Back
CM सम्राट चौधरी ने घोषपुरगांव में श्रद्धांजलि सभा में आत्मानंद सिंह को श्रद्धांजलि दी
PKPrashant Kumar
Mar 28, 2026 14:05:07
Munger, Bihar
खड़गपुर प्रखंड के घोषपुरगांव में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी, दिवंगत आत्मानंद सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुंगेर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर अंतर्गत एकदिवसीय दौरे पर हवेली खड़गपुर पहुंचे, जहां उन्होंने घोषपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर दिवंगत आत्मानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आत्मानंद सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने दिवंगत के पुत्र मुन्ना सिंह सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इससे पूर्व उनका हेलीकॉप्टर शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे राजेंद्र श्री कृष्णा उच्च विद्यालय के मैदान में उतरा। जहां जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ कल्लू जी, खड़गपुर मुख्य पार्षद प्रभु शंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowMar 28, 2026 15:30:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 28, 2026 15:17:380
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 28, 2026 15:17:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 15:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 15:16:220
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 28, 2026 15:16:030
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 28, 2026 15:15:440
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 28, 2026 15:15:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 15:15:140
Report
826
Report
हिन्दू एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति, हनुमंत नगरी आँवला में श्री राम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई
855
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 28, 2026 15:05:55994
Report