icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया के पहाड़ी नदियों ने मची तबाही, पानी घरों में घुसा, सड़कों पर जलभराव

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ पहाड़ी नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है गौनाहा में पहाड़ी मनियारी नदी कहर बरपा रही है जिससे कई गांव में पानी घुस गया है सड़क संपर्क भंग हो गया है नदी का जलस्तर बढ़ने से कुकरा और मझरिया गांव के सड़क पर पानी फैल गया है ग्रामीणों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है एक बाइक सवार युवक को बहुत ही कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगो ने बचाया तो वहीं कई घरों में पानी घुस गया है पहाड़ी नदी मनिहारी का जलस्तर बढ़ने से कुकूरा और मझरिया गांव में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ग्रामीणों का कहना है की हर साल बाढ़ में हम लोग परेशान होते हैं लेकिन सरकार ना गांव की सड़क सही कर रही है और ना ही बाढ़ का स्थाई निदान कर रही है
0
0
Report

पटेल की 150वीं जयंती पर धौलपुर में 5 किमी फिटनेस दौड़

Dholpur, Rajasthan:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल कार्यक्रमों के तहत पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में आयोजित मैराथन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशा-mुक्त जीवनशैली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारंभ वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा द्वारा पचगांव पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैरेथन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित 5 किलोमीटर के मार्ग पर दौड़ लगाई। प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन, जगदीश तिराहा एवं कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर मैराथन पूरी की। मैराथन के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन को नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग द्वारा इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मैराथन के समापन के पश्चात उपस्थित पुलिस जवानों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराध जागरूकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आमजन को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जिला पुलिस द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। स्वास्थ्य, अनुशासन, नशा-मुक्त जीवन, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित यह मैराथन जिला पुलिस धौलपुर की एक सार्थक पहल रही। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान थानाधिकारी थाना कोतवाली रामकिशन यादव, थानाधिकारी थाना निहालगंज देवेन्द्र शर्मा, पुलिस लाइन एल.लो. मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस, आरएसी एवं सीएलजी व पुलिस मित्र शामिल रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

OP राजभर के बयान पर सपा-कांग्रेस में घमासान, ठगबंधन शब्द पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि अखिलेश जी! आप रायबरेली गए तो कांग्रेस वाले आपके इटावा जाने को कह रहे हैं, चच्चू कांग्रेस वालों को जसवंतनगर बुलाकर औक़ात दिखाना चाह रहे हैं, इमरान मसूद आपको आंख दिखा रहे हैं, इकरा हसन कांग्रेस वालों को उनकी जगह दिखा रही हैं। अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम ने सपा को छोटा भाई बना ही दिया है और आपके प्रवक्ता लोग कांग्रेसियों को लिमिट में रहना सिखा रहे हैं। ए महाराज, इसको गठबंधन कहते हैं? असल में इसको ठगबंधन कहा जाता है। ठगी के लिए प्लानिंग भी हो रही और लूट के माल के बंदरबाँट के लिए लड़ाई भी हो रही। लड़ाई इस बात की हैं? कि कौन बड़ा ठग? बस इतना बता दीजिए कि अपने नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ बोलने की परमिशन भी आपने ही दी हैं? ना? या चच्चू और बाक़ी नेता इस मामले में आत्मनिर्भर हो गए हैं? बाक़ी रथ निकालियेगा तो यहीं लखनऊ के बगल में अमेठी है। एक चक्कर मार लीजिएगा। वही अमेठी जिसने आपके मित्र राहुल बाबा को सिर्फ़ हराया ही नहीं, बल्कि भगा दिया। उसी अमेठी घूम आइये महाराज, कांग्रेसियों को जलने दीजिए। जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!
0
0
Report

10 लाख कंठों से गीता पाठ: भागवत की उपस्थिति, सरकार सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बांगुर जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम सफल रहा है। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया हूँ, एक सनातनी के तौर पर आया हूँ। गीता का एक अध्याय अभी भी बाकी है। मैं कहूँगा कि लाख कंठों से गीता पाठ ब्रिगेड में हुआ है। आगामी 29 दिसंबर को ऐतिहासिक 10 लाख कंठों से पाठ का आयोजन किया गया है, आयोजकों ने बताया है कि मोहन भागवत जी उपस्थित रहेंगे। कुछ दिन पहले बागेश्वर आए थे, अपना धर्म प्रचार करने। जिसकी इच्छा हो स्वीकार कर सकता है। लेकिन कम्युनिस्टों ने उनका पुतला जलाया था। मैंने विधानसभा में कहा था कि जो लोग ये काम करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब दिल खोलकर गीता पाठ कीजिए, कोई डर नहीं है। जमाना बदल गया है। डरिए मत। टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कल श्रीरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ने आजादी को लेकर कहा है। अष्टमी के दिन शराब की दुकानें खुली नहीं रहेंगी। 29 दिसंबर को ऐतिहासिक 10 लाख कंठों से जिस पाठ का आयोजन किया जाएगा , आयोजकों ने बताया है कि उसमें मोहन भागवत जी उपस्थित रहेंगे। बागेश्वर बाबा आए थे, सबको अपने धर्म के प्रचार का अधिकार है। जिस तरह से उनका अपमान किया गया था, उसके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है। विधानसभा में कहा गया है कि साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजा जाएगा। जिसने तस्वीर जलाई थी, उसे जेल में डाला था। जो देश के अंदर टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं, उनसे सतर्क रहना होगा
0
0
Report
Advertisement

पुलिसकर्मियों पर हमला: शिकायत की जांच में पथराव, मोबाइल छीने और बाइक क्षतिग्रस्त

Jaunpur, Uttar Pradesh:शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, पथराव कर मोबाइल छीने बाइक भी तोड़ी इस वारदात का वीडियो वारयल हो रहा है बरसठी के परियत गांव में घटना, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आरोपी फरार जौनपुर बरसठी। थाना क्षेत्र के परियत गांव में शिकायत की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। किसी तरह मौके से बचकर निकल रहे पुलिसकर्मियों को दौड़ाया भी गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक को भी लाठी-डंडों से पीटकर नुकसान पहुंचाया गया।突然 हुए हमले से पुलिसकर्मियों को वहां से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी。 घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पीआरबी, बरसठी पीआरबी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है。 बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिसकर्मी एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में गांव गए थे। वहां पथराव किए जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 घटना के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला होने से गांव में पुलिस के प्रति उपद्रवियों के रवैये को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किन लोगों ने किया और घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था।पुलिस मामले की जाँच कर रही है
0
0
Report

झंगोला में जलभराव जारी: नाला निर्माण के बावजूद पानी कैसे निकल रहा?

New Delhi, Delhi:दिल्ली के झंगोला गांव में जलभराव की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली सरकार की ओर से नाला निर्माण का काम शुरू तो कराया गया, लेकिन पानी की निकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से सड़कें और गलियां गंदे पानी से लबालब हैं। करीब एक महीने पहले जलभराव की समस्या सामने आने के बाद नाला निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन अब निर्माण के दौरान ही लोगों को जलभराव की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। तस्वीरें दिल्ली के झंगोला गांव की हैं... जहां सड़क हो या गांव की मुख्य गली, हर तरफ जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों को रोजाना इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, करीब एक महीने पहले इलाके में लंबे समय से बने जलभराव की समस्या को प्रमुखता से दिखाया गया था। इसके बाद दिल्ली सरकार की ओर से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया। स्थानीय लोग भी मानते हैं कि नया नाला बनने के बाद उन्हें जलभराव से राहत मिल सकती है।लेकिन फिलहाल नाला निर्माण के दौरान पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवनिर्मित नाले के पानी को पाइपलाइन के जरिए आगे फ्लड विभाग के बड़े नाले में पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन जिस फ्लड नाले में पानी छोड़ा जा रहा है, उसकी समय पर सफाई नहीं होने के कारण पानी आगे नहीं निकल पा रहा है।नतीजा ये है कि गंदा पानी वापस गलियों और घरों के आसपास फैल रहा है। लोगों का कहना है कि नाले की सफाई पहले कराई जाती तो निर्माण कार्य के दौरान जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।लोकों की मांग है कि नवनिर्मित नाले का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और साथ ही फ्लड विभाग के नाले की तत्काल सफाई कराई जाए। ताकि निर्माणाधीन नाले का पानी सुचारु रूप से आगे निकल सके और गांव की गलियों में जलभराव की समस्या खत्म हो। उम्मीद है कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कितनी तेजी से कदम उठाता है。
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया पार्क में महिला सुरक्षा: डीएसपी ने निरीक्षण किया

Purnia, Bihar:पूर्णिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने सुबह-सुबह शहर के ध्रुव उद्यान का निरीक्षण किया। उनके साथ महिला थाने की पुलिसकर्मी और डायल 112 की टीम के अलावा पुलिस दीदी भी शामिल थी। डीएसपी पार्क में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां घूम रहे छात्र-छात्राओं से डीएसपी ने बातचीत की और उन्हें यह भी समझाया कि अपने पेरेंट्स को बता कर ही कहीं जाएं, वहां पर घूमने आए लोगों की आईडी भी चेक की एवं पार्क के कर्मचारी को भी समझाया किस तरह की सावधानी बढ़ाते ताकि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना घटे। पूरे पार्क का भ्रमण कर डीएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला की सुरक्षा को लेकर कोचिंग कॉलेज सहित पार्क के नजदीक पुलिस दीदी लगता निरीक्षण कर रही है। इस दौरान मनचले द्वारा किसी भी तरह की छेड़खानी या घटना होती है तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top