811201
प्रोन्नति अधिसूचना की मांग को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षक आमरण अनशन पर
Munger, Bihar:मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ समन्वय समिति पिछले दो दिनों से धरने पर थी, और अब वे प्रोन्नति की अधिसूचना जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। संघ के संयोजक डॉ. देवराज सुमन, अब्दुल सलाम अंसारी, और हरिश्चंद्र शाही ने बताया कि कुलपति के नेतृत्व में सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्रोन्नति की प्रक्रिया 20 दिन पहले पूरी कर ली गई थी। लेकिन कुलसचिव अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं कर रहे हैं, जबकि शिक्षक प्रतिनिधिमंडल तीन बार उनसे मिल चुका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Metro Monday के बाद मुख्यमंत्री ने क्या सार्वजनिक परिवहन अपनाया?
Noida, Uttar Pradesh:आज Metro Monday है。 कम से कम दो हफ्ते पहले 18 मई को मुख्यमंत्री जी ने तो यही कहा था。 उस दिन बड़े-बड़े दावे हुए, मेट्रो में सफर हुआ, डीटीसी बस में यात्रा हुई, कैमरे चले, फोटो खिंचे, वीडियो बने और दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया गया。 लेकिन आज Metro Monday पर न कोई ट्वीट दिखाई दिया, न कोई फोटो, न कोई वीडियो。 क्या यह सिर्फ दो सोमवार तक चलने वाला कैमरा इवेंट था? या फिर मुख्यमंत्री जी दो सोमवार से ज्यादा सरकारी गाड़ियों के काफिले का मोह नहीं छोड़ पाईं? जनता को मेट्रो, बस और कारपूलिंग अपनाने की सलाह देना आसान है, लेकिन जनता यह भी देखना चाहती है कि सलाह देने वाले खुद उस पर कितना अमल करते हैं。 मुख्यमंत्री जी बताएं कि आज उन्होंने सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया या नहीं? और अगर नहीं किया, तो क्या यह मान लिया जाए कि पूरा अभियान सिर्फ एक दिन का फोटोशूट और सोशल मीडिया प्रदर्शन था?0
0
Report
कुआँ धसकने से हादसा: मां-बेटी सहित एक महिला मलबे में दबे, बचाव जारी
Seoni, Madhya Pradesh:कुआँ धसकने से हादसा मां-बेटी और एक महिला मलबे में दबे एक महिला को सुरक्षित निकाला गया मां बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू जारी सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में उस समय अफरा-तफरी मच गई..जब एक किसान का कुआं अचानक धंस गया...हादसे के दौरान मां और बेटी और एक महिला मलबे में दब गईं... घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया...स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एक महिला को मलबे से बाहर निकलकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया... जहाँ उसका इलाज जारी है... वहीं दूसरी महिला और उसकी बेटी को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.. घटना स्थल पर बडोल पुलिस मौजूद है और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है... फिलहाल प्रशासन द्वारा बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, वहीं घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है...0
0
Report
निलंबित दुर्ग CEO रूपेश पांडे की भूपेश बघेल से मुलाकात वायरल, मामला गरम
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सस्पेंड हुए दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है निलंबित सीईओ रूपेश पांडे का भूपेश बघेल से मुलाकात करते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें वे भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं आपको बता दे की रूपेश पांडे दुर्ग जनपद के वही निलंबित सीईओ हैं जो की दुर्ग ग्रामीण के भाजपा विधायक ललित चंद्राकर के सामने ही भाजपा के कार्यकर्ता पुराण देशमुख से अमर्यादित बात करते हुए जमकर वाद विवाद कर रहे थे वीडियो वायरल होने के बाद आज सुबह ही दुर्ग संभाग की आयुक्त सतनारायण राठौर ने जनपद पंचायत के सीईओ रूपेश पांडे को निलंबित कर दिया है फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मेल मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद अब मामला गर्म होता नजर आ रहा है.0
0
Report
Advertisement
प्रियंक कानूनगो ने सिलपिड़ी मिलेट बैंक की पहल की सराहना की
Dindori, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो डिंडोरी के वनग्राम सिलपिड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने मिलेट क्वीन लहरी बाई के घर संचालित मिलेट बैंक का निरीक्षण किया। मिलेट संरक्षण और संवर्धन की इस अनूठी पहल को देखकर कानूनगो ने इसकी सराहना की और राज्य सरकार के प्रयासों की भी तारीफ की। डिंडोरी के वनग्राम सिलपिड़ी में मिलेट क्वीन लहरी बाई द्वारा संचालित मिलेट बैंक आज देशभर में पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यहां पहुंचकर मिलेट बैंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक अनाजों के संरक्षण और उनके संग्रहण की जानकारी ली। कानूनगो ने कहा कि मिलेट को बढ़ावा देने के लिए यहां एक भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘श्री अन्न’ अभियान और मिलेट संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।0
0
Report
BJP की अहम बैठक के बाद पर्यावरण दिवस और योग दिवस की तैयारी संकेत
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: BJP पदाधिकारियों की बैठक पर हरियाणा BJP अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा, "आज पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई... हम 5 जून को पर्यावरण दिवस और 21 जून को योग दिवस मनाएंगे..."0
0
Report
जगदलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड में उपचुनाव शांतिपूर्ण, 79.7% मतदान
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा गांधी वार्ड में सोमवार को पार्षद उपचुनाव के लिए मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ, देर शाम स्थानीय प्रशासन ने मतदान को लेकर आंकड़े जारी किए, उपचुनाव में कुल 1542 मतदाताओं में से 1229 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत लगभग 79.7% हुआ, बता दें कि वार्ड क्रमांक 16 में उपचुनाव के लिए दो मतदान केंद्र। बनाएं गए थे, बूथ क्रमांक 1 में 666 मत पड़े जबकि बूथ क्रमांक 2 में 563 मतदाताओं ने मतदान किया, इंदिरा गांधी वार्ड उपचुनाव में इस बार महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया, कुल 1229 में से 628 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 601 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में उमेदवारी दाखला से पहले शक्तिप्रदर्शन, माविकास आघाडी का जोरदार प्रदर्शन
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. अनिकेत तटकरे उमेदवारी अर्ज भरण्यापूर्वी शक्तिप्रदर्शन सभा.. महायुतीचे सभेत शक्तिप्रदर्शन.. मंत्री उदय सामंत,मंत्री नितेश राणे,मंत्री अदिती तटकरे,आमदार महेंद्र थोरवे,आमदार शेखर निकम,आमदार प्रमोद जठार,सुनील तटकरे,अनिकेत तटकरे,दीपक केसरकर, निरंजन डावखरे,ठाकूर आदीच्या उपस्थिती.. जोरदार शक्तिप्रदर्शन माविकास आघाडी कडून करण्यात आलं..0
0
Report
एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा किसानों पर दादागिरी,, पुनर्वास एवं कब्जा के बिना पाइपलाइन के लिए खुदाई
Chandali, Chhattisgarh:नवरत्न कंपनी एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट विस्तार के लिए सक्ती जिले के साराडीह से प्लांट तक पाइपलाइन ले जाया जा रहा है, चंद्रपुर,गोपालपुर,हीरापुर, बरहागुड़ा के किसान नाराज है,,क्योंकि उनके करोड़ों की जमीन का मात्र हजारों में मुआवजा मिल रहा है,,अधिग्रहण के मुआवजा,, प्रतिकर राशि,कलेक्टर द्वारा एनटीपीसी को कब्जा प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के बावजूद दादागिरी कर किसान की जमीन पर जबरन जेसीबी चलाया जा रहा है,,मामले में किसान लामबंद हैं एवं अपने हक के लिए आर पार की लड़ाई के मंशा में हैं।0
0
Report
सहारनपुर में मोबाइल शॉप चोरी: लाखों का नुकसान, पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर दुकान का शटर और ताले तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार शाहरुख कुरैशी ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9:15 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग 11:20 बजे चौकीदार विजय का फोन आया, जिसने बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत दुकान पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा तो शटर के ताले टूटे पड़े थे और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दुकान का निरीक्षण करने पर पता चला कि काउंटर में रखे रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के मोबाइल फोन, कंपनी का स्टॉक और गल्ले में रखी करीब 33 हजार रुपये की नकदी गायब थी। प्रारंभिक जांच में करीब 25 से 28 मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए मोबाइल और नकदी की कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक है, जबकि ग्राहकों के मोबाइल फोन जोड़ने पर कुल नुकसान करीब 8 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। कोर्ट रोड शहर का अत्यंत व्यस्त और मुख्य बाजार क्षेत्र माना जाता है। ऐसे इलाके में चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकान में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बारिश-ओलों ने मूंग की फसल बर्बाद होने का डर बढ़ाया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले की सिमीमालवा तहसील के ग्राम कोटला खेड़ी में देर शाम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण खेतों में काटकर रखी मूंग की फसल भीग गई, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और बाजार में कम दाम मिलने की आशंका जताई जा रही है। किसान पवन जाट ने बताया कि मूंग की फसल काटकर सुखाने के लिए खेतों में रखी गई थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से तेज हवा और बारिश ने पूरी फसल को भिगो दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मूंग की खेती की गई है और बारिश से कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचाने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण खेतों में कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे फसल कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर मूंग की कटाई कर रहे हार्वेस्टर कीचड़ में फंस गए हैं, जिसके चलते किसानों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। एक ओर जहां इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसान अब मौसम साफ होने और फसल को जल्द सुरक्षित करने की उम्मीद लगाए हुए हैं।0
0
Report
पत्नी व सौतेले बेटे ने मिलकर पति को मौत के घाट उतारा; खेत में शव मिला
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पत्नी व सौतेले बेटे ने साथियो के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 14 दिन पूर्व पत्नी और सौतेले बेटे के साथ गया था मृतक रॉकी पत्नी व सौतेले बेटे ने साथियो के साथ मिलकर रॉकी को दबाया धरती में खेत में शव को खुर्दबुर्द करने पहुँचा एक आरोपी मुठभेड़ में घायल घायल बदमाश मोंटी ने मृतक की पत्नी व बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था घायल बदमाश मोंटी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से निकाला शव जमीन के नीचे से सिर कटा शव मिला मृतक रॉकी का मृतक की पत्नी रेनू व सौतेला बेटा बादल अभी भी है फरार पुलिस को है फरार आरोपियों की व मृतक के सिर की तलाश पुलिस की 5 टीमें लगी थी मृतक रॉकी को तलाशने में घायल बदमाश मोंटी त्यागी से तमंचा व कारतूस भी बरामद थाना भोपा पुलिस व सिखेड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से की मुठभेड़0
0
Report
मनोहर लाल के चंडीगढ़ दौरे में बिजली सप्लाई को लेकर बड़ी बैठक
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का दो दिवसीय चंडीगढ़ दौरा मनोहर लाल ने पहले दिन हरियाणा के ऊर्जा विभाग के साथ की अहम बैठक इस बैठक में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज रहे मौजूद हरियाणा निवास में करीब 2 घंटे चली बैठक में बिजली की अपूर्ति समेत तमाम मुद्दों पर हुआ मंथन इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के स्थानीय निकाय विभाग के साथ की बैठक बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास-शहरी मंत्री मनोहर लाल कल मंगलवार को चंडीगढ़ में ऊर्जा मंत्रालय की बड़ी बैठक करेंगे मनोहर लाल केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के साथ बैठक करेंगे चंडीगढ़ के एक निजी होटल में करीब 12 बजे शुरू होगी बैठक इसके बाद दोपहर 1:45 बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मीडिया ब्रीफिंग करेंगे0
0
Report
Advertisement
हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने IIT-JEE एडवांस्ड 2026 में लहराया परचम
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने IIT- JEE-जेईई एडवांस्ड 2026 में लहराया परचम 91 विद्यार्थियों ने JEE ADVANCED परीक्षा की उत्तीर्ण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हरियाणा सरकार का फोकस रंग लाया राज्य सरकार के प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के तहत सफल विद्यार्थियों में 34 छात्राएं भी शामिल सफल विद्यार्थियों में 24 विद्यार्थी सामान्य वर्ग, 30 विद्यार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा 37 विद्यार्थी अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हिसार से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, फतेहाबाद 9 सफल विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा फरीदाबाद और जींद से 8-8, कैथल के 7, गुरुग्राम और रेवाड़ी से 6-6 विद्यार्थी सफल रहे महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पलवल से 4-4, चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, नूंह (मेवात), पंचकूला और सिरसा से 2-2 विद्यार्थी हुए सफल अंबाला, करनाल और यमुनानगर से 1-1 विद्यार्थी ने परीक्षा की उत्तीर्ण0
0
Report
ग्वालियर में 15 वर्षीय लड़की के गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर, 15 साल की युवती के साथ गैंगरेप फिर हत्या。 गुप्तेश्वर पहाड़ी पर हुई युवती की हत्या。 हत्या कर आरोपियों ने युवती पर पेट्रोल डालकर शव जलाया。 जलाने से पहले आरोपियों ने किया गैंगरेप。 28 मई को भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र से हुई थी नाबालिग लापता。 घर से जेवरात समेटकर प्रेमी रामू गुर्गर के साथ हुई थी लापता。 ग्वालियर में दो साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम。 पिता ने 28 मई को कराई थी गुमशुद्धि दर्ज。 मौ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार。 जनकगंज थाना पुलिस ने जांच कर जीरो पर किया हत्या का मामला दर्ज。0
0
Report
दिनदहाड़े कारोबारी की पत्नी की हत्या: गला रेतकर हत्या, बाजार में हंगामा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी की 60 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सूचना के बावजूद देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और जल्द खुलासे की मांग की जानकारी के अनुसार, अंबेहटा के मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल की मुख्य बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार शाम करीब 4:08 बजे उनकी पत्नी पूनम मित्तल के मोबाइल से उनके फोन पर कॉल आई। संजय मित्तल ने कई बार हेलो-हेलो कहा, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर वह एक स्थानीय चिकित्सक को साथ लेकर घर पहुंचे। करीब 4:10 बजे घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में उनकी पत्नी पूनम मित्तल खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। साथ आए चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय मित्तल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर कमरे में रखी अलमारी खुली मिली। मृतका के कानों से कुंडल भी गायब थे, जिससे लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। नकुड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका का बेटा वैभव मित्तल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर में रहता है, जहां उसकी स्पेयर पार्ट्स निर्माण की फैक्ट्री और फर्नीचर शोरूम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
