Back
रामनवमी शोभायात्रा: महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा व्यवस्था से नगर उत्साहित
PKPrashant Kumar
Mar 28, 2026 07:45:26
Munger, Bihar
भव्यता के साथ निकली रामनवमी शोभायात्रा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी
मुंगेर:हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के मारवाड़ी टोला स्थित विवाह भवन से शनिवार की सुबह दस बजे रामनवमी के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बैंड-बाजे, भगवा ध्वज एवं भगवान श्रीराम की मनमोहक बाल झांकी इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन का स्वरूप और भी भव्य हो उठा। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों के साथ पूरे नगर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल का संचार कर रहे थे। शोभायात्रा मारवाड़ी टोला से प्रारंभ होकर पुरानी चौक, पटेल चौक होते हुए नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर रही है।
कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर बीडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार एवं एसआई कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ लगातार शोभायात्रा का जायजा लेते रहे। इसके अलावा एसएसवी, क्यूआरटी एवं स्थानीय थाना पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। रामनवमी शोभायात्रा समिति के सदस्य उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, अनिल मंडल, शुभम केसरी, सौरभ सिंघानिया, सत्यम निराला, शशि सौरभ, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केसरी एवं जदयू नेत्री रेखा सिंह चौहान सहित शहर के कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर, यह शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर नगरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
539
Report
577
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:32:32405
Report
657
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 28, 2026 08:32:05523
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:31:45658
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 28, 2026 08:31:30625
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 08:31:14Noida, Uttar Pradesh:महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखना लेक पर एयरशो देखते हुए.
449
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 28, 2026 08:31:01514
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 28, 2026 08:30:49618
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 28, 2026 08:30:38543
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 08:30:29490
Report
945
Report