, भाजपा के सामने किला बचाने की चुनौती तो विपक्ष की नज़र सत्ता पर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2h ago
Unnao, Uttar Pradesh:**छह विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरणों की चर्चा तेज, जनता पूछ रही विकास और जनप्रतिनिधियों के कामकाज का हिसाब** **उन्नाव।** उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही उन्नाव जिले की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। एक ओर सत्ताधारी भाजपा अपनी राजनीतिक पकड़ और संगठनात्मक ताकत के दम पर आगामी चुनाव में जीत दोहराने की तैयारी में जुटी है, वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी अपनी जमीन मजबूत करने और सत्ता पक्ष को चुनौती देने की रणनीति बना रहे हैं। उन्नाव की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी चर्चा जिले की छह विधानसभा सीटों को लेकर है। बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, उन्नाव सदर, भगवंतनगर और पुरवा विधानसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में भाजपा के सामने अपनी मौजूदा राजनीतिक बढ़त बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि विपक्ष के सामने इस मजबूत स्थिति में सेंध लगाने का सवाल है। भाजपा की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी है। पार्टी की कोशिश है कि मौजूदा राजनीतिक आधार को और मजबूत करते हुए सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल किया जाए। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने में जुटी है। जयचंद्र विमल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की चुनौती है। सपा के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करने के साथ-साथ जनता के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी और चुनावी विकल्प के रूप में कितनी प्रभावी भूमिका बना पाती है। हालांकि उन्नाव की सियासत केवल राजनीतिक दलों की रणनीतियों और नेताओं के बयानों तक सीमित नहीं है। जनता के बीच असली सवाल विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हैं। शहरी क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी, पेयजल और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे लगातार चर्चा में रहते हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों की समस्याएं, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था प्रमुख चुनौतियां हैं। शुक्लागंज और गंगाघाट क्षेत्र में यातायात, सीवर व्यवस्था, जलभराव और गंगा घाटों की व्यवस्थाएं भी स्थानीय राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय स्तर पर अवसरों की उपलब्धता भी राजनीतिक दलों के सामने बड़ा सवाल है। ऐसे में सवाल यह है कि चुनावी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल जनता के इन मुद्दों को कितना महत्व देते हैं? क्या जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे? क्या विपक्ष इन समस्याओं को लेकर केवल बयानबाजी करेगा या समाधान के लिए कोई ठोस विकल्प भी पेश करेगा? लोकतंत्र में केवल विधानसभा सीटों की संख्या किसी जनप्रतिनिधि के कामकाज का पैमाना नहीं होती। जनता यह जानना चाहती है कि चुनाव जीतने के बाद उसके क्षेत्र में कितना विकास हुआ, कितने वादे पूरे हुए और कौन सी समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। फिलहाल 2027 का चुनाव भले ही कुछ दूर हो, लेकिन उन्नाव में राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है तो विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इस राजनीतिक मुकाबले में अंतिम फैसला जनता के मुद्दे, विकास कार्य और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही ही तय करेंगे। **अब उन्नाव की जनता को चुनावी नारों से ज्यादा काम का हिसाब चाहिए।
0
0
Report

61 घंटे बाद तालाब से बाहर दिखा ओमप्रकाश का शव, गांव में पसरा सन्नाटा*

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow3h ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के फुलवरिया के पूरब टोला में तालाब में डूबे 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव 61 घंटे बाद सोमवार सुबह 7 बजे पानी से बाहर दिखा। शव दिखते ही चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताते चलें कि शुक्रवार की रात 7 बजे ओमप्रकाश भोजन के बाद तालाब किनारे टहलने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे तालाब में डूब गए। छोटी बेटी प्रीति ने आवाज सुनी और तालाब की ओर दौड़ी। उसने अपने पिता का सिर और हाथ पानी में देखा और परिवार के लोगों को बताया। जब तक लोग टॉर्च लेकर पहुंचे, ओमप्रकाश पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने रातभर उन्हें पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन सुबह तक सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को खबर दी। एसडीआरएफ और एसएसबी के गोताखोरों ने 48 घंटे तक पूरे तालाब में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद गांव वाले और परिवार वाले ओमप्रकाश के तालाब में न होने की बात करने लगे। लोग और परिवार वाले आशंका जताने लगे कि वह पानी से निकलकर कहीं बाहर चला गया है। लेकिन सोमवार सुबह 7 बजे जब शव पानी से बाहर दिखा, तो परिवार की आस खत्म हो गई। गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से पूरा गांव मातम में छा गया। ओमप्रकाश चाय की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। उनके परिवार में 35 वर्षीय पत्नी कलावती, 17 वर्षीय बेटी नंदनी, 15 वर्षीय बेटी प्रीति और 13 वर्षीय बेटा अरुण हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पानी से निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report
Advertisement

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow4h ago
Unnao, Uttar Pradesh:**सहजनी-शंकरपुर मार्ग पर देवारा खुर्द गांव के पास हुआ हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे; घायल कानपुर रेफर** **उन्नाव।** गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी-शंकरपुर मार्ग पर देवारा खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report

शाहजहांपुर के बंडा में पुलिस ने बार बालाओं का डांस बंद कराया, तो रामायण के सभी पात्र धरने पर बैठे

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow4h ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में पुलिस ने बार बालाओं का डांस रुकवाया तो मेला प्रशासन ने मेला बंद करने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं रामायण का मंचन कर रहे राम, लक्ष्मण सीता और रावण के पात्र भी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। मेला प्रशासन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल देर रात तक रामलीला मंच के कलाकार धरने पर बैठे रहे। दरअसल बंडा नगर पंचायत में मौसम खराब होने के कारण 4 दिन बाद पुतला दहन होना था। लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए बार डांसर कार्यक्रम बंद कर दिया। बार बालाओं का डांस बंद होने से नाराज मेला प्रशासन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरा मेल बंद करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद रामायण के सभी पत्र राम, लक्ष्मण सीता हनुमान समेत सभी कलाकार भी धरने पर बैठ गए। मेला प्रशासन का आरोप है कि पुलिस मेल चलवाने के लिए पैसे की मांग कर रही है। मेला कमेटी का कहना है कि बार बालाओं का डांस बंद करने से मेला देखने वाले लोग यहां नहीं आएंगे। इसके बाद सभी कलाकार और मेला प्रशासन धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा। फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी तक मिला चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल रामलीला में रावण गुस्से में दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पिटाई,; जिला अस्पताल उरई में भर्ती

AdityaAdityaFollow5h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पिटाई,; जिला अस्पताल उरई में भर्ती ​उरई (जालौन)। जनपद के एक क्षेत्र में पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी से जुड़ा विवाद समाप्त करने के उद्देश्य से संबंधित स्थान पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और पत्नी तथा उसके परिजनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
0
0
Report

जालौन में पुलिस लाइन्स उरई में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का हुआ सफल आयोजन,

AdityaAdityaFollow5h ago
Orai, Uttar Pradesh:पुलिस लाइन्स उरई में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का हुआ सफल आयोजन, आपातकालीन तैयारियों का हुआ सजीव परीक्षण आज दिनांक 22.11.2026 को पुलिस लाइन्स उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत की उपस्थिति में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपातकालीन स्थिति, हवाई हमले की चेतावनी अथवा आपदा के दौरान विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Quick Response System) का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम अनुरागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश कमल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह, एसडीआरएफ सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे । *मॉक ड्रिल का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चरणबद्ध रूप से किया गया:* अभ्यास का शुभारंभ सामान्य जनजीवन के प्रदर्शन के साथ हुआ, जिससे यह दर्शाया गया कि सामान्य परिस्थितियों में अचानक आपात स्थिति उत्पन्न होने पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दी जाती है। तत्पश्चात हवाई हमले की सूचना (रेड अलर्ट) के संकेत के रूप में लगातार दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही पुलिस लाइन्स तथा आसपास के निर्धारित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न की गई, ताकि वास्तविक आपात स्थिति की परिस्थितियों का सजीव अनुभव एवं अभ्यास किया जा सके। *आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन* एसडीआरएफ टीम द्वारा मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से निकालने का अभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाग्रस्त एवं क्षतिग्रस्त कार का शीशा तोड़कर तथा अवरोधक दीवार को काटकर अंदर फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। *अग्निशमन एवं बचाव:* गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल से लगी आग पर त्वरित नियंत्रण पाने व उसे बुझाने का अभ्यास किया गया। साथ ही, अग्निशमन कर्मियों द्वारा विशेष फायर सूट पहनकर आग या धुएं से प्रभावित घर के अंदर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन हुआ। चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार रेस्क्यू किए गए घायलों को मौके पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभ्यास के उपरान्त पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए किसी भी आकस्मिकता / आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी सभी एजेंसियां तैयार हैं या नहीं, इसी की परख के लिए यह परंपरागत ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक एक्सरसाइज का मूल उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करना, उपलब्ध संसाधनों की कार्यक्षमता का आकलन करना तथा किसी भी आपदा या आकस्मिक घटना के समय जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। SDRF व फायर सर्विस की इमरजेंसी यूनिट द्वारा प्रदर्शन किया गया। मौके पर आम नागरिक, बच्चे, सिविल डिफेंस, प्रशासन व पुलिस के लोग उपस्थित रहे । यदि कभी किसी तरह का हमला/ आकस्मिकता होती है तो सबसे पहले अपने आप को सुरक्षित जगह पर छिपना है तथा आस-पास के लोगों को भी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए बताना है ।
0
0
Report

मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow5h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हरथला चौकी क्षेत्र से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांठ रोड स्थित निर्माणाधीन रिंग रोड के पुल के नीचे घेराबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल और 620 रुपये बरामद किए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top