Back
मां चंडिका स्थान परिसर प्लास्टिक मुक्त, प्रसाद के साथ QR कोड से इतिहास जानिए
PKPrashant Kumar
Feb 11, 2026 16:17:27
Munger, Bihar
मां चंडिका स्थान धार्मिक न्यास समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी सह समिति अध्यक्ष निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर के चहुंमुखी विकास, पंडितों की समस्याओं तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, समिति सचिव सौरव निधि समेत वरीय पदाधिकारी व पंडा उपस्थित रहे। पंडा ने मंदिर में चल रही व्यवस्था को बेहतर बताया। बैठक में मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित करने का बड़ा निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्रसाद की गुणवत्ता पर जोर, थैले में नाम और तस्वीर प्रसाद की गुणवत्ता बढ़ाने और मानक तय करने पर भी सहमति बनी। प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल थैले और दोने के उपयोग का निर्णय लिया गया, जिन पर मां चंडिका का चित्र अंकित रहेगा। इन पर एक स्कैनर (क्यूआर कोड) भी लगाया जाएगा, जिससे मंदिर के इतिहास और अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध होंगी। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख स्थलों पर मां चंडिका स्थान से संबंधित सूचना वाले होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने का भी फैसला लिया गया। श्रृंगार पूजा में उपयोग होने वाले फूलों की समुचित व्यवस्था के लिए अधिकृत वेंडर रखने पर सहमति बनी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पहले से लगे सीसीटीवी के अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से चप्पल-जूता स्ट Stand संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंदिर की नियमावली का एक बड़ा सूचना बोर्ड परिसर में स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि दर्शन, पूजा और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी श्रद्धालुओं को मिल सके। श्रंगार पूजा के बाद ही दर्शन तय किया गया कि प्रातः 4.30 से छह बजे तक श्रृंगार के बाद तथा संध्या श्रृंगार पूजा के बाद श्रद्धालु निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद विशेष दर्शन के लिए 500 रुपये की रसीद अनिवार्य होगी। गर्भगृह में प्रवेश न कर पाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा एलईडी भी लगाया जाएगा, जिससे वे बाहर से ही माता के दर्शन कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने पंडितों की समस्याएं सुनते हुए आपसी समन्वय और सहयोग से मंदिर व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की अपील की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 17:45:380
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 17:45:200
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report