icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow27 Sept 2024, 12:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में सड़क का उद्घाटन,

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow1m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हर तरफ सड़क और नाली निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लगातार सड़कों का उद्घाटन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़क और नाली की व्यवस्था नहीं है, वहां जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि घरों का कूड़ा डस्टबिन में ही डालें और नगर पालिका को स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
0
0
Report

राजगीर के शक्ति संवाद में महिला आयोगों का महाजुटान: शराबबंदी पर बढ़ेगी महिला सशक्तिकरण

Pariaunna, Bihar:अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की महिला आयोगों का महाजुटान हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘शक्ति संवाद’ के पांचवें संस्करण का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस राष्ट्रीय संवाद में 22 राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कुल 105 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू शराबबंदी कानून की सराहना की. उन्होंने कहा कि एक राज्य का सफल प्रयोग दूसरे राज्यों के लिए नई शुरुआत का रास्ता खोल सकता है. शक्ति संवाद केवल विचार-विमर्श का मंच बनकर न रह जाए, बल्कि यहां से ठोस निर्णय और कार्रवाई भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भले ही महिला आयोग अलग-अलग राज्यों में हैं, लेकिन महिलाओं की समस्याएं लगभग एक जैसी हैं. ऐसे में सभी आयोगों को एक दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है. वहीं दूसरे राज्यों से पहुंचीं महिला आयोग की प्रतिनिधियों ने भी बिहार की शराबबंदी नीति की सराहना करते हुए अपने-अपने राज्यों में भी शराबबंदी कानून लागू करने की मांग उठाई. प्रतिनिधियों का कहना था कि शराबबंदी से घरेलू हिंसा में कमी लाने और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करने में मदद मिल सकती है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलता है. वही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद महिला हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और सामाजिक सुधार देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मांग सिर्फ बिहार की महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर की महिलाएं इस मुद्दे को उठा रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि राजगीर के शक्ति संवाद से उठने वाली आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक पहुंचेगी, ताकि महिलाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस पहल की जा सके.
0
0
Report

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही: DM ने 2 BLO निलंबित, 1 के खिलाफ चार्जशीट

Mainpuri, Uttar Pradesh:मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, 2 निलंबित और 1 को चार्जशीट जिला - मैनपुरी दि. 27/11/2026 जिला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई کی है। करहल क्षेत्र में दो BLO को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य BLO के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के चलते ड्यूटी में लापरवाही के चलते दो BLO को निलंबित किया गया है और एक के खिलाफ चार्जशीट भेजी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि SIR अभियान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 11 दिन में मिले 37 हजार फॉर्म-6 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद 27 नवंबर तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 37 हजार फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। वहीं, नाम हटाने के लिए 2,051 फॉर्म-7 और नाम, उम्र व अन्य विवरणों में संशोधन के लिए करीब 3,900 फॉर्म-8 मिले हैं। जिले में करीब 2.27 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बीएलओ और ग्राम व नगर स्तरीय टीमें घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक सफल, विकास योजनाओं पर जोर

Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक संपन्न। पालिकाध्यक्ष अनिता कुमारी मेघवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक। उपाध्यक्ष नरेश शर्मा समेत सभी 25 वार्डों के पार्षद रहे मौजूद। पंचायत समिति सभागार में करीब तीन घंटे चली बैठक। सफाई, रोड लाइट और पेयजल समस्याओं के उठे मुद्दे। नगर विकास को लेकर वार्डवार लिए गए प्रस्ताव। पुस्तकालय और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना की रखी मांग। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार रेगर ने दी जानकारी। कोटा जिले के सुल्तानपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में पालिकाध्यक्ष अनिता कुमारी मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार रेगर, सहायक अभियंता नवीन कुमार सहित सभी 25 वार्डों के पार्षद और पालिकाकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान नगर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं सदन के समक्ष रखीं और विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था और रोड लाइटों को लेकर पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली गई। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में मरम्मत एवं नए निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिए गए। पार्षदों ने वार्डों में पेयजल की समस्या और कुछ क्षेत्रों में बिजली के झूलते तारों की समस्या से भी सदन को अवगत करवाया। बैठक में नगर में पुस्तकालय की स्थापना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, प्याऊ एवं सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई तथा आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। इसके अलावा नौताड़ा में गोस्वामी समाज और सुल्तानपुर में योगी समाज के कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी सदन के समक्ष रखी गई।
0
0
Report

बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी: दो किशोर घायल, एक की मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो किशोरों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में एक किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 24 में निपनियां मध्य विद्यालय के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गया है। दरअसल, शुक्रवार को निपनियां मध्य विद्यालय के पास उस वक्त दहशत फैल गई, जब हथियार से लैस अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर स्कूल के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही दोनों किशोर जमीन पर गिर पड़े। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस गोलीबारी में निपनियां मधुरापुर पंचायत वार्ड संख्या 09 निवासी अमित कुमार सिंह के करीब 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी अरविंद सिंह के करीब 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बरौनी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक किशोर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल का इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, फुलवड़िया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, 112 हेल्प डेस्क के पुलिस अधिकारी रमेश कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो किशोरों को अपराधियों ने निशाना क्यों बनाया? गोलीबारी के पीछे की वजह क्या है और इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन हैं? पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। बेगूसराय में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पनियरा के पट्टे चौराहे पर चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow6m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पट्टे चौराहे के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान गौतम निषाद के रूप में हुई है। घायलों में राहुल और स्वामीनाथ निषाद शामिल हैं। दोनों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक गोरखपुर जिले के जंगल डुमरिया नंबर दो के टोला नेउरापुर के निवासी थे। वे बाइक से महराजगंज के भक्सा गांव में बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पट्टे चौराहे के पास एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, युवाओं और महिलाओं से जिलाधिकारी की खास अपील

Padrauna, Uttar Pradesh:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, युवाओं और महिलाओं से जिलाधिकारी की खास अपील कुशीनगर। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा पात्र परिवार के अन्य सदस्यों को भी मतदाता सूची से जोड़ने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्वपूर्ण योगदान है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। वहीं जिन महिलाओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे भी आगे आकर अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक अपने गांव के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके माध्यम से नए मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार, गांव तथा आसपास के पात्र युवाओं एवं महिलाओं को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement

21 नवंबर से कार्य बहिष्कार मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग को लेकर निकाली रैली

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow10m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर रहे ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और तकनीकी सहायकों ने विकास खंड सदर से पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मार्च की अगुवाई कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2021 में लखनऊ में कर्मचारियों को एचआर पॉलिसी लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, कैशलेस इलाज की सुविधा देने और 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 दिसंबर से लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
0
0
Report

सिरोही पंचायत समिति की नई प्रधान बनी नेहा अग्रवाल; ससुर के सपने पूरे

Sirohi, Rajasthan:सिरोही की राजनीति में इस बार एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। ससुर का अधूरा सियासी सपना बहू ने पूरा कर दिया है। जी हां, दो बार प्रधान पद का चुनाव हार चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश अग्रवाल की पुत्रवधू नेहा पुनीत अग्रवाल अब सिरोही पंचायत समिति की प्रधान बन गई हैं। सिरोही पंचायत समिति में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधान पद की कमान नेहा पुनीत अग्रवाल को सौंपी। जावाल निवासी नेहा अग्रवाल फाइनेंस में एमबीए हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक निजी बैंक में कार्यरत थीं। उन्होंने भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले जावाल क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीता। लेकिन इस जीत के पीछे एक पुरानी राजनीतिक कहानी भी है। नेहा के ससुर प्रकाश अग्रवाल ने वर्ष 1988 और 2010 में प्रधान पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी पुत्रवधू नेहा अग्रवाल ने प्रधान बनकर परिवार का वर्षों पुराना राजनीतिक सपना पूरा कर दिया है। बाइट - नेहा पुनीत अग्रवाल, नवनिर्वाचित प्रधान कुल मिलाकर सिरोही की राजनीति में नेहा अग्रवाल की ताजपोशी एक नई शुरुआत है। अब देखना होगा कि प्रधान के रूप में वे क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।
0
0
Report

गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन तेज, 2 दिसंबर कुरुक्षेत्र में रैली

Karnal, Haryana:करनाल गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगी किसानों की बड़ी रैली हरियाणा में गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इंद्री के भादसों शुगर मिल में पिछले कई दिनों से चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए आज विभिन्न किसान यूनियनों के नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि अगर 2 दिसंबर से पहले गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई तो कुरुक्षेत्र में किसानों की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन को अब किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चलाया जा रहा है। किसान नेताओं ने साफ किया है कि अब किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं。 गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी दिनों से किसान शुगर मिल में धरना-प्रदर्शन कर सरकार से गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज विभिन्न किसान संगठनों के नेता धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। किसान नेताओं का कहना है कि गन्ने की खेती पर किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके मुकाबले किसानों को उचित भाव नहीं मिल रहा। इसी मांग को लेकर अब सभी किसान यूनियन एकजुट होकर किसान संघर्ष मोर्चा के नाम से आंदोलन को आगे बढ़ा रही हैं। किसान नेताओं ने ऐलान किया कि आगामी 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में किसानों की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के माध्यम से सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाई जाएगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिसंबर से पहले हरियाणा सरकार ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की तो कुरुक्षेत्र में होने वाली किसान महापंचायत में सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का फैसला लिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए उन्हें चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की परेशानी को समझते हुए जल्द से जल्द गन्ने का उचित भाव घोषित किया जाए, ताकि किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े। किसान नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसका असर केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल सकता है।
0
0
Report
Advertisement

खेल महाकुंभ: 11 जिलों में 20 हजार खिलाड़ी, मस्कट से नई प्रतिभाओं की रोशनी

Jhanj Kalan, Haryana:प्रदेश के 11 जिलों में 20 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल महाकुंभ का मस्कट लॉन्च: गौरव गौतम खेल महाकुंभ से तराशी जाएगी नई प्रतिभा, विनेश फोगाट के बयान पर गौरव गौतम का पलटवार दिसंबर में गूंजेगा खेल महाकुंभ का शंखनाद, कांग्रेस पर भी बरसे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम खेल महाकुंभ, संविधान दिवस और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर गौरव गौतम ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ का मस्कट लॉन्च कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और शुभकामनाएं दी हैं。 खेल राज्य मंत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संभावित तिथि 8 या 10 दिसंबर तय की गई है। इस महाकुंभ के تحت प्रदेश के 11 शहरों व जिलों में 30 से अधिक खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें 20 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गौरव गौतम के अनुसार, यह मंच खिलाड़ियों के लिए ऐसा माध्यम बनेगा जिससे वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन कर सकेंगे。 संविधान दिवस के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश मिलकर इस दिन को मनाता है, लेकिन कांग्रेस की यह प्रवृत्ति बन गई है कि वह हर अच्छे आयोजन या महत्वपूर्ण दिवस पर विरोध का रास्ता चुनती है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करती है。 वहीं, विनेश फोगाट द्वारा खेल व्यवस्था और मंत्रियों की समझ को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें अपनी ही पार्टी के बीते 10 वर्षों के कार्यकाल और मौजूदा सरकार के 10 वर्षों के कामकाज का खिलाड़ी के नजरिए से निष्पक्ष आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वे इस विषय पर राजनीति कर रही हैं तो यह उनका अपना रुख है।
0
0
Report

2027 तक नशामुक्त भारत: तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा, पुलिस का तेज अभियान

Nuh, Haryana:Story :- 2027 तक देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प, तस्करों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा : आईजी नरवाल आईएमटी रोजका मेव के सामने नूंह पुलिस ने आयोजित किया नशा मुक्ति मेवात जन जागरूकता कार्यक्रम。 साइबर अपराध और गौ-तस्करी पर भी जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्रवाई का ऐलान。 देश को वर्ष 2027 तक नशामुक्त बनाये के लक्ष्य को लेकर पुलिस विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ नशे की लत से प्रभावित युवाओं का उपचार एवं पुनर्वास कराया जाएगा। यह बात दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश नरवाल ने शुक्रवार को आईएमटी रोजका मेव के सामने आयोजित नशा मुक्ति मेवात जन जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन नूंह पुलिस की ओर से किया गया。 मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस तीन स्तरों पर काम करेगी। पहले चरण में नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी, दूसरे चरण में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं का उपचार और पुनर्वास कराया जाएगा तथा तीसरे चरण में नशे के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपियों और उनके आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई होगी。 उन्होंने बताया कि हाल ही में नूंह पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। अब पूरे नेटवर्क की जांच कर आरोपियों और उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी。 उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में गौ तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में करीब 19 से 20 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें आरोपियों की ओर से भी पुलिस पर क्रॉस फायरिंग की गई। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि गौ तस्करी या किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई करेगी। और कहा कि पुलिस अपने तरीके से कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करती है। समाज के लोगों को भी चाहिए कि वे समय रहते पुलिस को सूचना दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें。 आईजी ने कहा कि मेवात में नशा तस्करी, गौ-तस्करी और साइबर अपराध प्रमुख चुनौतियां हैं। तीनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने गौ-तस्करी की सूचना पुलिस को देने और कानून हाथ में नहीं लेने का भी आह्वान किया。
0
0
Report

न Armडापुरम में नागरिक रक्षा मॉक ड्रिल के दौरान अफरा-तफरी, असली खतरा नहीं

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में शाम करीब 6 बजे अचानक धमाके की आवाज, पुराने आयुक्त कार्यालय में आग, पुलिस के सायरन और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस के बीच अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हवाई हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए निर्धारित क्षेत्र में 10 मिनट का ब्लैकआउट भी किया गया। वीओ01- हालांकि, इन घटनाओं से घबराने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह कोई वास्तविक हवाई हमला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास के लिए नर्मदापुरम जिला मुख्यालय स्थित पुराने आयुक्त कार्यालय को हवाई हमले का काल्पनिक केंद्र बनाया गया था। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, राहत एवं बचाव कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला। आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्र में 10 मिनट का ब्लैकआउट रखकर अंधेरे में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को भी परखा गया। वीओ02- इस संयुक्त अभ्यास में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय, अग्निशमन एवं विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और एक-दूसरे के साथ तालमेल का परीक्षण किया गया। वहीं नर्मदापुरम पुलिस ने शहरवासियों से मॉक ड्रिल के दौरान धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने, खिड़कियों, कांच के दरवाजों और बाहरी दीवारों से दूर रहने तथा खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई। वीओ03- जिला प्रशासन एवं नर्मदापुरम पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह किसी वास्तविक खतरे की सूचना नहीं, बल्कि आपदा और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पूर्व निर्धारित अभ्यास था। मॉक ड्रिल के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में सभी सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top